पाकिस्तान में मिला राखी सावंत को प्यार, तीसरी बार बनेंगी दुल्हन, इस एक्टर से करेंगी निकाह

Bollywood NEWS

एक्ट्रेस राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में आ गई है। राखी सावंत अब तीसरी शादी के लिए तैयार हैं। इस बार उन्होंने भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में दूल्हे की खोज की है। एक्ट्रेस ने खुद इसकी अपडेट अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन यानी राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो अपने बयानों से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहती हैं। लोगों का खूब मनोरंजन करने वाली राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। भारत छोड़ दुबई शिफ्ट हुई राखी सावंत एक बार फिर शादी करने की तैयारी में हैं। एक्ट्रेस के निकाह के चर्चे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। इसका ऐलान एक्ट्रेस ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए कर दिया है। तीसरी शादी करने की योजन राखी सावंत ने बनाई है। इस बार वो किसी भारतीय सितारे से नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्टर से शादी की तैयारी में हैं। अब ये एक्टर कौन है और राखी से इसकी शादी के चर्चे कैसे शुरू हुए चलिए आपको बताते हैं।

पहले भी की दो शादियां

राखी सावंत की दो शादियां असफल रही हैं। उन्होंने पहली शादी 2019 में रितेश सिंह से की थी। इसके साथ वो 'बिग बॉस' के घर में भी शिरकत की। कई सालों तक छिपाने के बाद राखी ने 'बिग बॉस 15' में शादी का ऐलान किया और लोगों को अपने पति की झलक दिखाई, लेकिन बीबी हाउस से बाहर आते ही साल 2022 में दोनों अलग हो गए। राखी ने कहा कि उनका पति पहले से ही शादीशुदा था, ऐसे में उनकी शादी मान्य ही नहीं थी। फिर राखी ने आदिल खान दुर्रानी से शादी की और लंबे विवाद के बाद साल 2023 में दोनों ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया। कोर्ट के गलियारों तक मामला पहुंचा और आदिल को जेल की हवा भी खानी पड़ी। अब इसके बाद राखी सावंत तीसरी शादी की योजना बना चुकी हैं।

इस शख्स से करेंगी शादी

अभिनेत्री ने बताया कि वह अपनी तीसरी शादी पाकिस्तान में करना चाहती हैं क्योंकि उन्हें पड़ोसी देश से कई प्रस्ताव मिल रहे हैं। राखी ने कहा, 'मुझे कई प्रस्ताव मिल रहे हैं। जब मैं पाकिस्तान गई तो उन्होंने देखा कि मेरी पिछली शादियों में मुझे कैसे परेशान किया गया था। मैं निश्चित रूप से एक संभावना चुनूंगी। भारतीय और पाकिस्तानी एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। मुझे पाकिस्तानी लोग बहुत पसंद हैं और वहां मेरे कई प्रशंसक हैं।' राखी ने आगे बताया कि वह पाकिस्तान के एक अभिनेता दोदी खान से शादी करेंगी। शादी की योजना के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने आगे कहा, 'शादी पाकिस्तान में इस्लामी रीति-रिवाजों के साथ होगी। रिसेप्शन भारत में होगा और हम अपने हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड जाएंगे। हम दुबई में सेटल होंगे।'

यहां देखें वीडियो

राखी बनीं रियलिटी क्वीन

कई रियलिटी शो का हिस्सा बनने के अलावा राखी ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी। 'मैं हूं न' में उन्हें कोरियोग्राफर फराह खान ने लॉन्च किया था और वो शाहरुख खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आई थीं। 'बिग बॉस' के कई सीजन, 'नच बलिये', जैसे कई रियलिटी शो का भी राखी हिस्सा बन चुकी हैं। अपने बॉलीवुड डांस नंबर्स से भी उन्होंने खूब तहलका मचाया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jan 2025 By दैनिक जागरण

पाकिस्तान में मिला राखी सावंत को प्यार, तीसरी बार बनेंगी दुल्हन, इस एक्टर से करेंगी निकाह

Bollywood NEWS

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन यानी राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो अपने बयानों से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहती हैं। लोगों का खूब मनोरंजन करने वाली राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। भारत छोड़ दुबई शिफ्ट हुई राखी सावंत एक बार फिर शादी करने की तैयारी में हैं। एक्ट्रेस के निकाह के चर्चे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। इसका ऐलान एक्ट्रेस ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए कर दिया है। तीसरी शादी करने की योजन राखी सावंत ने बनाई है। इस बार वो किसी भारतीय सितारे से नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्टर से शादी की तैयारी में हैं। अब ये एक्टर कौन है और राखी से इसकी शादी के चर्चे कैसे शुरू हुए चलिए आपको बताते हैं।

पहले भी की दो शादियां

राखी सावंत की दो शादियां असफल रही हैं। उन्होंने पहली शादी 2019 में रितेश सिंह से की थी। इसके साथ वो 'बिग बॉस' के घर में भी शिरकत की। कई सालों तक छिपाने के बाद राखी ने 'बिग बॉस 15' में शादी का ऐलान किया और लोगों को अपने पति की झलक दिखाई, लेकिन बीबी हाउस से बाहर आते ही साल 2022 में दोनों अलग हो गए। राखी ने कहा कि उनका पति पहले से ही शादीशुदा था, ऐसे में उनकी शादी मान्य ही नहीं थी। फिर राखी ने आदिल खान दुर्रानी से शादी की और लंबे विवाद के बाद साल 2023 में दोनों ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया। कोर्ट के गलियारों तक मामला पहुंचा और आदिल को जेल की हवा भी खानी पड़ी। अब इसके बाद राखी सावंत तीसरी शादी की योजना बना चुकी हैं।

इस शख्स से करेंगी शादी

अभिनेत्री ने बताया कि वह अपनी तीसरी शादी पाकिस्तान में करना चाहती हैं क्योंकि उन्हें पड़ोसी देश से कई प्रस्ताव मिल रहे हैं। राखी ने कहा, 'मुझे कई प्रस्ताव मिल रहे हैं। जब मैं पाकिस्तान गई तो उन्होंने देखा कि मेरी पिछली शादियों में मुझे कैसे परेशान किया गया था। मैं निश्चित रूप से एक संभावना चुनूंगी। भारतीय और पाकिस्तानी एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। मुझे पाकिस्तानी लोग बहुत पसंद हैं और वहां मेरे कई प्रशंसक हैं।' राखी ने आगे बताया कि वह पाकिस्तान के एक अभिनेता दोदी खान से शादी करेंगी। शादी की योजना के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने आगे कहा, 'शादी पाकिस्तान में इस्लामी रीति-रिवाजों के साथ होगी। रिसेप्शन भारत में होगा और हम अपने हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड जाएंगे। हम दुबई में सेटल होंगे।'

यहां देखें वीडियो

राखी बनीं रियलिटी क्वीन

कई रियलिटी शो का हिस्सा बनने के अलावा राखी ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी। 'मैं हूं न' में उन्हें कोरियोग्राफर फराह खान ने लॉन्च किया था और वो शाहरुख खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आई थीं। 'बिग बॉस' के कई सीजन, 'नच बलिये', जैसे कई रियलिटी शो का भी राखी हिस्सा बन चुकी हैं। अपने बॉलीवुड डांस नंबर्स से भी उन्होंने खूब तहलका मचाया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/rakhi-sawant-found-in-pakistan-will-become-a-bride-for/article-8816

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.