1000 करोड़ी फिल्म में शामिल होगा रणवीर सिंह का भी नाम! Don 3 समेत 3 फिल्मों पर आया झन्नाटेदार अपडेट

Bollywood NEWS

रणवीर सिंह की धांसू फिल्मों का फैन्स लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं. रणवीर की डॉन 3 पर बड़ा अपडेट आया है. वहीं फरहान अख्तर ने जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के सीक्वल और जी ले जरा को लेकर भी बड़ी जानकारी दी है. चलिए जानते हैं कि कहां तक इन फिल्मों का काम पहुंचा है.

हिंदी सिनेमा के सितारों के बीच इस वक्त 1000 करोड़ी फिल्में रिलीज करने की रेस लगी है. Salman Khan जहां सिकंदर के साथ अपनी कोशिश में जुटे हैं, वहीं Ranveer Singh के पास भी Don 3 जैसा बड़ा प्रोजेक्ट मौजूद है. रणवीर सिंह की डॉन 3 बन रही है, इस बात पर पक्की मुहर लग चुकी है. वहीं फिल्म में देरी की अफवाहों पर भी अब फुल स्टॉप लग गया है. फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली डॉन 3 समेत 3 फिल्मों पर बड़ा अपडेट सामने आया है. चलिए जानते हैं कि डॉन 3, जी ले जरा और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के सीक्वल की ताजा अपडेट क्या है?

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फरहान अख्तर ने इस बात को कंफर्म किया कि इस साल रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 की शूटिंग शुरू की जाएगी. रणवीर लीड रोल में हैं, जबकि कियारा आडवाणी फीमेल लीड के तौर पर फाइनल की गई हैं. डॉन 3 एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी है, ऐसे में इससे काफी उम्मीदें भी हैं. माना जा रहा है कि डॉन 3 बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है. इस बीच, एक्सेल एंटरटेनमेंट लगातार बिजी चल रहा है. फरहान की 120 बहादुर भी साल 2025 में रिलीज के लिए तैयार की जा रही है.

कहां तक पहुंचा जी ले जरा का काम?

एक तरफ जहां डॉन 3 का काम शुरू करने की खबर आ रही है, वहीं जी ले जरा अभी भी अटकी हुई है. रोड-ट्रिप ड्रामा, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट शामिल हैं. इस फिल्म की अनाउंसमेंट साल 2021 में की गई थी, लेकिन फिल्म को शेड्यूलिंग संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है. फरहान अख्तर ने स्वीकार किया कि डेट्स को मैनेज करना मुश्किल हो रहा है. हालांकि उन्होंने इस फिल्म को लेकर ज्यादा डीटेल्स शेयर नहीं की, लेकिन जरूर कंफर्म किया कि अभी प्रोजेक्ट होल्ड पर है.

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा का सीक्वल

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा सीक्वल की उम्मीद कर रहे फैन्स को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल ने हाल ही में एक क्रिप्टिक वीडियो के साथ फैन्स को टीज किया था, लेकिन राइटर-प्रोड्यूसर रीमा कागती ने अपनी बात भी साफ-साफ रख दी है. ज़ूम से बात करते हुए, उन्होंने कहा, ” उनपर जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2 लिखने का दबाव है, शायद यह एक ऐसी फिल्म है जिसे हमें तब तक छोड़ देना चाहिए जब तक उन्हें सच में कोई अच्छा आइडिया न मिल जाए.” जोया अख्तर ने भी इस पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि युनिवर्स उनसे बात कर रहे हैं. लेकिन लगता है कि अभी तक इस फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू नहीं हुआ है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Feb 2025 By दैनिक जागरण

1000 करोड़ी फिल्म में शामिल होगा रणवीर सिंह का भी नाम! Don 3 समेत 3 फिल्मों पर आया झन्नाटेदार अपडेट

Bollywood NEWS

हिंदी सिनेमा के सितारों के बीच इस वक्त 1000 करोड़ी फिल्में रिलीज करने की रेस लगी है. Salman Khan जहां सिकंदर के साथ अपनी कोशिश में जुटे हैं, वहीं Ranveer Singh के पास भी Don 3 जैसा बड़ा प्रोजेक्ट मौजूद है. रणवीर सिंह की डॉन 3 बन रही है, इस बात पर पक्की मुहर लग चुकी है. वहीं फिल्म में देरी की अफवाहों पर भी अब फुल स्टॉप लग गया है. फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली डॉन 3 समेत 3 फिल्मों पर बड़ा अपडेट सामने आया है. चलिए जानते हैं कि डॉन 3, जी ले जरा और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के सीक्वल की ताजा अपडेट क्या है?

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फरहान अख्तर ने इस बात को कंफर्म किया कि इस साल रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 की शूटिंग शुरू की जाएगी. रणवीर लीड रोल में हैं, जबकि कियारा आडवाणी फीमेल लीड के तौर पर फाइनल की गई हैं. डॉन 3 एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी है, ऐसे में इससे काफी उम्मीदें भी हैं. माना जा रहा है कि डॉन 3 बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है. इस बीच, एक्सेल एंटरटेनमेंट लगातार बिजी चल रहा है. फरहान की 120 बहादुर भी साल 2025 में रिलीज के लिए तैयार की जा रही है.

कहां तक पहुंचा जी ले जरा का काम?

एक तरफ जहां डॉन 3 का काम शुरू करने की खबर आ रही है, वहीं जी ले जरा अभी भी अटकी हुई है. रोड-ट्रिप ड्रामा, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट शामिल हैं. इस फिल्म की अनाउंसमेंट साल 2021 में की गई थी, लेकिन फिल्म को शेड्यूलिंग संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है. फरहान अख्तर ने स्वीकार किया कि डेट्स को मैनेज करना मुश्किल हो रहा है. हालांकि उन्होंने इस फिल्म को लेकर ज्यादा डीटेल्स शेयर नहीं की, लेकिन जरूर कंफर्म किया कि अभी प्रोजेक्ट होल्ड पर है.

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा का सीक्वल

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा सीक्वल की उम्मीद कर रहे फैन्स को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल ने हाल ही में एक क्रिप्टिक वीडियो के साथ फैन्स को टीज किया था, लेकिन राइटर-प्रोड्यूसर रीमा कागती ने अपनी बात भी साफ-साफ रख दी है. ज़ूम से बात करते हुए, उन्होंने कहा, ” उनपर जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2 लिखने का दबाव है, शायद यह एक ऐसी फिल्म है जिसे हमें तब तक छोड़ देना चाहिए जब तक उन्हें सच में कोई अच्छा आइडिया न मिल जाए.” जोया अख्तर ने भी इस पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि युनिवर्स उनसे बात कर रहे हैं. लेकिन लगता है कि अभी तक इस फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू नहीं हुआ है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/ranveer-singhs-name-will-also-be-included-in-the-film/article-11706

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.