- Hindi News
- बालीवुड
- वृंदावन में रैपर बादशाह पहुंचे स्वामी प्रेमानंद की शरण में
वृंदावन में रैपर बादशाह पहुंचे स्वामी प्रेमानंद की शरण में
Bollywood NEWS
मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह (असली नाम आदित्य सिंह सिसौदिया) हाल ही में वृंदावन स्थित संत स्वामी प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बादशाह संत के सामने शांत भाव से बैठे दिखे और उनके सहयोगी ने मन की उलझनें संत के सामने रखीं।
सत्य पर उठाया सवाल
बादशाह की ओर से उनके सहयोगी ने सवाल किया कि – “जब इंसान सत्य बोलता है तो लोग उससे दूर क्यों हो जाते हैं? रिश्ते और प्यार क्यों टूटने लगते हैं? ऐसा लगता है जैसे किसी ने श्राप दे दिया हो।”
संत का जवाब – सत्य ही भगवान है
संत प्रेमानंद ने मुस्कुराते हुए कहा – “सत्य भगवान है और उसका साथ भगवान देते हैं। संसार असत्य में डूबा है, इसलिए सत्य बोलने वाला अक्सर अकेला पड़ जाता है। लेकिन अंततः वही आदर पाता है, क्योंकि सत्य कभी असत्य नहीं हो सकता।”
उन्होंने यह भी कहा कि मजबूत हृदय रखने की जरूरत है। परमात्मा की कृपा मिलने पर समाज भी सिर झुकाएगा और सत्य का आदर करेगा।
बादशाह की निजी जिंदगी और विवाद
-
बादशाह का जन्म हरियाणा के करनाल जिले के उचाना गांव में हुआ।
-
2012 में जैस्मिन मसीह से शादी हुई, 2020 में दोनों का तलाक हो गया। उनकी एक बेटी है।
-
शिल्पा शेट्टी की पार्टी में मृणाल ठाकुर संग नजर आने और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर से अफेयर की खबरों पर उन्होंने सफाई दी थी कि ये केवल दोस्ताना रिश्ते हैं।
-
उनके गाने ‘बावला’ को लेकर करनाल की एक कंपनी ने 2.88 करोड़ रुपए बकाया का केस किया है। कोर्ट ने हाल ही में उन्हें अतिरिक्त 50 लाख रुपए की FDR जमा करने का आदेश दिया है।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए