- Hindi News
- बालीवुड
- रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा की सगाई को लेकर चर्चा तेज
रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा की सगाई को लेकर चर्चा तेज
Bollywood
साउथ सिनेमा के चर्चित कलाकार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरें जोर पकड़ रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई कर ली है। हालांकि, अब तक दोनों सितारों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, कपल अगले साल फरवरी में शादी कर सकता है और इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक ऐलान भी हो सकता है। रश्मिका और विजय लंबे समय से एक-दूसरे के करीब रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।
रश्मिका मंदाना ने 2016 में कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘गीता गोविंदम’, ‘डियर कॉमरेड’, ‘पुष्पा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वहीं बॉलीवुड में भी वह एनिमल और छावा जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बना चुकी हैं।
विजय देवरकोंडा ने 2011 में नुव्विला से करियर की शुरुआत की थी और ‘पेली चूपुलु’, ‘अर्जुन रेड्डी’ जैसी फिल्मों से उन्हें खास पहचान मिली। साउथ इंडस्ट्री में उनका नाम हिट फिल्मों की गारंटी माना जाता है।
फैंस अब बेसब्री से दोनों के रिश्ते पर आधिकारिक बयान और शादी की खबर का इंतजार कर रहे हैं।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए