- Hindi News
- बालीवुड
- प्लेन क्रैश से अनजान दिखीं रीम शेख, अशोक पंडित ने लगाई फटकार; एक्ट्रेस बोलीं- ये हादसा मेरे लिए बेहद...
प्लेन क्रैश से अनजान दिखीं रीम शेख, अशोक पंडित ने लगाई फटकार; एक्ट्रेस बोलीं- ये हादसा मेरे लिए बेहद निजी
Bollywod
12 जून को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के बाद टीवी एक्ट्रेस रीम शेख विवादों में आ गई हैं। एक वायरल वीडियो में वो हादसे की जानकारी से अनजान दिखती हैं और पैपराजी के सवाल पर प्रतिक्रिया दिए बिना पोज़ देकर आगे बढ़ जाती हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी उन्हें ‘इनसेंसिटिव’ बताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की।
अशोक पंडित बोले- जैसे दूसरे ग्रह पर रह रही हों
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "एक्ट्रेस जिनकी दुनिया मेकअप और वैनिटी तक सीमित है, वो प्लेन क्रैश जैसे त्रासदी पर इतनी असंवेदनशील कैसे हो सकती हैं? उन्हें माफी मांगनी चाहिए।" उन्होंने रीम के व्यवहार को ‘अमानवीय’ करार दिया।
रीम शेख की सफाई- हादसा मेरे लिए सिर्फ हेडलाइन नहीं
विवाद बढ़ने पर रीम शेख ने इंस्टाग्राम पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हादसे की खबर उन्हें सबसे पहले मिली थी, क्योंकि उनकी बहन एयर इंडिया में काम करती हैं।
रीम ने लिखा, “मैंने अपनी बहन को क्रैश में मारे गए साथियों के लिए रोते देखा है। हम दोनों ने उस क्षति को महसूस किया है। यह मेरे लिए सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि एक व्यक्तिगत दुख है।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पैपराजी ने उनसे सीधे तौर पर प्लेन क्रैश के बारे में सवाल नहीं किया था, बल्कि सिर्फ "कल के बारे में कुछ कहिए" पूछा था।
'पब्लिकली रो नहीं सकती'
रीम ने लिखा, “जो लोग मुझे इनसेंसिटिव बता रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि मैं कैमरे के सामने रो नहीं सकती। मैं आमतौर पर पैपराजी से बात करने से बचती हूं।”
घटना की पृष्ठभूमि
गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान क्रैश हो गया था, जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद पूरा देश शोक में डूबा हुआ है, और ऐसे में रीम की प्रतिक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी देखने को मिल रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए