यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज टली, अब 19 मार्च की जगह 4 जून को होगी रिलीज

बॉलीवुड न्यूज

On

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच प्रोड्यूसर्स का फैसला, 8 मार्च का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी रद्द

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसे 4 जून को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने गुरुवार को आधिकारिक बयान जारी कर इस बदलाव की जानकारी दी।

प्रोड्यूसर्स के अनुसार, मिडिल ईस्ट यानी वेस्ट एशिया में हाल के दिनों में बढ़े तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय फिल्म वितरण और सिनेमा संचालन पर पड़ रहा है। इसी वजह से फिल्म की वैश्विक रिलीज रणनीति को ध्यान में रखते हुए रिलीज डेट बदलने का फैसला लिया गया। इसी के साथ 8 मार्च को बेंगलुरु में प्रस्तावित ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी रद्द कर दिया गया है।

निर्माताओं का कहना है कि इस इवेंट में देशभर के मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने की योजना थी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में इसे स्थगित करना जरूरी हो गया। फिल्म के प्रचार अभियान को भी फिलहाल रोक दिया गया है और नई रिलीज डेट के अनुसार प्रमोशनल गतिविधियों की नई रणनीति तैयार की जाएगी।

फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव का एक कारण संभावित बॉक्स ऑफिस क्लैश भी माना जा रहा है। ‘टॉक्सिक’ पहले रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी। हालांकि अब टॉक्सिक के पोस्टपोन होने से यह क्लैश टल गया है और दूसरी फिल्म को सोलो रिलीज का मौका मिल सकता है।

प्रोडक्शन हाउस ने अपने बयान में कहा कि फिल्म को एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सिनेमाई अनुभव के रूप में तैयार किया गया है। इसे कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है, जबकि हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में डब कर दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं का कहना है कि फिल्म की वैश्विक पहुंच को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि दर्शकों और डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स को बेहतर अनुभव मिल सके।

फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार गीतू मोहनदास ने किया है। वहीं यश इस फिल्म के सह-लेखक भी हैं। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

-------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
05 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/release-of-yashs-film-toxic-postponed-now-it-will-be/article-47596

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.