सेलिना जेटली को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, UAE में हिरासत में भाई के मामले में केंद्र को निर्देश

बालीवुड न्यूज़

On

16 महीनों से बंद रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली के लिए विदेश मंत्रालय को कानूनी और कांसुलर सहायता सुनिश्चित करने के आदेश

बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली को अपने भाई की रिहाई की कानूनी लड़ाई में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने यूएई में हिरासत में बंद रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली के मामले में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि मंत्रालय ऐसी व्यवस्था करे, जिससे हिरासत में मौजूद भारतीय नागरिक की सुरक्षा, कानूनी सहायता और संपर्क सुनिश्चित हो सके।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि मेजर विक्रांत जेटली सितंबर 2024 से संयुक्त अरब अमीरात की हिरासत में हैं और पिछले 16 महीनों से उनका परिवार से कोई सीधा संपर्क नहीं हो पाया है। सेलिना जेटली ने इसे एक पूर्व सैनिक के मौलिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

अदालत के निर्देश के बाद यूएई की प्रतिष्ठित लॉ फर्म खालिद अलमर्री एंड पार्टनर्स एडवोकेट्स को इस केस की पैरवी के लिए नियुक्त किया गया है। यह फर्म अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत बिना किसी फीस के रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली का प्रतिनिधित्व करेगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए काम करेगी।

सेलिना जेटली ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट और विदेश मंत्रालय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से उन्हें उम्मीद है कि उनका भाई, जिसने देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया, जल्द सुरक्षित घर लौटेगा।

जानकारी के मुताबिक, मेजर विक्रांत जेटली रिटायरमेंट के बाद वर्ष 2016 से दुबई में रह रहे थे। सितंबर 2024 में उन्हें एक राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामले में यूएई की सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया था। इसके बाद से उनका परिवार उनसे संपर्क नहीं कर पाया।

परिवार की ओर से लगातार प्रयासों और कानूनी प्रक्रियाओं के बावजूद जब भारत से कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका, तब सेलिना जेटली ने विदेश मंत्रालय से औपचारिक मदद की मांग करते हुए याचिका दाखिल की। हाईकोर्ट के इस आदेश को प्रवासी भारतीयों और पूर्व सैनिकों से जुड़े मामलों में एक अहम कदम माना जा रहा है।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/relief-to-celina-jaitley-from-delhi-high-court-instructions-to/article-45269

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.