- Hindi News
- बालीवुड
- पांच साल बाद स्क्रीन पर रिया चक्रवर्ती की वापसी: नेटफ्लिक्स सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ से करेंगी कमबैक
पांच साल बाद स्क्रीन पर रिया चक्रवर्ती की वापसी: नेटफ्लिक्स सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ से करेंगी कमबैक
बालीवुड न्यूज़
अनिल कपूर और विजय वर्मा के साथ आएंगी नजर, ‘Next On Netflix’ इवेंट में हुआ ऐलान
लंबे वक्त तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद रिया चक्रवर्ती एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में लौट रही हैं। लगभग पांच साल के ब्रेक के बाद एक्ट्रेस अपनी नई वेब सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ के जरिए कमबैक कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा मंगलवार को मुंबई में आयोजित ‘Next On Netflix’ इवेंट के दौरान की गई।
इस सीरीज में रिया के साथ अनिल कपूर और विजय वर्मा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जैसे ही इस प्रोजेक्ट की जानकारी सामने आई, सोशल मीडिया पर रिया के फैंस की खुशी साफ दिखाई देने लगी।
रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरीज का टीजर शेयर करते हुए लिखा कि जब ताकत और पैसा साथ आते हैं, तो परिवार और कारोबार की सीमाएं मिटने लगती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ‘फैमिली बिजनेस’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
एक्ट्रेस की वापसी को लेकर फैंस ने जमकर समर्थन जताया है। किसी ने लिखा कि यह वापसी सही वक्त पर हुई है, तो किसी ने कहा कि रिया को फिर से स्क्रीन पर देखना अच्छा लग रहा है। कई यूजर्स ने इसे एक्ट्रेस के लिए नई शुरुआत बताया है।
गौरतलब है कि साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती लगातार विवादों में रहीं। उसी साल सितंबर में उन्हें एनसीबी ने कथित ड्रग्स चैट मामले में हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें जमानत मिली थी, लेकिन पासपोर्ट जमा करने जैसी शर्तें लागू रहीं।
करीब पांच साल बाद हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद रिया को उनका पासपोर्ट वापस मिला, जिससे उनके करियर में दोबारा आगे बढ़ने का रास्ता साफ हुआ। अब ‘फैमिली बिजनेस’ के जरिए वह एक नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं।
-------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए