गुवाहाटी जू रोड पर सड़क हादसा: आशीष विद्यार्थी और पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया

बालीवुड न्यूज़

On

बॉलीवुड अभिनेता और असमिया फैशन उद्यमी घायल; दोनों का इलाज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी

बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी रूपाली बरुआ शुक्रवार देर रात गुवाहाटी के जू रोड इलाके में सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा रात करीब 12 बजे द गुवाहाटी एड्रेस होटल के सामने हुआ, जब कपल होटल के रेस्टोरेंट से बाहर निकलकर सड़क पार कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, एक तेज रफ्तार बाइक गुवाहाटी के चांदमारी इलाके से आ रही थी और उसने सड़क पार करते समय दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आशीष और रूपाली को चोटें आईं। हादसे में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना मिलने पर गीतानगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। वहीं, विद्यार्थी और उनकी पत्नी का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आशीष विद्यार्थी ने 1986 में कन्नड़ फिल्म ‘आनंद’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 11 भाषाओं में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। हिंदी सिनेमा में उन्हें 1994 की फिल्म ‘द्रोहकाल’ से पहचान मिली और इसके लिए उन्हें 1995 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। वे ‘1942: ए लव स्टोरी’, ‘वास्तव’, ‘कहो ना… प्यार है’, ‘बर्फी’ और ‘हैदर’ जैसी फिल्मों में विलेन और कैरेक्टर रोल के लिए जाने जाते हैं।

विद्यार्थी के निजी जीवन की बात करें तो उनकी पहली शादी पीलू राजोशी से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा है। 2022 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2023 में उन्होंने असमिया फैशन उद्यमी रूपाली बरुआ से दूसरी शादी की।

रूपाली बरुआ एक असमिया फैशन उद्यमी हैं। आशीष विद्यार्थी एक्टिंग के अलावा मोटिवेशनल स्पीकर और फूड-ट्रैवल व्लॉगर भी हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर असम और पूर्वोत्तर के अलग-अलग इलाकों के वीडियो पोस्ट किए जाते हैं। उनके चैनल के करीब 24 लाख सब्सक्राइबर हैं।

गुवाहाटी पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, दोनों की चोटें गंभीर नहीं बताई जा रही हैं, और डॉक्टर्स की निगरानी में उनकी स्थिति स्थिर है। स्थानीय ट्रैफिक अधिकारियों ने लोगों से अनुरोध किया है कि वह जू रोड और आसपास के इलाकों में वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

-----------------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/road-accident-on-guwahati-zoo-road-ashish-vidyarthi-and-wife/article-41941

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.