टीवी एक्टर की सड़क हादसे में हुई मौत, 22 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Bollywood NEWS

टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। 'धरतीपुत्र नंदिनी' एक्टर अमन जायसवाल की 22 साल की उम्र में जोगेश्वरी राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इंडस्ट्री में उन्होंने टीवी शोज से अपने करियर की शुरुआत की थी।

टीवी जगत से दुखद खबर मिली है। टीवी शो 'धरतीपुत्र नंदिनी' में किरदार के लिए मशहूर टीवी एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे 22 वर्ष के थे। अमन जायसवाल ने बहुत ही कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर को जोगेश्वरी हाईवे पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। रोड एक्सीडेंट के बाद एक्टर को कामा अस्पताल ले जाया गया, जहां दुर्घटना के आधे घंटे बाद उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के समय वह बाइक पर थे। अमन के दोस्त अभिनेश मिश्रा ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

कम उम्र में एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

अमन जायसवाल की इस तरह अचानक मौत के बाद से उनके दोस्तों, परिवार और फैंस के बीच हलचल मची हुई है। इस घटना से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है। टीवी एक्टर अमन जायसवाल टीवी शो 'धरतीपुत्र नंदिनी' में अपने काम के लिए जाने जाते थे। इस शो के लेखक धीरज मिश्रा ने बताया कि अमन ऑडिशन के लिए जा रहे थे। उसी वक्त जोगेश्वरी हाईवे पर उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मारी थी।

Aman Jaiswal

एक्टर की मौत से लगा झटका

धीरज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, जिसे अब हटा दिया गया है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता की एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा, 'आप हमारी यादों में जिंदा रहेंगे... भगवान कभी-कभी इतने क्रूर हो सकते हैं कि आपकी मौत ने मुझे आज एहसास कराया... अलविदा @aman__jazz।'

Aman Jaiswal

अमन जायसवाल कौन थे?

उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले अमन जायसवाल ने टीवी शो से अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने 'धरतीपुत्र नंदिनी' में आकाश भारद्वाज और सोनी टीवी के 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' में यशवंत राव फांसे का किरदार निभाया था जो जनवरी 2021 से अक्टूबर 2023 तक प्रसारित हुआ। एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर अमन, रवि दुबे और सरगुन मेहता के लोकप्रिय शो 'उडारियां' का भी हिस्सा थे, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने अभिनय किया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jan 2025 By दैनिक जागरण

टीवी एक्टर की सड़क हादसे में हुई मौत, 22 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Bollywood NEWS

टीवी जगत से दुखद खबर मिली है। टीवी शो 'धरतीपुत्र नंदिनी' में किरदार के लिए मशहूर टीवी एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे 22 वर्ष के थे। अमन जायसवाल ने बहुत ही कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर को जोगेश्वरी हाईवे पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। रोड एक्सीडेंट के बाद एक्टर को कामा अस्पताल ले जाया गया, जहां दुर्घटना के आधे घंटे बाद उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के समय वह बाइक पर थे। अमन के दोस्त अभिनेश मिश्रा ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

कम उम्र में एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

अमन जायसवाल की इस तरह अचानक मौत के बाद से उनके दोस्तों, परिवार और फैंस के बीच हलचल मची हुई है। इस घटना से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है। टीवी एक्टर अमन जायसवाल टीवी शो 'धरतीपुत्र नंदिनी' में अपने काम के लिए जाने जाते थे। इस शो के लेखक धीरज मिश्रा ने बताया कि अमन ऑडिशन के लिए जा रहे थे। उसी वक्त जोगेश्वरी हाईवे पर उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मारी थी।

Aman Jaiswal

एक्टर की मौत से लगा झटका

धीरज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, जिसे अब हटा दिया गया है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता की एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा, 'आप हमारी यादों में जिंदा रहेंगे... भगवान कभी-कभी इतने क्रूर हो सकते हैं कि आपकी मौत ने मुझे आज एहसास कराया... अलविदा @aman__jazz।'

Aman Jaiswal

अमन जायसवाल कौन थे?

उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले अमन जायसवाल ने टीवी शो से अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने 'धरतीपुत्र नंदिनी' में आकाश भारद्वाज और सोनी टीवी के 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' में यशवंत राव फांसे का किरदार निभाया था जो जनवरी 2021 से अक्टूबर 2023 तक प्रसारित हुआ। एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर अमन, रवि दुबे और सरगुन मेहता के लोकप्रिय शो 'उडारियां' का भी हिस्सा थे, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने अभिनय किया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/sad-news-has-come-out-from-the-tv-industry/article-7910

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.