- Hindi News
- बालीवुड
- सैफ हमला केस: आज क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी पुलिस, इंटरनेशनल साजिश एंगल से भी जांच
सैफ हमला केस: आज क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी पुलिस, इंटरनेशनल साजिश एंगल से भी जांच
Bollywood NEWS
सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस आज क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी. इस मामले को पुलिस इंटरनेशनल साजिश एंगल से भी जांच करेगी. सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या शरीफुल ने किसी के इशारे पर सैफ हमला किया या इस हमले के पीछे कोई इंटरनेशनल साजिश है? पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है.
सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस आज क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी. इस मामले को पुलिस इंटरनेशनल साजिश एंगल से भी जांच करेगी. क्राइम वैपन की रिकवरी भी होगी. इसके अलावा खून लगे कपड़ों को बरामद करने की कोशिश करेगी. पुलिस आरोपी से जुड़े तमाम सबूत इकट्ठा करेगी. अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या शरीफुल ने किसी के इशारे पर सैफ हमला किया या इस हमले के पीछे कोई इंटरनेशनल साजिश है? मुंबई पुलिस ने कल यानी आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को कोर्ट में पेश किया.
अब आरोपी शरीफुल से जुड़ा एक और सीसीटीवी सामने आया है. ये सीसीटीवी 9 जनवरी का है. कहा जा रहा है कि इसी सीसीटीवी की मदद से पुलिस आरोपी शरीफुल तक पहुंची. सीसीटीवी में दिख रहा जो शख्स आरोपी मोहम्मद शरीफुल को अपनी मोटरसाइकिल से ड्रॉप कर रहा है वो डोम्बिवली का रहने वाला है और उसका दोस्त बताया जा रहा है. इसी शख्स ने शरीफुल की नौकरी भी लगवाई थी.
पुलिस ने पहले इस शख्स को ढूंढा और फिर शरीफुल के दो ठिकानों तक पहुंची. पुलिस के सामने आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया. शरीफुल का कहना है कि चोरी के इरादे से घर में घुसा था. उसने ये भी कहा कि वह सैफ को नहीं पहचानता था. मुंबई पुलिस का कहना है कि आरोपी शरीफुल बांग्लादेश का रहने वाला है. आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसमें BNS की धारा 311, BNS की धारा 331(4) और पासपोर्ट एक्ट की धारा समेत और भी कई धाराएं शामिल हैं.
कैसे गिरफ्त में आया बांग्लादेशी शरीफुल?
- 72 घंटे लंबी तहकीकात से कामयाबी
- 100 से ज्यादा जांच अधिकारियों की टीम
- 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
- 2000 से ज्यादा मोबाइल टावर की जांच
- 15 से ज्यादा शहरों में आरोपी की तलाश
बांग्लादेशी घुसपैठिया शरीफुल
मुंबई पुलिस ने बताया कि शरीफुल इस्लाम 6 महीने पहले भारत आया था. वह अवैध तरीके से इंटरनेशनल बॉर्डर से एंट्री ली. पहले सीधे मुंबई पहुंचा और काम करने लगा. उसे एक हाउसकीपिंग कंपनी में सफाई का काम मिला. नौकरी छोड़ अचानक एक दिन गायब हो गया. शरीफुल 15 दिन पहले मुंबई में दिखाई दिया. पुलिस ने ये भी कहा है कि उसके पास कोई भारतीय कागजात नही है.
इन सवालों का जवाब कब?
- क्या शरीफुल इस्लाम दोबारा बांग्लादेश गया था ?
- क्या किसी के इशारे पर टारगेट सेट करके आया?
- मुंबई-ठाणे में शरीफुल को किसने मकान दिलाए?
- किस शख्स ने शरीफुल को नौकरी में मदद की ?
- सैफ के घर के अंदर-बाहर का मैप कहां से मिला?
- कैसे शरीफुल ने सैफ अली खान के घर में एंट्री की?
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए