- Hindi News
- बालीवुड
- साजिद कुरैशी ने ज़ी-होम्बाले जॉइंट वेंचर को दिया ऐतिहासिक रूप, ‘कांतारा: ए लेजेंड चैप्टर-१’ के सैटेल...
साजिद कुरैशी ने ज़ी-होम्बाले जॉइंट वेंचर को दिया ऐतिहासिक रूप, ‘कांतारा: ए लेजेंड चैप्टर-१’ के सैटेलाइट राइट्स किए हासिल
Digital Desk
साजिद कुरैशी, जो फिल्म बिज़नेस में २५ साल के अनुभवी हैं और इनबॉक्स पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक हैं, ने ज़ी एंटरटेनमेंट और होम्बाले फिल्म्स को एक ऐतिहासिक सहयोग में एक साथ लाकर इंडस्ट्री के सबसे बड़े जॉइंट वेंचर में से एक बनाया है।
यह मल्टी-पिक्चर साझेदारी, जिसमें ज़ी द्वारा होम्बाले की नियोजित सभी नौ फिल्मों को सपोर्ट दिया जायेगा और ज़ी को कांतारा: ए लेजेंड चैप्टर-१ के लिए प्रमुख सैटेलाइट भागीदार के तौर पर स्थापित किया है, जो पुरे उद्योग में चर्चा का विषय बनी हुई है।
एक अनुभवी डीलमेकर, कुरैशी ने सैटेलाइट और डिस्ट्रीब्यूशन अरेंजमेंट हासिल करने में अहम भूमिका निभाई, जिससे होम्बाले की फिल्मों के व्यावसायिक मूल्य और पहुंच में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। ‘कांतारा: ए लेजेंड चैप्टर-१’ में ज़ी की साझेदारी, अमेज़ॉन प्राइम वीडियो के १२५ करोड़ रुपये में पोस्ट-थियेट्रिकल डिजिटल राइट्स खरीदने के साथ और भी मजबूत हुई। २ अक्टूबर २०२५ को सिनेमाघर में में रिलीज़ हुई फ़िल्म ने जबरदस्ती शुरुआत की और अपने विश्व-निर्माण, विज़ुअल इफ़ेक्ट्स और संस्कृत प्रामाणिकता के लिए व्यापक सराहना प्राप्त की।
‘कांतारा: ए लेजेंड चैप्टर-१’ ने सैटेलाइट पर भी शानदार प्रदर्शन किया, और विभिन्न भाषाओं में मज़बूत TRP दर्ज की — कन्नड़: ९; तेलुगु: ८; तमिल: ४; हिंदी: २ — जो इसके व्यापक क्षेत्रीय और राष्ट्रीय आकर्षण को दर्शाता है। ज़ी-होम्बाले जॉइंट वेंचर से लगभग १,००० करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है, जो दोनों संस्थाओं के लिए एक महत्वपूर्ण जीत साबित होगी।
कुरैशी का विज़न फ़िल्म व्यापार में उनकी सिद्ध उपलब्धियां से समर्थित है। उन्होंने पैन-इंडियन और ग्लोबल प्रोजेक्ट्स के लिए बड़ी डील्स की हैं, जिसमें RRR में जुड़े प्रमुख सौदे भी शामिल है। उनकी हाल की कमर्शियल सफलताओं में ‘अरनमनई’ फिल्म भी शामिल है, जिसने पिछले साल अपनी कैटेगरी में सबसे ज़्यादा TRP हासिल की, और वेट्टैयान: द हंटर; एक मल्टी-स्टारर प्रोजेक्ट जिसमें अमिताभ बच्चन और रजनीकांत हैं, वह भी शामिल है। कांतारा: ए लेजेंड चैप्टर-१, जो ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित, लिखित और अभिनित है और जिसे होम्बाले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा ने प्रोड्यूस किया है, इस फिल्म ने क्रिटिक्स की प्रशंसा को मज़बूत बाजार मूल्य में परिवर्तित किया और इस रणनीतिक गठबंधन को मज़बूत करने में मदद की।
साजिद कुरैशी ने कहा, "यह जॉइंट वेंचर दीर्घकालिक दृष्टि और रणनीतिक साझेदारियों का परिणाम है। ज़ी और होम्बाले को एक साथ लाकर हम क्षेत्रीय कहानियों को राष्ट्रीय और वैश्विक दर्शकों तक पहुॅंचाने के लिए एक सशक्त मंच तैयार कर रहे हैं। कांतारा इस बात का उदाहरण है कि संस्कृत प्रामाणिकता और व्यावसायिक महत्वाकांक्षा एक दूसरे का साथ देकर कैसे सफल हो सकते हैं।"
इनबॉक्स पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बारे में
साजिद कुरैशी द्वारा स्थापित इनबॉक्स पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड, उच्च प्रभाव वाली फिल्म निर्माण और रणनीतिक बाजार साझेदारियों पर केंद्रित है, जो क्षेत्रीय कहानियों को मुख्य धारा के दर्शकों तक पहुंचाने का कार्य करती है।
होम्बाले फिल्म्स के बारे में
बेंगलुरु स्थित होम्बाले फिल्म्स, पैन-इंडियन ब्लॉकबस्टर और फ्रेंचाइजी फिल्ममेकिंग के लिए जानी जाती है, जिसमें K.G.F. सीरीज और कांतारा शामिल हैं।
ज़ी एंटरटेनमेंट के बारे में
ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड एक अग्रणी मीडिया समूह है, जो वैश्विक स्तर पर टेलीविजन डिजिटल और फिल्म प्लेटफार्म पर अलग-अलग तरह का कंटेंट प्रदान करता है।

