- Hindi News
- बालीवुड
- ‘सलाम नमस्ते’: सैफ अली खान-प्रीति जिंटा की जोड़ी ने लिव-इन कॉन्सेप्ट को बॉक्स ऑफिस पर बनाया हिट
‘सलाम नमस्ते’: सैफ अली खान-प्रीति जिंटा की जोड़ी ने लिव-इन कॉन्सेप्ट को बॉक्स ऑफिस पर बनाया हिट
Bollywood News
20 साल पहले यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘सलाम नमस्ते’ ने भारतीय सिनेमा में लिव-इन रिलेशनशिप का नया ट्रेंड पेश किया था।
उस दौर में जब शादी के बिना एक लड़का और लड़की का साथ रहना एक सामाजिक विवाद का विषय माना जाता था, तब इस फिल्म ने ऐसे रिश्ते को दर्शकों के सामने सहज और मनोरंजक ढंग से प्रस्तुत किया था।
फिल्म में सैफ अली खान और प्रीति जिंटा ने लीड रोल निभाते हुए एम्बी मल्होत्रा और निक अरोड़ा के किरदार में दर्शकों का दिल जीत लिया। कहानी ऑस्ट्रेलिया के माहौल में सेट की गई थी, जहाँ दोनों किरायेदार बनकर एक ही छत के नीचे रहने लगते हैं। धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल जाता है और वे लिव-इन रिलेशनशिप शुरू कर देते हैं।
फिल्म ने दर्शकों के सामने सामाजिक पूर्वाग्रहों और जिम्मेदारियों के साथ-साथ रिश्तों की असलियत को खूबसूरती से पेश किया। खासकर तब, जब प्रीति जिंटा के किरदार एम्बी प्रेग्नेंट हो जाती हैं और निक अरोड़ा जिम्मेदारी लेने से भागने लगता है। फिल्म की कहानी में हास्य, रोमांस और भावुकता का बेहतरीन मिश्रण था, जिससे यह हिट साबित हुई।
फिल्म का बजट लगभग 10 करोड़ था, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 55.98 करोड़ रुपए रहा। इसके अलावा अरशद वारसी, जावेद जाफरी, जुगल हंसराज और मारिया गोरटी ने भी अहम भूमिका निभाई। अभिषेक बच्चन ने कैमियो रोल में डॉक्टर का किरदार अदा किया।
‘सलाम नमस्ते’ आज भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इस फिल्म के गाने जैसे ‘माई दिल गोज’, ‘व्हाट्स गोइंग ऑन’, और ‘तू जहां’ बेहद लोकप्रिय रहे। फिल्म ने उस समय भारतीय समाज में खुले विचार और नई सोच को बढ़ावा दिया था।
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।
👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –
🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब : https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक—
आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए