वेंटिलेटर पर सलीम खान, 11 बजे जारी होगा हेल्थ बुलेटिन

बालीवुड न्यूज़

On

मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; परिवार और फिल्मी हस्तियां पहुंचीं हालचाल लेने

हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक और अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के चलते वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उन्हें मंगलवार सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सुबह 11 बजे परिवार की अनुमति के बाद आधिकारिक हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाएगा। यह आज की ताज़ा ख़बरें में प्रमुखता से शामिल है।

सूत्रों के मुताबिक, सलीम खान को घबराहट और उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद सुबह करीब 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया। प्रारंभिक जांच में मस्तिष्क में रक्त का थक्का जमने और आंतरिक ब्लीडिंग की आशंका जताई गई। स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है और सर्जरी की तैयारी की जा रही है।

अस्पताल ने उनके उपचार के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित की है। इसमें न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रहे हैं।

तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही सलमान खान शूटिंग छोड़कर अस्पताल पहुंचे। देर रात उन्हें अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया। परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंचे, जिनमें उनकी पत्नी सलमा खान, बेटियां अलवीरा खान और अर्पिता खान शामिल हैं। दामाद अतुल अग्निहोत्री और अभिनेता आयुष शर्मा भी अस्पताल पहुंचे।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े करीबी लोग भी उनका हाल जानने पहुंचे। गीतकार और लेखक जावेद अख्तर, जिन्होंने सलीम खान के साथ कई फिल्मों में काम किया, बुधवार को अस्पताल पहुंचे। अभिनेता संजय दत्त भी अस्पताल से निकलते समय गंभीर नजर आए।

90 वर्षीय सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। उन्होंने 1960 के दशक में अभिनय से करियर की शुरुआत की, लेकिन बाद में लेखन को अपना मुख्य क्षेत्र बनाया। हिंदी सिनेमा में उन्होंने कई चर्चित फिल्मों की पटकथा लिखकर अलग पहचान बनाई।

फिलहाल पूरे परिवार और फिल्म जगत की निगाहें 11 बजे जारी होने वाले मेडिकल अपडेट पर टिकी हैं।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/salim-khan-on-ventilator-health-bulletin-will-be-issued-at/article-46526

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.