- Hindi News
- बालीवुड
- सलमान-आमिर-शाहरुख ने ठुकराई अनिल कपूर की फिल्म, 13 करोड़ में बनी ‘ओम जय जगदीश’ हुई महाफ्लॉप
सलमान-आमिर-शाहरुख ने ठुकराई अनिल कपूर की फिल्म, 13 करोड़ में बनी ‘ओम जय जगदीश’ हुई महाफ्लॉप
Bollywood NEWS
22 साल पहले तीन भाइयों की कहानी पर बनी फिल्म ओम जय जगदीश बॉक्स ऑफिस पर बड़ी असफलता साबित हुई थी। इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद बॉलीवुड के तीनों सुपरस्टार — सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान थे।
लेकिन तीनों ने ही यह फिल्म करने से इंकार कर दिया। नतीजा यह हुआ कि फिल्म अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन और फरदीन खान के साथ बनाई गई और महज 12 करोड़ की कमाई कर पाई, जबकि इसका बजट 13 करोड़ था।
अनुपम खेर का पहला डायरेक्शन
साल 2002 में रिलीज हुई ओम जय जगदीश अनुपम खेर की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म थी। यशराज फिल्म्स इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस करना चाहता था, लेकिन उसने शर्त रखी थी कि अगर अनुपम तीनों खान को मना लें, तभी YRF फिल्म बनाएगा। अनुपम ने फिल्म की हीरोइनों के लिए रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और काजोल को भी अप्रोच किया, लेकिन सभी सितारों ने डेट्स की कमी का हवाला देकर मना कर दिया।
वासु भगनानी बने सहारा
जब यशराज पीछे हट गया, तब प्रोड्यूसर वासु भगनानी आगे आए और फिल्म को फंड किया। इसमें अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन और फरदीन खान के साथ महिमा चौधरी, उर्मिला मातोंडकर और तारा शर्मा भी नजर आईं।
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप
तीन भाइयों की इमोशनल कहानी पर बनी यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। 13 करोड़ की लागत से बनी ओम जय जगदीश ने सिर्फ 12 करोड़ का बिजनेस किया और फ्लॉप घोषित हो गई।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए