ईद पर भाईजान का दमदार आगाज, क्या टाइगर 3 का रिकॉर्ड तोड़ पाए सलमान खान?

Bollywood NEWS

सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म को फैंस से काफी उम्मीदें थी. आइये जानते हैं कि रिलीज के पहले दिन सलमान और रश्मिका मंदाना की सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर क्या गुल खिलाया है.

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्में सिनेमाघरों में घूब धूम मचाती हैं. खासकर जब-जब सलमान खान ईद के मौके पर आते हैं तो फैंस को बिना एंटरटेन किए दम नहीं लेते. ऐसा ही वे साल 2025 ईद पर करते नजर आ रहे हैं. उनकी फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है जिसमें वे साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल के अपोजिट नजर आए हैं. फिल्म को लेकर फैंस के बीच तगड़ी उत्सुकता थी. आइये जानते हैं कि इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के पहले दिन क्या गुल खिलाया है और क्या सिकंदर के जरिए सलमान खान ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आधार पर अपनी पुरानी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाए.

सलमान खान की सिकंदर 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई. फिल्म की कमाई को लेकर ताजा आंकडे़ आ गए हैं. खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 21.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. इन आंकड़ों में दिन खत्म होने तक थोड़ा और सुधार देखने को मिल सकता है लेकिन आंकड़े आस-पास ही रहेंगे.

सिकंदर का रोमांटिक गाना-

उम्मीद के मुताबिक नहीं गया कलेक्शन

जिस हिसाब से सलमान खान की सिकंदर को एडवांस बुकिंग में रिस्पॉन्स मिला था उस हिसाब से फिल्म के कलेक्शन से ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि ये फिल्म रिलीज के पहले दिन 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई करेगी. लेकिन फिलहाल ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स से साफ है कि फिल्म सभी भाषाओं में मिलाकर भी किसी तरह से 20 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पा रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये के करीब बताया जा रहा है. इस लिहाज से फिल्म अभी अपने लक्ष्य से जरा पीछे नजर आ रही है. अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में इस फिल्म का कलेक्शन कैसा जाता है.

टाइगर 3 है सलमान की बेस्ट ओपनर

साल 2025 में सलमान खान को सिकंदर से काफी उम्मीदें हैं. फिल्म वैसे तो सलमान की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने से वंछित रह गई. सलमान की टाइगर 3 ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है. इस फिल्म ने पहले दिन सभी भाषाओं में 44 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. मगर सिकंदर फिल्म को इस कलेक्शन का आधा ही कमा सकी. लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं है कि ईद के मौके पर ये फिल्म बेहतर कमाएगी और इस आभाव की पूर्ति भी कर ले जाएगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Mar 2025 By दैनिक जागरण

ईद पर भाईजान का दमदार आगाज, क्या टाइगर 3 का रिकॉर्ड तोड़ पाए सलमान खान?

Bollywood NEWS

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्में सिनेमाघरों में घूब धूम मचाती हैं. खासकर जब-जब सलमान खान ईद के मौके पर आते हैं तो फैंस को बिना एंटरटेन किए दम नहीं लेते. ऐसा ही वे साल 2025 ईद पर करते नजर आ रहे हैं. उनकी फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है जिसमें वे साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल के अपोजिट नजर आए हैं. फिल्म को लेकर फैंस के बीच तगड़ी उत्सुकता थी. आइये जानते हैं कि इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के पहले दिन क्या गुल खिलाया है और क्या सिकंदर के जरिए सलमान खान ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आधार पर अपनी पुरानी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाए.

सलमान खान की सिकंदर 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई. फिल्म की कमाई को लेकर ताजा आंकडे़ आ गए हैं. खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 21.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. इन आंकड़ों में दिन खत्म होने तक थोड़ा और सुधार देखने को मिल सकता है लेकिन आंकड़े आस-पास ही रहेंगे.

सिकंदर का रोमांटिक गाना-

उम्मीद के मुताबिक नहीं गया कलेक्शन

जिस हिसाब से सलमान खान की सिकंदर को एडवांस बुकिंग में रिस्पॉन्स मिला था उस हिसाब से फिल्म के कलेक्शन से ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि ये फिल्म रिलीज के पहले दिन 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई करेगी. लेकिन फिलहाल ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स से साफ है कि फिल्म सभी भाषाओं में मिलाकर भी किसी तरह से 20 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पा रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये के करीब बताया जा रहा है. इस लिहाज से फिल्म अभी अपने लक्ष्य से जरा पीछे नजर आ रही है. अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में इस फिल्म का कलेक्शन कैसा जाता है.

टाइगर 3 है सलमान की बेस्ट ओपनर

साल 2025 में सलमान खान को सिकंदर से काफी उम्मीदें हैं. फिल्म वैसे तो सलमान की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने से वंछित रह गई. सलमान की टाइगर 3 ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है. इस फिल्म ने पहले दिन सभी भाषाओं में 44 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. मगर सिकंदर फिल्म को इस कलेक्शन का आधा ही कमा सकी. लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं है कि ईद के मौके पर ये फिल्म बेहतर कमाएगी और इस आभाव की पूर्ति भी कर ले जाएगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/salman-khan-could-break-the-record-of-tiger-3-on/article-16066

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.