- Hindi News
- बालीवुड
- सलमान खान को नहीं लगता धमकियों से डर, हैदराबाद में रश्मिका मंदाना संग की 'सिकंदर' की शूटिंग, वायरल ह...
सलमान खान को नहीं लगता धमकियों से डर, हैदराबाद में रश्मिका मंदाना संग की 'सिकंदर' की शूटिंग, वायरल हुए वीडियो
Bollywood NEWS
सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. इस बीच उन्होंने हैदराबाद में को-स्टार रश्मिका मंदाना के साथ अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग की. फिल्म से सेट से कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
सुपरस्टार सलमान खान को सोमवार देर रात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. हालांकि, इस बीच भाईजान हैदराबाद में टाइट सिक्योरिटी के बीच अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग कर रहे थे. फिल्म के सेट से कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें सलमान खान की को-स्टार रश्मिका मंदाना शूटिंग करती नजर आईं.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो लीक हुआ है, जिसमें रश्मिका मंदाना का सीन मॉनिटर पर देखने को मिल रहा है. इस सीन में रश्मिका अपने को-स्टार के सामने मोनोलॉग बोलती नजर आ रही हैं. एक और वायरल क्लिप में सलमान खान का काफिला लोकेशन पर दिख रहा है. सलमान और रश्मिका फिलहाल हैदराबाद के मशहूर फलकनुमा पैलेस में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कई बार दी धमकी
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से पिछले कुछ महीनों में सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं. दावा है कि सलमान से उनकी दुश्मनी काला हिरण शिकार मामला है. लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान से राजस्थान के बिश्नोई समुदाय के मंदिर में जाकर माफी मांगने की मांग की है और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है.
मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सलमान खान की सुरक्षा
मुंबई पुलिस ने सलमान खान को मिल रही धमकियों के चलते उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस का मानना है कि हाल ही में विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या का संबंध भी लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के विवाद से हो सकता है.
‘सिंघम अगेन’ में किया कैमियो
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान को हाल ही में रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में चुलबुल पांडे के किरदार में देखा गया. यह एक्शन-ड्रामा फिल्म दिवाली पर रिलीज हुई थी, जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे अहम किरदारों में हैं. सलमान जल्द ही ‘टाइगर वर्सेस पठान’ की शूटिंग भी शुरू करेंगे, जो स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए