किरदार अलग पर लुक सेम, दो साल में आईं 6 फिल्में, हर पिक्चर में दिख रहे वही सलमान खान

Bollywood NEWS

सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद 2025 के मौके पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. सिकंदर से सलमान खान का लुक सामने आ चुका है और इसमें कुछ भी नया नहीं है. जिन लुक्स में सलमान पिछले कुछ समय में नजर आए हैं वैसा ही लुक उनका सिकंदर में भी नजर आया है. सवाल ये है कि सलमान आखिर एक ही लुक में क्यों हैं.

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को फिल्में करते हुए 4 दशक का वक्त हो चुका है. इस दौरान सलमान खान ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया. उनके कई रूप इस दौरान देखने को मिले. लेकिन पिछले कुछ समय से सलमान खान फिल्मों में एक ही तरह के लुक्स में नजर आ रहे हैं. आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि एक्टर्स फिल्मों में अपने कैरेक्टर्स के लुक्स पर काफी काम करते हैं और उसे एक यूनिक टच देते हैं.

उदाहरण के तौर पर अगर सलमान के साथी कलाकारों को ही ले लीजिए तो आप पाएंगे कि पिछले कुछ समय में फिल्म की स्क्रिप्ट के हिसाब से लुक्स में काफी बदलाव किए गए हैं. जैसे पठान में शाहरुख का लुक खास था. जवान में तो उनके कई सारे लुक्स नजर आए. आमिर खान लाल सिंह चड्ढा फिल्म के लिए सरदार बने. उनका लुक खूब चर्चा में रहा. लेकिन सलमान को आप हमेशा की तरह सदाबहार वैसे ही लुक में पिछली कुछ फिल्मों में पाएंगे.

सलमान की पिछली कुछ फिल्में

सलमान की बात करें तो पिछले 2-3 सालों में वे कुछ फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. इनमें से कुछ में तो वे कैमियो रोल प्ले करते हुए भी नजर आए हैं. इसमें किसी का भाई किसी की जान, दबंग 3, गॉडफॉदर, टाइगर 3, सिंघम, बेबी जॉन और सिकंदर जैसी फिल्में शामिल हैं. इनमें से दबंग 3 और टाइगर 3 को छोड़ दिया जाए तो अन्य फिल्मों में वे कैमियो रोल में ही नजर आए हैं.

प्ले किए एक जैसे रोल्स

इन सभी फिल्मों में अगर आप सलमान के लुक्स की ओर गौर करेंगे तो जैसा लुक उनका दबंग में था कुछ-कुछ वैसा ही अंदाज उनका टाइगर 3 में भी नजर आया. दोनों ही एक्शन की फिल्में ठहरीं. तो सलमान भी अपने स्वैग में नजर आए. लेकिन इस दौरान जिन 3-4 फिल्मों में सलमान का कैमियो नजर आया वहां पर भी सलमान के गेटअप और लुक में कोई खास भेद नहीं दिखाई दिया. इनमें गॉडफॉदर, सिंघम 3 और बेबी जॉन जैसी फिल्में शामिल हैं.

यहां तक कि अगर चिरंजीवी की गॉडफादर को छोड़ दिया जाए तो उनका कैमियो भी इन फिल्मों में किसी फॉर्मेलिटी से कम नहीं रहा. वहीं किसी का भाई किसी की जान गाने में भले ही उन्होंने अपने लुक्स के साथ कुछ बदलाव किए लेकिन शायद फैंस को ये बदलाव कुछ खास रास नहीं आए.

Superstar Salman

क्यों एक ही लुक को पकड़कर बैठे हैं सलमान?

आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि सलमान खान ज्यादा प्रयोग करने पर विश्वास नहीं रखते हैं. उनकी फिल्मों में आप पाएंगे कि कहानी भले ही अलग हो लेकिन प्लॉट एक जैसा ही रहता है. वहीं सलमान खान का ये लुक उनका सिग्नेचर लुक है जिसे जनता ने खूब प्यार दिया है. उनके इसी लुक की वजह से उन्हें जाना जाता है. ऐसे में सलमान खान अलग से रिस्क लेने में विश्वास नहीं लेते हैं. मास ऑडियंस में सलमान का जलवा है. ईद पर इसका असर भी आपको देखने मिलेगा. ऐसे में सलमान फिल्मों में अपने लुक्स के साथ प्रयोग नहीं करते.

Salman Khan (2)

क्या हमेशा इसी लुक में नजर आएंगे सलमान?

सलमान खान का ये लुक सिर्फ लुक नहीं है बल्कि एक अप्रोच है. जनता तक पहुंचने का और छा जाने का अप्रोच. इसी लुक में सलमान ने कई ब्लॉकबस्टर दिए. सलमान का ये लुक उनके लिए लकी भी रहा है. ऑडियंस के लिए उनका ये अंदाज उतना ही रिलेटेबल भी रहा है. ऐसे में सलमान खान आने वाले समय में भी बिना ज्यादा प्रयोग किए ऐसे लुक्स में नजर आ सकते हैं.

किसी के लिए भी 60 की उम्र में उसी डिग्निटी के साथ लीड रोल प्ले करना इतना आसान नहीं होता है. उसके लिए कॉन्फिडेंस चाहिए. और ये सलमान का कॉन्फिडेंस ही तो है जिसने उन्हें पिछले डेढ़ दशक से सुपरहिट बनाए रखा है. अब उनके लिए पिछले एक-दो सालों से चुनौतियां बढ़ी हैं. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि सलमान अपनी धुन के पक्के रहते हैं या आने वाले समय में वे भी माहौल और हालात के मद्देनजर इसमें कुछ बदलाव करेंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Mar 2025 By दैनिक जागरण

किरदार अलग पर लुक सेम, दो साल में आईं 6 फिल्में, हर पिक्चर में दिख रहे वही सलमान खान

Bollywood NEWS

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को फिल्में करते हुए 4 दशक का वक्त हो चुका है. इस दौरान सलमान खान ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया. उनके कई रूप इस दौरान देखने को मिले. लेकिन पिछले कुछ समय से सलमान खान फिल्मों में एक ही तरह के लुक्स में नजर आ रहे हैं. आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि एक्टर्स फिल्मों में अपने कैरेक्टर्स के लुक्स पर काफी काम करते हैं और उसे एक यूनिक टच देते हैं.

उदाहरण के तौर पर अगर सलमान के साथी कलाकारों को ही ले लीजिए तो आप पाएंगे कि पिछले कुछ समय में फिल्म की स्क्रिप्ट के हिसाब से लुक्स में काफी बदलाव किए गए हैं. जैसे पठान में शाहरुख का लुक खास था. जवान में तो उनके कई सारे लुक्स नजर आए. आमिर खान लाल सिंह चड्ढा फिल्म के लिए सरदार बने. उनका लुक खूब चर्चा में रहा. लेकिन सलमान को आप हमेशा की तरह सदाबहार वैसे ही लुक में पिछली कुछ फिल्मों में पाएंगे.

सलमान की पिछली कुछ फिल्में

सलमान की बात करें तो पिछले 2-3 सालों में वे कुछ फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. इनमें से कुछ में तो वे कैमियो रोल प्ले करते हुए भी नजर आए हैं. इसमें किसी का भाई किसी की जान, दबंग 3, गॉडफॉदर, टाइगर 3, सिंघम, बेबी जॉन और सिकंदर जैसी फिल्में शामिल हैं. इनमें से दबंग 3 और टाइगर 3 को छोड़ दिया जाए तो अन्य फिल्मों में वे कैमियो रोल में ही नजर आए हैं.

प्ले किए एक जैसे रोल्स

इन सभी फिल्मों में अगर आप सलमान के लुक्स की ओर गौर करेंगे तो जैसा लुक उनका दबंग में था कुछ-कुछ वैसा ही अंदाज उनका टाइगर 3 में भी नजर आया. दोनों ही एक्शन की फिल्में ठहरीं. तो सलमान भी अपने स्वैग में नजर आए. लेकिन इस दौरान जिन 3-4 फिल्मों में सलमान का कैमियो नजर आया वहां पर भी सलमान के गेटअप और लुक में कोई खास भेद नहीं दिखाई दिया. इनमें गॉडफॉदर, सिंघम 3 और बेबी जॉन जैसी फिल्में शामिल हैं.

यहां तक कि अगर चिरंजीवी की गॉडफादर को छोड़ दिया जाए तो उनका कैमियो भी इन फिल्मों में किसी फॉर्मेलिटी से कम नहीं रहा. वहीं किसी का भाई किसी की जान गाने में भले ही उन्होंने अपने लुक्स के साथ कुछ बदलाव किए लेकिन शायद फैंस को ये बदलाव कुछ खास रास नहीं आए.

Superstar Salman

क्यों एक ही लुक को पकड़कर बैठे हैं सलमान?

आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि सलमान खान ज्यादा प्रयोग करने पर विश्वास नहीं रखते हैं. उनकी फिल्मों में आप पाएंगे कि कहानी भले ही अलग हो लेकिन प्लॉट एक जैसा ही रहता है. वहीं सलमान खान का ये लुक उनका सिग्नेचर लुक है जिसे जनता ने खूब प्यार दिया है. उनके इसी लुक की वजह से उन्हें जाना जाता है. ऐसे में सलमान खान अलग से रिस्क लेने में विश्वास नहीं लेते हैं. मास ऑडियंस में सलमान का जलवा है. ईद पर इसका असर भी आपको देखने मिलेगा. ऐसे में सलमान फिल्मों में अपने लुक्स के साथ प्रयोग नहीं करते.

Salman Khan (2)

क्या हमेशा इसी लुक में नजर आएंगे सलमान?

सलमान खान का ये लुक सिर्फ लुक नहीं है बल्कि एक अप्रोच है. जनता तक पहुंचने का और छा जाने का अप्रोच. इसी लुक में सलमान ने कई ब्लॉकबस्टर दिए. सलमान का ये लुक उनके लिए लकी भी रहा है. ऑडियंस के लिए उनका ये अंदाज उतना ही रिलेटेबल भी रहा है. ऐसे में सलमान खान आने वाले समय में भी बिना ज्यादा प्रयोग किए ऐसे लुक्स में नजर आ सकते हैं.

किसी के लिए भी 60 की उम्र में उसी डिग्निटी के साथ लीड रोल प्ले करना इतना आसान नहीं होता है. उसके लिए कॉन्फिडेंस चाहिए. और ये सलमान का कॉन्फिडेंस ही तो है जिसने उन्हें पिछले डेढ़ दशक से सुपरहिट बनाए रखा है. अब उनके लिए पिछले एक-दो सालों से चुनौतियां बढ़ी हैं. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि सलमान अपनी धुन के पक्के रहते हैं या आने वाले समय में वे भी माहौल और हालात के मद्देनजर इसमें कुछ बदलाव करेंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/salman-khan-is-seen-in-every-picture-6-films-that/article-14394

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.