'सिकंदर' की शूटिंग खत्म, सलमान खान ने हटाई दाढ़ी, क्लीन शेव लुक में दिखे 'भाईजान', फैंस हुए एक्साइटेड

Bollywood NEWS

सलमान खान को क्लीन शेव में देखा गया है और जिसके बाद से कहा जा रहा है कि सिकंदर की शूटिंग खत्म हो गई है.

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो चुकी है और फैंस पहले से ही सुपरस्टार के नए अवतार को लेकर काफी उत्साहित हैं. हाल ही में, सलमान ने मुंबई में फिल्म की अंतिम शूटिंग पूरी की, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना, निर्देशक ए. आर. मुरुगदास और निर्माता साजिद नाडियाडवाला भी मौजूद थे.

शूटिंग के बाद सलमान खान ने अपने लुक में एक बड़ा बदलाव किया. उन्होंने अपनी दाढ़ी साफ कर ली, जो उन्होंने फिल्म के किरदार के लिए बढ़ाई थी. सलमान की क्लीन-शेव तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो, यह मुंबई के बांद्रा में सलमान और रश्मिका के बीच का एक पैचवर्क सीन था, जो रात 8:30 बजे पूरा हुआ. शूटिंग खत्म होते ही सलमान ने दाढ़ी हटा दी, क्योंकि असल जिंदगी में वह क्लीन-शेव लुक ही पसंद करते हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर सलमान खान के फैंस के बीच सिकंदर की शूटिंग खत्म होने का शोर मच चुका है.

    90 दिनों तक चली शूटिंग

    'सिकंदर' की शूटिंग मुंबई, हैदराबाद और देश के अन्य हिस्सों में लगभग 90 दिनों तक चली. इस दौरान चार गाने फिल्माए गए, जिनमें तीन जबरदस्त डांस नंबर्स भी शामिल हैं. इसके अलावा, पांच बड़े एक्शन सीक्वेंस भी शूट किए गए, जो दर्शकों को बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव देने वाले हैं.

    सूत्रों ने बताया, फिल्म में रोमांस, राजनीति, ड्रामा और बदले की कहानी के साथ बड़े पैमाने पर एक्शन देखने को मिलेगा. फिलहाल, फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम जोरों पर है, जिसमें कलर ग्रेडिंग, वीएफएक्स और बैकग्राउंड म्यूजिक जोड़ा जा रहा है. अगले पांच दिनों में 'सिकंदर' की फाइनल प्रिंट तैयार हो जाएगी, जिसके बाद ईद 2025 की रिलीज के लिए काउंटडाउन शुरू हो जाएगा.

    हालांकि, फिल्म की मुख्य शूटिंग जनवरी में खत्म हो गई थी, लेकिन सलमान, रश्मिका और पूरी टीम ने फरवरी और मार्च में कुछ पैचवर्क और एक प्रमोशनल गाना शूट किया.

    सलमान खान का दमदार अवतार

    'सिकंदर' का टीजर रिलीज होते ही धूम मचा चुका है. सलमान खान की एंट्री सीन से लेकर उनके दमदार डायलॉग्स तक, फैंस उन्हें एक आइकॉनिक किरदार में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा, फिल्म का संगीत भी पहले से ही धमाल मचा रहा है. एनर्जी और इमोशन से भरपूर गानों ने दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है. अब जब फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, तो दर्शकों की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है. निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक ए. आर. मुरुगदास की इस फिल्म में और भी कई सरप्राइज दर्शकों का इंतजार कर रहे हैं.

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    15 Mar 2025 By दैनिक जागरण

    'सिकंदर' की शूटिंग खत्म, सलमान खान ने हटाई दाढ़ी, क्लीन शेव लुक में दिखे 'भाईजान', फैंस हुए एक्साइटेड

    Bollywood NEWS

    सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो चुकी है और फैंस पहले से ही सुपरस्टार के नए अवतार को लेकर काफी उत्साहित हैं. हाल ही में, सलमान ने मुंबई में फिल्म की अंतिम शूटिंग पूरी की, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना, निर्देशक ए. आर. मुरुगदास और निर्माता साजिद नाडियाडवाला भी मौजूद थे.

    शूटिंग के बाद सलमान खान ने अपने लुक में एक बड़ा बदलाव किया. उन्होंने अपनी दाढ़ी साफ कर ली, जो उन्होंने फिल्म के किरदार के लिए बढ़ाई थी. सलमान की क्लीन-शेव तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

    रिपोर्ट्स की मानें तो, यह मुंबई के बांद्रा में सलमान और रश्मिका के बीच का एक पैचवर्क सीन था, जो रात 8:30 बजे पूरा हुआ. शूटिंग खत्म होते ही सलमान ने दाढ़ी हटा दी, क्योंकि असल जिंदगी में वह क्लीन-शेव लुक ही पसंद करते हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर सलमान खान के फैंस के बीच सिकंदर की शूटिंग खत्म होने का शोर मच चुका है.

      90 दिनों तक चली शूटिंग

      'सिकंदर' की शूटिंग मुंबई, हैदराबाद और देश के अन्य हिस्सों में लगभग 90 दिनों तक चली. इस दौरान चार गाने फिल्माए गए, जिनमें तीन जबरदस्त डांस नंबर्स भी शामिल हैं. इसके अलावा, पांच बड़े एक्शन सीक्वेंस भी शूट किए गए, जो दर्शकों को बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव देने वाले हैं.

      सूत्रों ने बताया, फिल्म में रोमांस, राजनीति, ड्रामा और बदले की कहानी के साथ बड़े पैमाने पर एक्शन देखने को मिलेगा. फिलहाल, फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम जोरों पर है, जिसमें कलर ग्रेडिंग, वीएफएक्स और बैकग्राउंड म्यूजिक जोड़ा जा रहा है. अगले पांच दिनों में 'सिकंदर' की फाइनल प्रिंट तैयार हो जाएगी, जिसके बाद ईद 2025 की रिलीज के लिए काउंटडाउन शुरू हो जाएगा.

      हालांकि, फिल्म की मुख्य शूटिंग जनवरी में खत्म हो गई थी, लेकिन सलमान, रश्मिका और पूरी टीम ने फरवरी और मार्च में कुछ पैचवर्क और एक प्रमोशनल गाना शूट किया.

      सलमान खान का दमदार अवतार

      'सिकंदर' का टीजर रिलीज होते ही धूम मचा चुका है. सलमान खान की एंट्री सीन से लेकर उनके दमदार डायलॉग्स तक, फैंस उन्हें एक आइकॉनिक किरदार में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा, फिल्म का संगीत भी पहले से ही धमाल मचा रहा है. एनर्जी और इमोशन से भरपूर गानों ने दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है. अब जब फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, तो दर्शकों की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है. निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक ए. आर. मुरुगदास की इस फिल्म में और भी कई सरप्राइज दर्शकों का इंतजार कर रहे हैं.

      https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/salman-khan-removed-the-shooting-of-alexander-bhaijaan-fans-seen/article-14065

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.