सलमान खान ने बताया बुलेटप्रूफ बालकनी का कारण: बोले- फैन बालकनी में आकर सो जाते थे, इसलिए लगवाया ग्लास

Bollywod

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपनी बालकनी को बुलेटप्रूफ करवाने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है।

सलमान ने बताया कि यह फैसला उन्होंने किसी धमकी या डर की वजह से नहीं, बल्कि बार-बार फैंस के बालकनी में चढ़ आने और वहीं सो जाने की घटनाओं के चलते लिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से बालकनी को ग्लास से कवर करना पड़ा।

सलमान खान इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) सीजन 2 के लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि वे हर साल ईद पर बालकनी से फैंस को शुभकामनाएं देते हैं, लेकिन इस बार वह बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे नजर आए, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया— "ये किसी डर की वजह से नहीं किया गया। कई बार ऐसा हुआ कि लोग दीवार फांदकर बालकनी में घुस आते थे और वहीं सो जाते थे। ऐसे में हमें बालकनी को कवर करना पड़ा।"

2024 में हुई थी फायरिंग की घटना

गौरतलब है कि 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तड़के सुबह करीब 5 बजे अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। 7.6 बोर की बंदूक से चार राउंड फायर किए गए थे। फायरिंग उसी दीवार के पास हुई थी, जहां सलमान आमतौर पर फैंस से मिलते हैं। इस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली थी।

घटना के बाद से ही सलमान की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है। उनके घर के चारों ओर हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और हाल ही में उन्होंने बालकनी में बुलेटप्रूफ ग्लास भी लगवा लिए हैं।

Y+ कैटेगरी की सुरक्षा में रहते हैं सलमान

2023 में धमकियों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई थी। इस सुरक्षा घेरे में उनके साथ हमेशा 11 सुरक्षाकर्मी रहते हैं, जिनमें से दो कमांडो और दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) शामिल होते हैं। इसके अलावा उनकी गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है और आगे-पीछे एस्कॉर्ट व्हीकल्स तैनात रहते हैं।

सलमान वर्तमान में गैलेक्सी अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित अपने 1BHK फ्लैट में रहते हैं, जबकि उनके माता-पिता उसी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रहते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सलमान खान ने बताया बुलेटप्रूफ बालकनी का कारण: बोले- फैन बालकनी में आकर सो जाते थे, इसलिए लगवाया ग्लास

Bollywod

सलमान ने बताया कि यह फैसला उन्होंने किसी धमकी या डर की वजह से नहीं, बल्कि बार-बार फैंस के बालकनी में चढ़ आने और वहीं सो जाने की घटनाओं के चलते लिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से बालकनी को ग्लास से कवर करना पड़ा।

सलमान खान इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) सीजन 2 के लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि वे हर साल ईद पर बालकनी से फैंस को शुभकामनाएं देते हैं, लेकिन इस बार वह बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे नजर आए, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया— "ये किसी डर की वजह से नहीं किया गया। कई बार ऐसा हुआ कि लोग दीवार फांदकर बालकनी में घुस आते थे और वहीं सो जाते थे। ऐसे में हमें बालकनी को कवर करना पड़ा।"

2024 में हुई थी फायरिंग की घटना

गौरतलब है कि 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तड़के सुबह करीब 5 बजे अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। 7.6 बोर की बंदूक से चार राउंड फायर किए गए थे। फायरिंग उसी दीवार के पास हुई थी, जहां सलमान आमतौर पर फैंस से मिलते हैं। इस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली थी।

घटना के बाद से ही सलमान की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है। उनके घर के चारों ओर हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और हाल ही में उन्होंने बालकनी में बुलेटप्रूफ ग्लास भी लगवा लिए हैं।

Y+ कैटेगरी की सुरक्षा में रहते हैं सलमान

2023 में धमकियों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई थी। इस सुरक्षा घेरे में उनके साथ हमेशा 11 सुरक्षाकर्मी रहते हैं, जिनमें से दो कमांडो और दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) शामिल होते हैं। इसके अलावा उनकी गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है और आगे-पीछे एस्कॉर्ट व्हीकल्स तैनात रहते हैं।

सलमान वर्तमान में गैलेक्सी अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित अपने 1BHK फ्लैट में रहते हैं, जबकि उनके माता-पिता उसी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रहते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/salman-khan-said-the-reason-for-the-bulletproof-balcon/article-28635

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.