सलमान खान के घर एक हफ्ते तक रहा अनजान शख्स, परिवार करता रहा सेवा, किसी को भनक तक नहीं लगी

Bollywod

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीसरे सीजन के पहले एपिसोड में नज़र आए, जहां उन्होंने अपने जीवन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। इस वाकये ने शो में मौजूद दर्शकों के साथ-साथ फैन्स को भी चौंका दिया, जब सलमान ने बताया कि उनके घर में एक अनजान युवक पूरे एक हफ्ते तक बिना किसी पहचान के रहा और पूरे परिवार ने उसकी सेवा की, मगर किसी को भी शक नहीं हुआ।

"मिर्ची ज़्यादा हो गई है"—और सब चौंक गए

सलमान ने बताया कि एक बार उनके घर में एक पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें कई दोस्त और मेहमान शामिल हुए थे। कुछ दिनों बाद, जब सभी लोग डाइनिंग टेबल पर बैठे थे, तो एक लड़का खाने को लेकर शिकायत करते हुए बोला, “आज गोश्त में मिर्ची कुछ ज़्यादा हो गई है।” उसकी बात सुनते ही सभी लोग चौंक गए और एक-दूसरे से इशारों में पूछने लगे—ये लड़का आखिर है किसका दोस्त?

घर जैसा लगा, तो रुक गया

जब किसी ने उसे अपना दोस्त नहीं बताया, तो सलमान के पिता सलीम खान ने सीधे पूछ लिया कि वह किसके साथ आया था। युवक ने जवाब दिया कि वह पार्टी में किसी के साथ आया था और घर का माहौल इतना अच्छा लगा कि यहीं रुक गया। उसने खुद बताया कि उसे खान परिवार के साथ घर जैसा महसूस हुआ, इसलिए एक हफ्ते तक वही रहा।

सलमान खान की दरियादिली फिर हुई साबित

यह किस्सा जहां सुनने में मज़ेदार है, वहीं यह भी बताता है कि सलमान खान और उनका परिवार कितना मेहमाननवाज़ और सहज है। बिना पहचान के भी किसी को घर में ठहरने देना और पूरे परिवार द्वारा सेवा करना—ये बात सलमान के विनम्र स्वभाव की झलक है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सलमान खान के घर एक हफ्ते तक रहा अनजान शख्स, परिवार करता रहा सेवा, किसी को भनक तक नहीं लगी

Bollywod

"मिर्ची ज़्यादा हो गई है"—और सब चौंक गए

सलमान ने बताया कि एक बार उनके घर में एक पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें कई दोस्त और मेहमान शामिल हुए थे। कुछ दिनों बाद, जब सभी लोग डाइनिंग टेबल पर बैठे थे, तो एक लड़का खाने को लेकर शिकायत करते हुए बोला, “आज गोश्त में मिर्ची कुछ ज़्यादा हो गई है।” उसकी बात सुनते ही सभी लोग चौंक गए और एक-दूसरे से इशारों में पूछने लगे—ये लड़का आखिर है किसका दोस्त?

घर जैसा लगा, तो रुक गया

जब किसी ने उसे अपना दोस्त नहीं बताया, तो सलमान के पिता सलीम खान ने सीधे पूछ लिया कि वह किसके साथ आया था। युवक ने जवाब दिया कि वह पार्टी में किसी के साथ आया था और घर का माहौल इतना अच्छा लगा कि यहीं रुक गया। उसने खुद बताया कि उसे खान परिवार के साथ घर जैसा महसूस हुआ, इसलिए एक हफ्ते तक वही रहा।

सलमान खान की दरियादिली फिर हुई साबित

यह किस्सा जहां सुनने में मज़ेदार है, वहीं यह भी बताता है कि सलमान खान और उनका परिवार कितना मेहमाननवाज़ और सहज है। बिना पहचान के भी किसी को घर में ठहरने देना और पूरे परिवार द्वारा सेवा करना—ये बात सलमान के विनम्र स्वभाव की झलक है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/salman-khans-house-remained-unknown-for-a-week-the-family/article-25228

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.