- Hindi News
- बालीवुड
- सलमान खान की नई फिल्म का ऐलान! ‘राजा शिवाजी’ में निभाएंगे वीर जीवा जी का किरदार, संजय दत्त संग होगी
सलमान खान की नई फिल्म का ऐलान! ‘राजा शिवाजी’ में निभाएंगे वीर जीवा जी का किरदार, संजय दत्त संग होगी ऐतिहासिक भिड़ंत
Bollywood
सलमान खान एक बार फिर पर्दे पर फौजी लुक में लौटने वाले हैं, लेकिन इस बार किरदार होगा ऐतिहासिक। अपूर्व लाखिया की ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग के बीच अब उनकी एंट्री रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में तय हो गई है।
फिल्म में सलमान, मराठा साम्राज्य के वीर योद्धा जीवा जी की भूमिका निभाएंगे, जिन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की जान बचाई थी।
फिल्म में सलमान का दमदार किरदार
सूत्रों के मुताबिक सलमान खान ने इस फिल्म के लिए हां कर दी है। वो 7 नवंबर से अपनी शूटिंग शुरू करेंगे। यह किरदार उनके फिल्मी करियर का एक अनोखा अध्याय साबित हो सकता है क्योंकि इसमें देशभक्ति, एक्शन और ऐतिहासिक गौरव का संगम होगा।
रितेश देशमुख निभाएंगे छत्रपति शिवाजी की भूमिका
‘राजा शिवाजी’ का निर्देशन खुद रितेश देशमुख कर रहे हैं, जो फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, अभिनेता संजय दत्त फिल्म के मुख्य खलनायक अफजल खान की भूमिका निभाने वाले हैं। बताया गया है कि उनका शूटिंग शेड्यूल दिसंबर तक आगे बढ़ा दिया गया है।
सलमान-संजय की भिड़ंत बनेगी आकर्षण
फिल्म का सबसे रोमांचक हिस्सा सलमान खान और संजय दत्त की आमने-सामने की भिड़ंत होगी। दोनों दिग्गजों के बीच तलवारबाज़ी और संवादों से भरे सीन दर्शकों के लिए बड़े परदे पर ऐतिहासिक अनुभव लेकर आएंगे।
फैंस में उत्साह, सोशल मीडिया पर बढ़ा बज़
‘सिकंदर’ और ‘टाइगर 3’ की उम्मीदों पर खरे न उतरने के बाद सलमान अब ‘राजा शिवाजी’ के ज़रिए एक बड़ी हिट देने की तैयारी में हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस का जोश देखने लायक है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए