ईद 2027 पर फिर धमाका करेंगे सलमान, SVC63 से बड़ी वापसी तय

बॉलीवुड न्यूज

On

सलमान खान की फिल्म SVC63 की घोषणा, ईद 2027 रिलीज तय; नयनतारा भी नजर आईं सलमान खान ने अपनी अगली बड़ी फिल्म की घोषणा कर दी है और रिलीज डेट भी तय कर दी है।

सलमान खान ने शुक्रवार को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘SVC63’ का मुहूर्त वीडियो शेयर किया और बताया कि यह फिल्म ईद 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वीडियो में उनके साथ नयनतारा भी नजर आईं, जिससे फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

यह फिल्म फिलहाल अस्थायी नाम ‘SVC63’ से जानी जा रही है और इसका निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी दिल राजू के पास है। खास बात यह है कि सलमान पहली बार इस डायरेक्टर-प्रोड्यूसर की जोड़ी के साथ काम कर रहे हैं।

मुहूर्त की झलक

सलमान द्वारा शेयर किए गए वीडियो में फिल्म के मुहूर्त का क्लैपबोर्ड दिखाई देता है।
साथ ही, सलमान और नयनतारा के कुछ कैजुअल और इंटरैक्शन वाले पल भी नजर आते हैं।

वीडियो में नयनतारा ब्लैक आउटफिट और सनग्लासेस में दिखीं, जबकि सलमान ने डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू से मुलाकात करते हुए नजर आए।

बड़े स्केल की फिल्म

यह फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर होगी, जिसे बड़े बजट और भव्य स्तर पर तैयार किया जा रहा है।फिल्म की शूटिंग 18 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इसे अलग-अलग लोकेशन्स पर शूट किया जाएगा।

वामशी पेडिपल्ली इससे पहले कई सफल फिल्में बना चुके हैं। उनकी फिल्म महार्षि को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्होंने महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और विजय जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है।वहीं प्रोड्यूसर दिल राजू का भी इंडस्ट्री में मजबूत रिकॉर्ड रहा है और वे 60 से ज्यादा फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।

सलमान खान ने अपने पोस्ट में यह भी संकेत दिया कि उनकी एक और फिल्म की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने फैंस से धैर्य रखने को कहा है।फिलहाल, SVC63 की घोषणा के साथ ही यह साफ हो गया है कि ईद 2027 पर बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है और सलमान खान एक बार फिर त्योहार के मौके को भुनाने की तैयारी में हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Apr 2026 By Nitin Trivedi

ईद 2027 पर फिर धमाका करेंगे सलमान, SVC63 से बड़ी वापसी तय

बॉलीवुड न्यूज

सलमान खान ने शुक्रवार को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘SVC63’ का मुहूर्त वीडियो शेयर किया और बताया कि यह फिल्म ईद 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वीडियो में उनके साथ नयनतारा भी नजर आईं, जिससे फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

यह फिल्म फिलहाल अस्थायी नाम ‘SVC63’ से जानी जा रही है और इसका निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी दिल राजू के पास है। खास बात यह है कि सलमान पहली बार इस डायरेक्टर-प्रोड्यूसर की जोड़ी के साथ काम कर रहे हैं।

मुहूर्त की झलक

सलमान द्वारा शेयर किए गए वीडियो में फिल्म के मुहूर्त का क्लैपबोर्ड दिखाई देता है।
साथ ही, सलमान और नयनतारा के कुछ कैजुअल और इंटरैक्शन वाले पल भी नजर आते हैं।

वीडियो में नयनतारा ब्लैक आउटफिट और सनग्लासेस में दिखीं, जबकि सलमान ने डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू से मुलाकात करते हुए नजर आए।

बड़े स्केल की फिल्म

यह फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर होगी, जिसे बड़े बजट और भव्य स्तर पर तैयार किया जा रहा है।फिल्म की शूटिंग 18 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इसे अलग-अलग लोकेशन्स पर शूट किया जाएगा।

वामशी पेडिपल्ली इससे पहले कई सफल फिल्में बना चुके हैं। उनकी फिल्म महार्षि को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्होंने महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और विजय जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है।वहीं प्रोड्यूसर दिल राजू का भी इंडस्ट्री में मजबूत रिकॉर्ड रहा है और वे 60 से ज्यादा फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।

सलमान खान ने अपने पोस्ट में यह भी संकेत दिया कि उनकी एक और फिल्म की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने फैंस से धैर्य रखने को कहा है।फिलहाल, SVC63 की घोषणा के साथ ही यह साफ हो गया है कि ईद 2027 पर बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है और सलमान खान एक बार फिर त्योहार के मौके को भुनाने की तैयारी में हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/salman-khans-new-film-svc63-release-muhurat-video-share-on/article-52033

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.