सलमान-रणबीर पीछे, दुनियाभर में विकी कौशल की छावा का जलवा, कमाई 400 करोड़ पार

Bollywood NEWS

विकी कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म में विकी कौशल ने लीड रोल प्ले किया है. इसमें उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आई हैं. फिल्म की कमाई के 10 दिन के आंकड़े आ गए हैं.

बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल ने अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का फुल एंटरटेनमेंट किया है. वे ऐसा पिछले एक दशक से करते आए हैं. एक्टर के शानदार अभिनय का ही नतीजा है कि अब उनकी फिल्में सिनेमाघरों में खूब धमाल मचा रही हैं. एक्टर को बड़ी बायोपिक्स में काम करने का मौका मिल रहा है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. आइये जानते हैं कि 10 दिनों में विकी कौशल और रश्मिका मंदाना की छावा ने क्या गुल खिलाए हैं और कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

एक्टर विकी कौशल की छावा भारत में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है वहीं विदेशों में फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने भारत में 391.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ विदेशों में इस फिल्म ने 53.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस लिहाज से फिल्म ने 10 दिनों में दुनियाभर में 444.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस कलेक्शन को बहुत अच्छा माना जा रहा है. इसी के साथ विकी कौशल की इस फिल्म ने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे भी छोड़ दिया है.

इन बड़ी फिल्मों को चटाई धूल

छावा ने 10 दिन में रणबीर कपूर और अजय देवगन जैसे कलाकारों की फिल्मों को बुरी तरह से धूल चटा दी है. ब्रह्मास्त्र का लाइफटाइम कलेक्शन 431 करोड़ रुपये का था. इसके अलावा सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो ने भी अच्छी-खासी कमाई की थी. इस फिल्म ने अपने लाइफटाइम कलेक्शन में 432 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो विकी कौशल की छावा ने 10 दिन में ही 444.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. अब फिल्म की नजर तेजी से 500 करोड़ कमाने की ओर है. फिल्म में अभी जान है और आने वाले 2 हफ्ते तक ये फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है.

फिल्म की बात करें तो छावा का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. ये उनके अबतक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. इसमें विकी कौशल के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आई हैं. फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. इसमें अक्षय खन्ना ने लीड विलेन का रोल प्ले कर एक बार फिर से खुद को साबित कर दिया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Feb 2025 By दैनिक जागरण

सलमान-रणबीर पीछे, दुनियाभर में विकी कौशल की छावा का जलवा, कमाई 400 करोड़ पार

Bollywood NEWS

बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल ने अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का फुल एंटरटेनमेंट किया है. वे ऐसा पिछले एक दशक से करते आए हैं. एक्टर के शानदार अभिनय का ही नतीजा है कि अब उनकी फिल्में सिनेमाघरों में खूब धमाल मचा रही हैं. एक्टर को बड़ी बायोपिक्स में काम करने का मौका मिल रहा है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. आइये जानते हैं कि 10 दिनों में विकी कौशल और रश्मिका मंदाना की छावा ने क्या गुल खिलाए हैं और कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

एक्टर विकी कौशल की छावा भारत में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है वहीं विदेशों में फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने भारत में 391.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ विदेशों में इस फिल्म ने 53.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस लिहाज से फिल्म ने 10 दिनों में दुनियाभर में 444.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस कलेक्शन को बहुत अच्छा माना जा रहा है. इसी के साथ विकी कौशल की इस फिल्म ने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे भी छोड़ दिया है.

इन बड़ी फिल्मों को चटाई धूल

छावा ने 10 दिन में रणबीर कपूर और अजय देवगन जैसे कलाकारों की फिल्मों को बुरी तरह से धूल चटा दी है. ब्रह्मास्त्र का लाइफटाइम कलेक्शन 431 करोड़ रुपये का था. इसके अलावा सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो ने भी अच्छी-खासी कमाई की थी. इस फिल्म ने अपने लाइफटाइम कलेक्शन में 432 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो विकी कौशल की छावा ने 10 दिन में ही 444.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. अब फिल्म की नजर तेजी से 500 करोड़ कमाने की ओर है. फिल्म में अभी जान है और आने वाले 2 हफ्ते तक ये फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है.

फिल्म की बात करें तो छावा का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. ये उनके अबतक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. इसमें विकी कौशल के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आई हैं. फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. इसमें अक्षय खन्ना ने लीड विलेन का रोल प्ले कर एक बार फिर से खुद को साबित कर दिया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/salman-ranbir-back-worldwide/article-11479

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.