एक फिल्म में साथ नजर आएंगे सलमान, शाहरुख और आमिर! सुपरस्टार ने खुद किया खुलासा; बताया पूरा प्लान

Bollywood NEWS

आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान ने पिछले 30 सालों में कई हिट फिल्मों में काम किया है. तीनों इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं. साथ ही इनके फैंस की ये तमन्ना है कि वो तीनों को एक साथ बड़े पर्दे पर देख पाए. हाल ही में आमिर ने इस बारे में बात की और बताया कि तीनों खान एक फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं.

दशकों से इंडस्ट्री के साथ-साथ अपने फैंस के दिलों पर राज करते आ रहे शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार हैं. जिन्होंने अपने करियर में दर्जनों हिट फिल्में दी हैं. ऐसे कई फिल्म में जिनमें शाहरुख-सलमान और आमिर-सलमान ने साथ काम किया है. लेकिन ऐसी कोई फिल्म नहीं जिसमें ये इंडस्ट्री की ये तीनों खान एक साथ नजर आए. फैंस हमेशा से चाहते हैं कि ये तीनों एक साथ किसी फिल्म में नजर आएं और उनका ये सपना जल्द ही पूरा हो सकता है.

दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान सऊदी अरब में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में नजर आए, जहां उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान के साथ फिल्म करने की इच्छा जाहिर की. साथ ही उन्होंने कहा कि वे ऐसी कहानी का इंतजार कर रहे हैं, जो तीनों के स्टारडम को सही ढंग से दिखा सके. उन्होंने बताया कि करीब 6 महीने पहले शाहरुख और सलमान से इस प्रोजेक्ट को लेकर उनकी बात हुई थी. आमिर ने कहा, 'मैंने सलमान और शाहरुख से कहा कि अगर हम तीनों ने साथ में फिल्म नहीं की, तो ये बहुत दुखद होगा'.

दोनों ने उनकी बात पर सहमति जताई और अब वे एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं. तीनों सुपरस्टार बॉलीवुड में अपने तीन दशक पूरे कर चुके हैं और इनके साथ काम करने की चर्चा अक्सर होती रहती है. पहले आमिर खान ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में शाहरुख और सलमान के साथ फिल्म बनाने की बात कही थी. आमिर और सलमान 'अंदाज अपना-अपना' फिल्म में साथ नजर आए थे. वहीं, वहीं, शाहरुख और सलमान ने 'कुछ कुछ होता है,' 'हम तुम्हारे हैं सनम,' 'ट्यूबलाइट,' 'जीरो,' 'पठान,' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्मों में काम किया है. 

फैंस कर रहे तीनों की फिल्म का इंतजार 

अब वे 'टाइगर वर्सेज पठान' बनने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में आमिर की बात सुनने के बाद फैंस के बीच इस बात को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है कि इंडस्ट्री की तीन बड़े खान एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. साथ ही फैंस उस फिल्म के बारे में जानना चाहते हैं, जिसमें तीनों साथ नजर आएंगे कि वो फिल्म कैसी होगी और उसकी क्या कहानी होगी? फिलहाल, इन सभी सवालों के जवाब तो अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जब आमिर खान ने इस बार में बात की है तो जरूर कुछ न कुछ अच्छा लेकर आने वाले हैं. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Dec 2024 By दैनिक जागरण

एक फिल्म में साथ नजर आएंगे सलमान, शाहरुख और आमिर! सुपरस्टार ने खुद किया खुलासा; बताया पूरा प्लान

Bollywood NEWS

दशकों से इंडस्ट्री के साथ-साथ अपने फैंस के दिलों पर राज करते आ रहे शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार हैं. जिन्होंने अपने करियर में दर्जनों हिट फिल्में दी हैं. ऐसे कई फिल्म में जिनमें शाहरुख-सलमान और आमिर-सलमान ने साथ काम किया है. लेकिन ऐसी कोई फिल्म नहीं जिसमें ये इंडस्ट्री की ये तीनों खान एक साथ नजर आए. फैंस हमेशा से चाहते हैं कि ये तीनों एक साथ किसी फिल्म में नजर आएं और उनका ये सपना जल्द ही पूरा हो सकता है.

दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान सऊदी अरब में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में नजर आए, जहां उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान के साथ फिल्म करने की इच्छा जाहिर की. साथ ही उन्होंने कहा कि वे ऐसी कहानी का इंतजार कर रहे हैं, जो तीनों के स्टारडम को सही ढंग से दिखा सके. उन्होंने बताया कि करीब 6 महीने पहले शाहरुख और सलमान से इस प्रोजेक्ट को लेकर उनकी बात हुई थी. आमिर ने कहा, 'मैंने सलमान और शाहरुख से कहा कि अगर हम तीनों ने साथ में फिल्म नहीं की, तो ये बहुत दुखद होगा'.

दोनों ने उनकी बात पर सहमति जताई और अब वे एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं. तीनों सुपरस्टार बॉलीवुड में अपने तीन दशक पूरे कर चुके हैं और इनके साथ काम करने की चर्चा अक्सर होती रहती है. पहले आमिर खान ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में शाहरुख और सलमान के साथ फिल्म बनाने की बात कही थी. आमिर और सलमान 'अंदाज अपना-अपना' फिल्म में साथ नजर आए थे. वहीं, वहीं, शाहरुख और सलमान ने 'कुछ कुछ होता है,' 'हम तुम्हारे हैं सनम,' 'ट्यूबलाइट,' 'जीरो,' 'पठान,' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्मों में काम किया है. 

फैंस कर रहे तीनों की फिल्म का इंतजार 

अब वे 'टाइगर वर्सेज पठान' बनने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में आमिर की बात सुनने के बाद फैंस के बीच इस बात को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है कि इंडस्ट्री की तीन बड़े खान एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. साथ ही फैंस उस फिल्म के बारे में जानना चाहते हैं, जिसमें तीनों साथ नजर आएंगे कि वो फिल्म कैसी होगी और उसकी क्या कहानी होगी? फिलहाल, इन सभी सवालों के जवाब तो अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जब आमिर खान ने इस बार में बात की है तो जरूर कुछ न कुछ अच्छा लेकर आने वाले हैं. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/salman-shahrukh-and-aamir-will-be-seen-together-in-a/article-4961

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.