सलमान-शाहरुख तो छोड़िए, ‘छावा’ के आगे ‘पुष्पा’ भी बेबस, कमाई हुई छप्परफाड़

Bollywood NEWS

विकी कौशल की छावा तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा रही है. फिल्म ने तीसरे शनिवार को कमाई के मामले में अल्लू अर्जुन की ऑल टाइम ब्लॉकस्बटर फिल्म 'पुष्पा 2' को भी पीछे छोड़ दिया है. अब माना जा रहा है कि रविवार को फिल्म की कमाई में भारी उछाल देखने को मिलेगा.

विकी कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. पिछले महीने 14 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने तमाम ट्रेड पंडितों के कयासों को गलत साबित कर दिया है. वर्ल्डवाइड पहले ही ये फिल्म 500 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है. अब तेज़ी से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म इतिहास रचने की ओर बढ़ रही है. छावा सलमान खान और शाहरुख खान की कई फिल्मों को तो पहले ही धूल चटा चुकी है साथ ही इसने ‘पुष्पा 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर को भी तीसरे शनिवार को पीछे छोड़ दिया है.

तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर छावा की शुरुआत अच्छी रही. फिल्म ने शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. शनिवार को इसकी कमाई में फिर उछाल देखने को मिला. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 16वें दिन 21 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 433.50 तक जा पहुंचीं.

‘पुष्पा 2’ भी रह गई पीछे

छावा एक मिड बजट फिल्म है. ऐसे में इसका इतना बंपर कारोबार करना हर किसी को हैरान कर रहा है. फिल्म ने तीसरे शनिवार को कमाई के मामले में अल्लू अर्जुन की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ को भी धूल चटा दी. ‘पुष्पा 2’ ने तीसरे शनिवार (17वें दिन) को हिंदी में 20 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि छावा इससे एक करोड़ ज्यादा कमाने में सफल रही. हालांकि पुष्पा 2 तमाम भाषाओं में तीसरे शनिवार को 24.75 करोड़ का बिज़नेस किया था.

छावा वर्ल्डवाइड 566 करोड़ के पार

छावा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो जमकर पैसे छाप ही रही है, साथ ही ये ओवरसीज में भी दमदार कमाई कर रही है. फिल्म ने 15 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 566.5 करोड़ का बिज़नेस कर लिया था. इसमें 73 करोड़ रुपये की कमाई ओवरसीज में हुई थी. 16वें दिन के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं, यानी जब ये आंकड़े आएंगे तो कमाई के नंबर्स और भी बड़े होंगे.

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘छावा’ में विकी कौशल लीड रोल में हैं. उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजारी महाराज का रोल फिल्म में निभाया है. अक्षय खन्ना फिल्म में मुगल बादशाह औरंगजेब बने हैं. वहीं रश्मिका ने फिल्म में संभाजी महाराज की पत्नी येसुबाई भोंसले का रोल निभाया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सलमान-शाहरुख तो छोड़िए, ‘छावा’ के आगे ‘पुष्पा’ भी बेबस, कमाई हुई छप्परफाड़

Bollywood NEWS

विकी कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. पिछले महीने 14 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने तमाम ट्रेड पंडितों के कयासों को गलत साबित कर दिया है. वर्ल्डवाइड पहले ही ये फिल्म 500 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है. अब तेज़ी से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म इतिहास रचने की ओर बढ़ रही है. छावा सलमान खान और शाहरुख खान की कई फिल्मों को तो पहले ही धूल चटा चुकी है साथ ही इसने ‘पुष्पा 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर को भी तीसरे शनिवार को पीछे छोड़ दिया है.

तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर छावा की शुरुआत अच्छी रही. फिल्म ने शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. शनिवार को इसकी कमाई में फिर उछाल देखने को मिला. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 16वें दिन 21 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 433.50 तक जा पहुंचीं.

‘पुष्पा 2’ भी रह गई पीछे

छावा एक मिड बजट फिल्म है. ऐसे में इसका इतना बंपर कारोबार करना हर किसी को हैरान कर रहा है. फिल्म ने तीसरे शनिवार को कमाई के मामले में अल्लू अर्जुन की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ को भी धूल चटा दी. ‘पुष्पा 2’ ने तीसरे शनिवार (17वें दिन) को हिंदी में 20 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि छावा इससे एक करोड़ ज्यादा कमाने में सफल रही. हालांकि पुष्पा 2 तमाम भाषाओं में तीसरे शनिवार को 24.75 करोड़ का बिज़नेस किया था.

छावा वर्ल्डवाइड 566 करोड़ के पार

छावा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो जमकर पैसे छाप ही रही है, साथ ही ये ओवरसीज में भी दमदार कमाई कर रही है. फिल्म ने 15 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 566.5 करोड़ का बिज़नेस कर लिया था. इसमें 73 करोड़ रुपये की कमाई ओवरसीज में हुई थी. 16वें दिन के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं, यानी जब ये आंकड़े आएंगे तो कमाई के नंबर्स और भी बड़े होंगे.

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘छावा’ में विकी कौशल लीड रोल में हैं. उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजारी महाराज का रोल फिल्म में निभाया है. अक्षय खन्ना फिल्म में मुगल बादशाह औरंगजेब बने हैं. वहीं रश्मिका ने फिल्म में संभाजी महाराज की पत्नी येसुबाई भोंसले का रोल निभाया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/salman-shahrukh-leave-pushpa-in-front-of-chhava/article-12299

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.