संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज दिल्ली में, लंदन में हुआ था निधन; करिश्मा कपूर और परिवार पहुंचे दिल्ली

Bollywod

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज 19 जून को दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर शाम 5 बजे किया जाएगा। कपूर परिवार की ओर से जारी प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई है।

संजय कपूर का 12 जून को लंदन में निधन हो गया था। सात दिन बाद उनका पार्थिव शरीर दिल्ली लाया गया है, जहां अब उनका अंतिम संस्कार होगा। 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे के बीच प्रेयर मीट रखी गई है।

परिवार हुआ रवाना, करीना-सैफ भी पहुंचेंगे शामिल होने

करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों कियान और समायरा के साथ दिल्ली रवाना हो चुकी हैं। उनके साथ करीना कपूर और सैफ अली खान भी मुंबई से दिल्ली के लिए निकल चुके हैं। एयरपोर्ट पर करिश्मा और उनके बच्चे भावुक नजर आए।

परिवार की ओर से जारी किया गया श्रद्धांजलि संदेश

संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार की ओर से जारी श्रद्धांजलि संदेश में लिखा गया है,

"जिन लोगों ने नाम का ध्यान किया, और मेहनत से जीवन बिताया, नानक कहते हैं उनके चेहरे उज्जवल होते हैं और अनेक लोग उनके साथ मुक्ति पाते हैं।"

संदेश में माता-पिता, पत्नी प्रिया, और बच्चों कियान, समायरा, सफीरा और अजारियस के नाम भी सम्मिलित किए गए हैं।

संजय कपूर का पारिवारिक जीवन

संजय कपूर ने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे – समायरा और कियान – हुए। 2016 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद संजय ने प्रिया सचदेव से विवाह किया, जिनसे उन्हें बेटा अजारियस हुआ और प्रिया की पहली शादी से बेटी सफीरा भी उनके साथ रहती थी। संजय की पहली शादी नंदिता महतानी से हुई थी, जो लंबे समय तक नहीं चली।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jun 2025 By दैनिक जागरण

संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज दिल्ली में, लंदन में हुआ था निधन; करिश्मा कपूर और परिवार पहुंचे दिल्ली

Bollywod

संजय कपूर का 12 जून को लंदन में निधन हो गया था। सात दिन बाद उनका पार्थिव शरीर दिल्ली लाया गया है, जहां अब उनका अंतिम संस्कार होगा। 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे के बीच प्रेयर मीट रखी गई है।

परिवार हुआ रवाना, करीना-सैफ भी पहुंचेंगे शामिल होने

करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों कियान और समायरा के साथ दिल्ली रवाना हो चुकी हैं। उनके साथ करीना कपूर और सैफ अली खान भी मुंबई से दिल्ली के लिए निकल चुके हैं। एयरपोर्ट पर करिश्मा और उनके बच्चे भावुक नजर आए।

परिवार की ओर से जारी किया गया श्रद्धांजलि संदेश

संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार की ओर से जारी श्रद्धांजलि संदेश में लिखा गया है,

"जिन लोगों ने नाम का ध्यान किया, और मेहनत से जीवन बिताया, नानक कहते हैं उनके चेहरे उज्जवल होते हैं और अनेक लोग उनके साथ मुक्ति पाते हैं।"

संदेश में माता-पिता, पत्नी प्रिया, और बच्चों कियान, समायरा, सफीरा और अजारियस के नाम भी सम्मिलित किए गए हैं।

संजय कपूर का पारिवारिक जीवन

संजय कपूर ने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे – समायरा और कियान – हुए। 2016 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद संजय ने प्रिया सचदेव से विवाह किया, जिनसे उन्हें बेटा अजारियस हुआ और प्रिया की पहली शादी से बेटी सफीरा भी उनके साथ रहती थी। संजय की पहली शादी नंदिता महतानी से हुई थी, जो लंबे समय तक नहीं चली।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/sanjay-kapoors-funeral-was-done-in-delhi-today-in-london/article-24797

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.