BJP नेता के बेटे संग बीती सारा अली खान की छुट्टियां, गोवा में यूं गुजारा वक्त, वायरल वीडियो में दिखीं नजदीकियां

Bollywood NEWS

सारा अली खान और अर्जुन बाजवा की डेटिंग रूमर्स जोरों पर हैं। इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग इस अफवाह को पक्की खबर मान बैठे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों अपनी हालिया रिलीज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। 'स्काई फोर्स' में उनकी परफॉर्मेंस को खासा पसंद नहीं किया गया। इसी बीच एक्ट्रेस की डेटिंग के चर्चे भी जोरों पर हैं। सारा अली खान ने भले ही अभी तक रिलेशनशिप में होने का आधिकारिक ऐलान न किया हो, लेकिन लगातार सामने आ रहीं झलकियां इस बात के सबूत पेश कर रही हैं और इन्हें देखने के बाद लोग अफवाहों पर भरोसा करने को राजी हो जा रहे हैं। सारा अली खान के साथ ही रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप बाजवा भी इन चर्चाओं को महज अफवाह करार दे रहे हैं। राजस्थान से उनकी हालिया तस्वीरों के वायरल होने के बाद अब कुछ और नई झलकियां भी सामने आ गई हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। 

सामने आया वीडियो

सामने आए वीडियो में सारा अली खान और अर्जुन बाजवा साथ नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो गोवा का है, जहां दोनों एक साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। इस वीडियो में सारा अली खान व्हाइट टी-शर्ट के साथ डेनिम शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। वहीं व्हाइट टी-शर्ट और लिनेन पैंट में अर्जुन बाजवा दिख रहे हैं। सारा अली खान, अर्जुन बाजवा के करीब आती हैं और उनकी कमर पर हाथ रखकर कुछ बातें कहती हैं और फिर वहां से जाने लगती हैं तो पीछे से अर्जुन उन्हें आवाज देते हैं। ये वीडियो किसी कैफे में शूट किया गया है। चार दिन पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को कब क्लिक किया गया इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। 

यहां देखें वीडियो 

लोगों का रिएक्शन

वीडियो में सारा अली खान और अर्जुन बाजवा के बीच नजदीकियां साफ नजर आ रही हैं। इसे देखकर जाहिर हो रहा है कि दोनों के बीच करीबी रिश्ते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'वह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहने की हकदार है जो उसके प्रति झुकाव रखे, न कि कार्तिक जो सिर्फ खुद के बारे में सोचता है।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'ये अर्जुन बाजवा है कौन?' एक और शख्स ने लिखा, 'ये तो वहीं लड़का है जिसके साथ केदारनाथ गई थी।'

Arjun bajwa, sara ali khan

Image Source : INSTAGRAM
राजस्थान में छुट्टियां मनाते सारा और अर्जुन।

पहले भी वायरल हुईं तस्वीरें

फिलहाल कुछ दिनों पहले ही अर्जुन बाजवा ने सफाई दी थी कि ये चर्चाएं सिर्फ अफवाह हैं, लेकिन अब वायरल हो रहे इस वीडियो ने डेटिंग की चिंगारी को फिर भड़का दिया है। दिसंबर के महीने में सारा और अर्जुन दोनों एक ही वक्त पर राजस्थान में अपनी छुट्टियां मना रहे थे। दोनों ने साथ में एक भी तस्वीर पोस्ट नहीं की, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने अटकलें लगाईं कि दोनों साथ ही हैं। इससे पहले भी दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे, जब ये एक साथ केदारनाथ धाम दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सारा अली खान, अर्जुन बाजवा के साथ ही घूमती नजर आई थीं। 

Arjun bajwa, sara ali khan

Image Source : INSTAGRAM
सारा अली खान और अर्जुन बाजवा।

कौन हैं अर्जुन बाजवा

सारा अली खान संग नजर आने वाले शख्स का पूरा नाम अर्जुन प्रताप बाजवा है। ये एक्टर और मॉडल है। अर्जुन बीजेपी नेता फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे हैं। फतेह जंग सिंह बाजवा पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष हैं। पहले ये कांग्रेस से विधायक भी रहे हैं। अर्जुन बाजवा एक MMA फाइटर भी हैं। उन्होंने 'सिंह इज ब्लिंग' जैसी फिल्मों में सहायक भूमिका निभाई है। अर्जुन ने साल 2019 में पंजाब की जिला परिषद के सबसे कम उम्र के सदस्य के रूप में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व किया था। 'बैंड ऑफ महाराजा' में भी अर्जुन नजर आए थे। अर्जुन के पास लॉरेंस स्कूल, सनावर से राजनीति और कृषि में डिग्री है। अर्जुन को पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर (ग्रुप बी) के पद के लिए चुना गया था, लेकिन उन्होंने जॉइनिंग नहीं की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jan 2025 By दैनिक जागरण

BJP नेता के बेटे संग बीती सारा अली खान की छुट्टियां, गोवा में यूं गुजारा वक्त, वायरल वीडियो में दिखीं नजदीकियां

Bollywood NEWS

बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों अपनी हालिया रिलीज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। 'स्काई फोर्स' में उनकी परफॉर्मेंस को खासा पसंद नहीं किया गया। इसी बीच एक्ट्रेस की डेटिंग के चर्चे भी जोरों पर हैं। सारा अली खान ने भले ही अभी तक रिलेशनशिप में होने का आधिकारिक ऐलान न किया हो, लेकिन लगातार सामने आ रहीं झलकियां इस बात के सबूत पेश कर रही हैं और इन्हें देखने के बाद लोग अफवाहों पर भरोसा करने को राजी हो जा रहे हैं। सारा अली खान के साथ ही रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप बाजवा भी इन चर्चाओं को महज अफवाह करार दे रहे हैं। राजस्थान से उनकी हालिया तस्वीरों के वायरल होने के बाद अब कुछ और नई झलकियां भी सामने आ गई हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। 

सामने आया वीडियो

सामने आए वीडियो में सारा अली खान और अर्जुन बाजवा साथ नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो गोवा का है, जहां दोनों एक साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। इस वीडियो में सारा अली खान व्हाइट टी-शर्ट के साथ डेनिम शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। वहीं व्हाइट टी-शर्ट और लिनेन पैंट में अर्जुन बाजवा दिख रहे हैं। सारा अली खान, अर्जुन बाजवा के करीब आती हैं और उनकी कमर पर हाथ रखकर कुछ बातें कहती हैं और फिर वहां से जाने लगती हैं तो पीछे से अर्जुन उन्हें आवाज देते हैं। ये वीडियो किसी कैफे में शूट किया गया है। चार दिन पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को कब क्लिक किया गया इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। 

यहां देखें वीडियो 

लोगों का रिएक्शन

वीडियो में सारा अली खान और अर्जुन बाजवा के बीच नजदीकियां साफ नजर आ रही हैं। इसे देखकर जाहिर हो रहा है कि दोनों के बीच करीबी रिश्ते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'वह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहने की हकदार है जो उसके प्रति झुकाव रखे, न कि कार्तिक जो सिर्फ खुद के बारे में सोचता है।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'ये अर्जुन बाजवा है कौन?' एक और शख्स ने लिखा, 'ये तो वहीं लड़का है जिसके साथ केदारनाथ गई थी।'

Arjun bajwa, sara ali khan

Image Source : INSTAGRAM
राजस्थान में छुट्टियां मनाते सारा और अर्जुन।

पहले भी वायरल हुईं तस्वीरें

फिलहाल कुछ दिनों पहले ही अर्जुन बाजवा ने सफाई दी थी कि ये चर्चाएं सिर्फ अफवाह हैं, लेकिन अब वायरल हो रहे इस वीडियो ने डेटिंग की चिंगारी को फिर भड़का दिया है। दिसंबर के महीने में सारा और अर्जुन दोनों एक ही वक्त पर राजस्थान में अपनी छुट्टियां मना रहे थे। दोनों ने साथ में एक भी तस्वीर पोस्ट नहीं की, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने अटकलें लगाईं कि दोनों साथ ही हैं। इससे पहले भी दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे, जब ये एक साथ केदारनाथ धाम दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सारा अली खान, अर्जुन बाजवा के साथ ही घूमती नजर आई थीं। 

Arjun bajwa, sara ali khan

Image Source : INSTAGRAM
सारा अली खान और अर्जुन बाजवा।

कौन हैं अर्जुन बाजवा

सारा अली खान संग नजर आने वाले शख्स का पूरा नाम अर्जुन प्रताप बाजवा है। ये एक्टर और मॉडल है। अर्जुन बीजेपी नेता फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे हैं। फतेह जंग सिंह बाजवा पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष हैं। पहले ये कांग्रेस से विधायक भी रहे हैं। अर्जुन बाजवा एक MMA फाइटर भी हैं। उन्होंने 'सिंह इज ब्लिंग' जैसी फिल्मों में सहायक भूमिका निभाई है। अर्जुन ने साल 2019 में पंजाब की जिला परिषद के सबसे कम उम्र के सदस्य के रूप में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व किया था। 'बैंड ऑफ महाराजा' में भी अर्जुन नजर आए थे। अर्जुन के पास लॉरेंस स्कूल, सनावर से राजनीति और कृषि में डिग्री है। अर्जुन को पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर (ग्रुप बी) के पद के लिए चुना गया था, लेकिन उन्होंने जॉइनिंग नहीं की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/sara-ali-khans-holiday-with-bjp-leaders-son-this-time/article-8722

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.