- Hindi News
- बालीवुड
- एक्ट्रेस रुचि गुर्जर पर गंभीर आरोप: प्रीमियर में डायरेक्टर से मारपीट, पुलिस में शिकायत दर्ज
एक्ट्रेस रुचि गुर्जर पर गंभीर आरोप: प्रीमियर में डायरेक्टर से मारपीट, पुलिस में शिकायत दर्ज
Bollywod
चर्चित एक्ट्रेस रुचि गुर्जर एक बार फिर विवादों में हैं। रविवार को अंबोली पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एक फिल्म डायरेक्टर द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और जबरन घुसपैठ के गंभीर आरोपों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत में कुल छह अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 118(1), 189(1), 189(2), 190, 191(1), 329(3), 351(2), 352 के तहत मामला दर्ज किया है।
फिल्म प्रीमियर बना विवाद का मंच
25 जुलाई की रात अंधेरी वेस्ट स्थित सिनेपोलिस में जब डायरेक्टर मान सिंह की फिल्म सो लॉन्ग वैली का प्रीमियर चल रहा था, उसी दौरान रुचि गुर्जर अचानक अपनी सिक्योरिटी टीम के साथ पहुंचीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने डायरेक्टर को चप्पल से मारा और जमकर गाली-गलौज की। पूरी घटना के वीडियो और तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिनमें सुरक्षा कर्मी उन्हें रोकते नजर आ रहे हैं।
रिश्ते, पैसे और आरोपों की कहानी
डायरेक्टर मान सिंह ने आरोप लगाया कि रुचि और फिल्म के प्रोड्यूसर करण सिंह के बीच 18 लाख रुपये का विवाद था, जो एक टीवी शो से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। दोनों ने 2023 में कजाकिस्तान के अल्माटी में एक साथ ट्रिप भी की थी।
मान सिंह का दावा है कि रुचि इस व्यक्तिगत विवाद को फिल्म से जोड़ रही हैं और करण द्वारा फिल्म में निवेश किए जाने की झूठी कहानी बनाकर पब्लिसिटी और ब्लैकमेलिंग का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म में न करण और न ही रुचि की कोई आर्थिक भागीदारी है।
अदालत से भी मिला क्लीन चिट
फिल्म की रिलीज रोकने को लेकर रुचि द्वारा दायर याचिका पहले ही अदालत द्वारा खारिज की जा चुकी है। इसके बावजूद 25 जुलाई को वह प्रीमियर में पहुंचीं और कथित तौर पर हंगामा खड़ा कर दिया।
करण सिंह पर भी दर्ज है शिकायत
24 जुलाई को रुचि गुर्जर ने करण सिंह के खिलाफ ओशिवारा पुलिस थाने में धोखाधड़ी की शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया कि करण ने एक टीवी शो में काम दिलाने के नाम पर उनसे 24 लाख रुपये वसूले थे। शिकायत के अनुसार, ये रकम जुलाई 2023 से जनवरी 2024 के बीच किश्तों में दी गई।
पहले भी रह चुकी हैं सुर्खियों में
रुचि इससे पहले तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाला हार पहनकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने "जब तू मेरी ना रही", "हेली में चोर", और "एक लड़की" जैसे कई हिंदी और हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में भी अभिनय किया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए