शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एफआईआर पर रोक लगाई गई

Bollywood

बॉलीवुड के दो बड़े सितारे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को न्यायिक राहत मिली है। राजस्थान हाईकोर्ट ने हुंडई कार के विज्ञापन को लेकर दर्ज की गई एफआईआर पर अंतरिम रोक लगा दी है।

अदालत ने यह भी साफ किया कि एफआईआर में आरोप लगाने का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं पाया गया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी।

यह मामला भरतपुर में एक स्थानीय कार मालिक कीर्ति सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से शुरू हुआ। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि शाहरुख और दीपिका के विज्ञापनों ने उपभोक्ताओं को गुमराह किया, जिसकी वजह से किर्ति सिंह ने खराब कार खरीद ली। शिकायत में हुंडई कंपनी के छह अधिकारियों को भी नामजद किया गया था।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण दोनों ने उच्च न्यायालय का रुख किया। शाहरुख के वकील कपिल सिब्बल ने जोर देकर कहा कि अभिनेता का ब्रांड प्रमोशन करना निर्माण गुणवत्ता की जिम्मेदारी नहीं बनाता। वहीं, दीपिका पादुकोण की तरफ से वकील माधव मित्रा ने यह बताया कि दीपिका का रोल केवल विज्ञापन प्रचार तक ही सीमित था।

बचाव पक्ष ने यह भी बताया कि शिकायतकर्ता ने लगभग तीन साल तक वाहन का इस्तेमाल किया और करीब 67,000 किलोमीटर चलाकर इस्तेमाल किया था। ऐसे में अगर गाड़ी में कोई खामी होती, तो उपभोक्ता अदालत में मामला दर्ज कराना चाहिए था।

जज सुदेश बंसल ने सुनवाई के दौरान कहा कि एफआईआर में कोई ठोस तथ्य नहीं है। इसलिए कोर्ट ने दोनों कलाकारों और कंपनी के छह अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर पर रोक लगा दी।

सलमान खान के साथ हुंडई के लंबे समय से जुड़े होने की बात भी याद दिलाई जा रही है। शाहरुख खान 1998 से हुंडई ब्रांड का चेहरा हैं, जबकि दीपिका पादुकोण ने दिसंबर 2023 में कंपनी से जुड़कर एक एड में शाहरुख के साथ काम किया था।

यह फैसला बॉलीवुड सितारों के लिए राहत की खबर बनकर सामने आया है। फैंस इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और अब सभी की नजरें 25 सितंबर को अगली सुनवाई पर टिकी हैं।

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Sep 2025 By दैनिक जागरण

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एफआईआर पर रोक लगाई गई

Bollywood

अदालत ने यह भी साफ किया कि एफआईआर में आरोप लगाने का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं पाया गया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी।

यह मामला भरतपुर में एक स्थानीय कार मालिक कीर्ति सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से शुरू हुआ। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि शाहरुख और दीपिका के विज्ञापनों ने उपभोक्ताओं को गुमराह किया, जिसकी वजह से किर्ति सिंह ने खराब कार खरीद ली। शिकायत में हुंडई कंपनी के छह अधिकारियों को भी नामजद किया गया था।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण दोनों ने उच्च न्यायालय का रुख किया। शाहरुख के वकील कपिल सिब्बल ने जोर देकर कहा कि अभिनेता का ब्रांड प्रमोशन करना निर्माण गुणवत्ता की जिम्मेदारी नहीं बनाता। वहीं, दीपिका पादुकोण की तरफ से वकील माधव मित्रा ने यह बताया कि दीपिका का रोल केवल विज्ञापन प्रचार तक ही सीमित था।

बचाव पक्ष ने यह भी बताया कि शिकायतकर्ता ने लगभग तीन साल तक वाहन का इस्तेमाल किया और करीब 67,000 किलोमीटर चलाकर इस्तेमाल किया था। ऐसे में अगर गाड़ी में कोई खामी होती, तो उपभोक्ता अदालत में मामला दर्ज कराना चाहिए था।

जज सुदेश बंसल ने सुनवाई के दौरान कहा कि एफआईआर में कोई ठोस तथ्य नहीं है। इसलिए कोर्ट ने दोनों कलाकारों और कंपनी के छह अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर पर रोक लगा दी।

सलमान खान के साथ हुंडई के लंबे समय से जुड़े होने की बात भी याद दिलाई जा रही है। शाहरुख खान 1998 से हुंडई ब्रांड का चेहरा हैं, जबकि दीपिका पादुकोण ने दिसंबर 2023 में कंपनी से जुड़कर एक एड में शाहरुख के साथ काम किया था।

यह फैसला बॉलीवुड सितारों के लिए राहत की खबर बनकर सामने आया है। फैंस इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और अब सभी की नजरें 25 सितंबर को अगली सुनवाई पर टिकी हैं।

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/shah-rukh-khan-and-deepika-padukone-banned-big-relief-fir/article-32846

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.