- Hindi News
- बालीवुड
- शाहरुख खान की 'किंग' का दमदार अपडेट: पठान-जवान से भी हटकर दिखेगा रॉ एक्शन, सुहाना की होगी एंट्री
शाहरुख खान की 'किंग' का दमदार अपडेट: पठान-जवान से भी हटकर दिखेगा रॉ एक्शन, सुहाना की होगी एंट्री
Bollywod
सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' के साथ फिर से बड़े पर्दे पर एक्शन का नया चेहरा पेश करने की तैयारी में हैं। 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में खतरनाक एक्शन सीन्स देने के बाद अब किंग खान कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा।
इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं और खास बात यह है कि इसमें शाहरुख की बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं।
महबूब स्टूडियो में शूट हो रहा हाई-ऑक्टेन जेल सीन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख ने 17 जून से मुंबई के बांद्रा स्थित महबूब स्टूडियो में फिल्म 'किंग' के लिए एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग शुरू कर दी है, जो 21 जून तक चलेगी। यह सीन विदेशी जेल के बैकड्रॉप पर आधारित है, जिसमें शाहरुख खतरनाक अपराधियों के गिरोह से भिड़ते नजर आएंगे।
इस एक्शन सीक्वेंस को रियल और भव्य बनाने के लिए तीन इंटरनेशनल स्टंट स्पेशलिस्ट को बुलाया गया है। साथ ही, 15 जून को करीब 200 स्टंट आर्टिस्ट्स के साथ एक बड़े सीन की शूटिंग भी हो चुकी है।
‘किंग’ के लिए ली हफ्तों की ट्रेनिंग
‘किंग’ में शाहरुख एक हत्यारे (किलर) का किरदार निभा रहे हैं। अपने किरदार को प्रभावशाली बनाने के लिए उन्होंने शूटिंग से पहले कई हफ्तों तक एक्शन ट्रेनिंग ली है। ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी 1000 करोड़ क्लब में शामिल फिल्मों के बाद भी शाहरुख का एक्शन जोश कम नहीं हुआ है, बल्कि 'किंग' में वो इससे भी ज्यादा रॉ और रियल लुक में नजर आने वाले हैं।
अभिषेक बच्चन निभाएंगे विलेन का किरदार
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में अभिषेक बच्चन एक डार्क विलेन की भूमिका में नजर आएंगे, हालांकि वह हालिया शूट हो रहे सीक्वेंस का हिस्सा नहीं हैं। सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म को पूरी तरह से इंटरनेशनल एक्शन थ्रिलर टच देने की कोशिश कर रहे हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए