शाहरुख-सुहाना का 7000 KM वाला धमाका: स्कॉटलैंड में 50 दिन का शेड्यूल, फिल्म 'किंग' में दिखेगा बाप-बेटी का एक्शन

Bollywod

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान की जोड़ी जल्द ही पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। दोनों पहली बार एक साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे, और इसी फिल्म के लिए अब वे देश से 7000 किलोमीटर दूर स्कॉटलैंड रवाना हो रहे हैं। यह महज शूटिंग नहीं, बल्कि एक 50 दिन का हाई-ऑक्टेन इंटरनेशनल शेड्यूल होगा, जो इस फिल्म को भव्यता की नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

2023 में पठान और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से एक बार फिर अपने स्टारडम को साबित करने वाले शाहरुख खान की यह फिल्म ‘किंग’ एक एक्शन-थ्रिलर गैंगस्टर ड्रामा होगी। खास बात यह है कि इसमें उनकी बेटी सुहाना खान थिएट्रिकल डेब्यू कर रही हैं और वो भी अपने पिता के साथ एक्शन करते हुए।

फिल्म की तैयारियां जोरों पर हैं। फिलहाल मुंबई में कुछ शुरुआती सीन्स शूट किए जा चुके हैं। लेकिन सितंबर से स्कॉटलैंड में एक बड़ा आउटडोर शेड्यूल शुरू होगा, जहां बाप-बेटी की जोड़ी 40 से 50 दिनों तक लगातार शूटिंग करेगी।

 ‘किंग’ में दिखेगा जबरदस्त स्टारकास्ट और दमदार एक्शन

फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं सिद्धार्थ आनंद, जो ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों से पहले ही एक्शन में महारथ साबित कर चुके हैं। ‘किंग’ की स्टारकास्ट में रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा जैसे दिग्गज भी शामिल हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुहाना इस फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी और यह उनकी छवि को बिल्कुल नए स्तर पर पेश करेगा।

 क्या ‘किंग’ फिर लाएगी 2023 वाला भौकाल?

2023 में शाहरुख की तीन फिल्में (पठान, जवान और डंकी) रिलीज़ हुईं। पहले दो ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया और शाहरुख को सुपरस्टार की नई परिभाषा दी। अब सबकी निगाहें ‘किंग’ पर हैं — क्या यह फिल्म भी वही जादू दोहराएगी?

फिलहाल मेकर्स फिल्म के ज्यादातर डिटेल्स को सीक्रेट रख रहे हैं, जिससे सस्पेंस और उत्सुकता दोनों ही बढ़ते जा रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शाहरुख-सुहाना का 7000 KM वाला धमाका: स्कॉटलैंड में 50 दिन का शेड्यूल, फिल्म 'किंग' में दिखेगा बाप-बेटी का एक्शन

Bollywod

2023 में पठान और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से एक बार फिर अपने स्टारडम को साबित करने वाले शाहरुख खान की यह फिल्म ‘किंग’ एक एक्शन-थ्रिलर गैंगस्टर ड्रामा होगी। खास बात यह है कि इसमें उनकी बेटी सुहाना खान थिएट्रिकल डेब्यू कर रही हैं और वो भी अपने पिता के साथ एक्शन करते हुए।

फिल्म की तैयारियां जोरों पर हैं। फिलहाल मुंबई में कुछ शुरुआती सीन्स शूट किए जा चुके हैं। लेकिन सितंबर से स्कॉटलैंड में एक बड़ा आउटडोर शेड्यूल शुरू होगा, जहां बाप-बेटी की जोड़ी 40 से 50 दिनों तक लगातार शूटिंग करेगी।

 ‘किंग’ में दिखेगा जबरदस्त स्टारकास्ट और दमदार एक्शन

फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं सिद्धार्थ आनंद, जो ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों से पहले ही एक्शन में महारथ साबित कर चुके हैं। ‘किंग’ की स्टारकास्ट में रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा जैसे दिग्गज भी शामिल हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुहाना इस फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी और यह उनकी छवि को बिल्कुल नए स्तर पर पेश करेगा।

 क्या ‘किंग’ फिर लाएगी 2023 वाला भौकाल?

2023 में शाहरुख की तीन फिल्में (पठान, जवान और डंकी) रिलीज़ हुईं। पहले दो ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया और शाहरुख को सुपरस्टार की नई परिभाषा दी। अब सबकी निगाहें ‘किंग’ पर हैं — क्या यह फिल्म भी वही जादू दोहराएगी?

फिलहाल मेकर्स फिल्म के ज्यादातर डिटेल्स को सीक्रेट रख रहे हैं, जिससे सस्पेंस और उत्सुकता दोनों ही बढ़ते जा रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/shah-rukh-suhanas-7000-km-blast-will-be-seen-in-a/article-25569

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.