शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को मिली कोर्ट से हरी झंडी, रिलीज पर रोक लगाने की याचिका खारिज

बालीवुड न्यूज़

On

बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट का फैसला—निजता का अधिकार व्यक्ति के साथ खत्म होता है

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज पर लगा कानूनी संकट अब खत्म हो गया है। बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट ने गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी द्वारा दायर याचिका को खारिज करते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही साफ हो गया है कि फिल्म अब तय तारीख पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मामले की सुनवाई 7 फरवरी को हुई थी। याचिकाकर्ता का आरोप था कि फिल्म में दिखाया गया किरदार उनके पिता से प्रेरित है, जिससे उनकी निजता और प्रतिष्ठा का उल्लंघन होता है। उन्होंने अदालत से फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया।

सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा कि निजता का अधिकार व्यक्तिगत होता है और किसी व्यक्ति की मृत्यु के साथ ही समाप्त हो जाता है। इसे परिवार या उत्तराधिकार के रूप में आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि रचनात्मक अभिव्यक्ति पर रोक लगाने के लिए इस अधिकार का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, खासकर तब जब फिल्म निर्माताओं ने आवश्यक कानूनी सावधानियां बरती हों।

अदालत ने यह भी नोट किया कि फिल्म के निर्माताओं की ओर से शुरुआत में ही एक डिस्क्लेमर दिया गया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि फिल्म की कहानी और पात्र काल्पनिक हैं और किसी वास्तविक व्यक्ति से समानता महज संयोग है। ऐसे में फिल्म को रोकने का कोई ठोस आधार नहीं बनता।

कोर्ट ने याचिकाकर्ता से यह सवाल भी किया कि फिल्म की घोषणा वर्ष 2024 में हुई थी और तब से अब तक किसी तरह की आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई। रिलीज से ठीक पहले याचिका दायर करने को अदालत ने गंभीर माना और कहा कि इस तरह की मांग से फिल्म से जुड़े निर्माताओं और कलाकारों को आर्थिक नुकसान हो सकता है।

गौरतलब है कि ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है, जो अपनी सशक्त और अलग तरह की सिनेमाई शैली के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि तृप्ति डिमरी फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी। इसके अलावा नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं।

फिल्म को लेखक हुसैन जैदी की चर्चित किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई से प्रेरित बताया जा रहा है। कोर्ट के इस फैसले के बाद फिल्म के मेकर्स और फैंस ने राहत की सांस ली है।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/shahid-kapoors-film-o-romeo-gets-green-signal-from-court/article-45656

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.