शाहरुख खान की ‘किंग’ ने रिलीज से पहले कमाए 250 करोड़

बॉलीवुड न्यूज

On

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स ₹250 करोड़ में बिके, बजट का बड़ा हिस्सा पहले ही कवर रिलीज से पहले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत के संकेत दे दिए हैं। बड़ी डील के साथ ‘किंग’ साल की चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई है।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ ने रिलीज से पहले ही ₹250 करोड़ की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स ₹250 करोड़ में बेचे गए हैं, जिससे फिल्म के कुल बजट का आधे से अधिक हिस्सा पहले ही रिकवर हो चुका है। इस फिल्म का अनुमानित बजट करीब ₹400 करोड़ बताया जा रहा है। इंडस्ट्री विश्लेषकों के मुताबिक यह डील इस साल की सबसे बड़ी थिएट्रिकल डील्स में से एक मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, Pen Marudhar ने फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदे हैं। कंपनी का शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ पहले भी काम करने का अनुभव रहा है और वह कई बड़ी फिल्मों को रिलीज कर चुकी है। इस डील के बाद ‘किंग’ ने रिलीज से पहले ही मजबूत व्यावसायिक स्थिति बना ली है।

बड़ी डिस्ट्रीब्यूशन डील

सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म के डोमेस्टिक राइट्स के लिए कई प्रमुख कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा थी। AA Films, Yash Raj Films और Dharma Productions समेत कई कंपनियों ने इसमें रुचि दिखाई थी। हालांकि अंत में पेन मरुधर ने यह डील अपने नाम की। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की बड़ी डील फिल्म के प्रति बाजार में भरोसे को दर्शाती है।

स्टार कास्ट और रिलीज

फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण Red Chillies Entertainment और Marflix Pictures द्वारा किया जा रहा है।फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।किंग’ को क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज करने की योजना है। उस दौरान हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों से मुकाबला होने की संभावना है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।फिल्म की कहानी एक मेंटर और शिष्य के रिश्ते पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें संघर्ष और अस्तित्व की लड़ाई को दिखाया जाएगा।

व्यापार विश्लेषकों का मानना है कि एडवांस डील से मिली इस बड़ी रकम ने फिल्म के जोखिम को काफी हद तक कम कर दिया है। अब फिल्म की सफलता काफी हद तक इसके कंटेंट और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगी। फिलहाल शाहरुख खान की किंग रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है और इसे लेकर इंडस्ट्री में सकारात्मक माहौल नजर आ रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Apr 2026 By Nitin Trivedi

शाहरुख खान की ‘किंग’ ने रिलीज से पहले कमाए 250 करोड़

बॉलीवुड न्यूज

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ ने रिलीज से पहले ही ₹250 करोड़ की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स ₹250 करोड़ में बेचे गए हैं, जिससे फिल्म के कुल बजट का आधे से अधिक हिस्सा पहले ही रिकवर हो चुका है। इस फिल्म का अनुमानित बजट करीब ₹400 करोड़ बताया जा रहा है। इंडस्ट्री विश्लेषकों के मुताबिक यह डील इस साल की सबसे बड़ी थिएट्रिकल डील्स में से एक मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, Pen Marudhar ने फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदे हैं। कंपनी का शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ पहले भी काम करने का अनुभव रहा है और वह कई बड़ी फिल्मों को रिलीज कर चुकी है। इस डील के बाद ‘किंग’ ने रिलीज से पहले ही मजबूत व्यावसायिक स्थिति बना ली है।

बड़ी डिस्ट्रीब्यूशन डील

सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म के डोमेस्टिक राइट्स के लिए कई प्रमुख कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा थी। AA Films, Yash Raj Films और Dharma Productions समेत कई कंपनियों ने इसमें रुचि दिखाई थी। हालांकि अंत में पेन मरुधर ने यह डील अपने नाम की। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की बड़ी डील फिल्म के प्रति बाजार में भरोसे को दर्शाती है।

स्टार कास्ट और रिलीज

फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण Red Chillies Entertainment और Marflix Pictures द्वारा किया जा रहा है।फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।किंग’ को क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज करने की योजना है। उस दौरान हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों से मुकाबला होने की संभावना है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।फिल्म की कहानी एक मेंटर और शिष्य के रिश्ते पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें संघर्ष और अस्तित्व की लड़ाई को दिखाया जाएगा।

व्यापार विश्लेषकों का मानना है कि एडवांस डील से मिली इस बड़ी रकम ने फिल्म के जोखिम को काफी हद तक कम कर दिया है। अब फिल्म की सफलता काफी हद तक इसके कंटेंट और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगी। फिलहाल शाहरुख खान की किंग रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है और इसे लेकर इंडस्ट्री में सकारात्मक माहौल नजर आ रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/shahrukh-khans-king-earned-rs-250-crore-before-release/article-51754

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.