- Hindi News
- बालीवुड
- 71वें नेशनल अवॉर्ड्स में शाहरुख-रानी की दोस्ती छाई
71वें नेशनल अवॉर्ड्स में शाहरुख-रानी की दोस्ती छाई
Bollywood
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 के मंच पर बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर अपने सौम्य स्वभाव से फैन्स का दिल जीतते नज़र आए।
समारोह के दौरान शाहरुख खान और रानी मुखर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किंग खान अपनी पुरानी दोस्त रानी का पल्लू थामे दिखाई दे रहे हैं।
23 सितंबर को विज्ञान भवन में आयोजित इस खास कार्यक्रम में दोनों सितारों ने अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया। शाहरुख को फिल्म जवान में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला, जबकि रानी को मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में उनके भावनात्मक किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
समारोह के दौरान जब रानी मुखर्जी अपनी सीट की ओर जा रही थीं, तब शाहरुख ने उनका साड़ी का पल्लू थाम लिया। यह पल कैमरे में कैद हुआ और अब इंटरनेट पर छा गया है। फैन्स शाहरुख के इस जेंटलमैन अंदाज़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा—
“एक ही तो दिल है, कितनी बार जीतोगे शाहरुख बाबू।”
“वाकई जेंटलमैन।”
“रानी बेहद खूबसूरत लग रही हैं और शाहरुख हमेशा की तरह बेमिसाल।”
वहीं, वायरल वीडियो में करण जौहर भी मौजूद नज़र आए।
गौरतलब है कि शाहरुख और रानी मुखर्जी ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है और दोनों की दोस्ती इंडस्ट्री में हमेशा चर्चा का विषय रही है।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए