40 साल पहले डेब्यू, शाहरुख-सलमान संग किया काम, अब किस हाल में हैं ये एक्ट्रेस

Bollywood news

आज हिमानी शिवपुरी का जन्मदिन है. उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं सलमान-शाहरुख के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी इस सदाबहार एक्ट्रेस की जिंदगी की कहानी. हिमानी ने ना सिर्फ फिल्मों बल्कि कई टीवी शोज में भी काम किया है. आइए जानते हैं कि आज हिमानी क्या कर रही हैं?

हिंदी सिनेमा में जितनी फेमस धर्मा प्रोडक्शन की फिल्में हैं उतनी ही फेमस हैं इन फिल्मों में काम करने वाले एक्टर और एक्ट्रेस. ना सिर्फ लीड किरदार बल्कि कई साइड केरेक्टर्स ने भी इन फिल्मों को काफी खास बनाया हैं और लोग आज भी इन एक्टर-एक्ट्रेस को उनके इन किरदारों के लिए याद करते हैं. ऐसी ही एक अदाकारा हैं हिमानी शिवपुरी. यूं तो हिमानी ने हिंदी फिल्मों में कई सारे रोल निभाए लेकिन उनको सबसे ज्यादा पहचान डीडीएलजे में काजोल की बुआ और कुछ-कुछ होता है में काजोल की रिफद बी के किरदार से मिली.

आज हिमानी शिवपुरी का जन्मदिन है. उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं सलमान-शाहरुख के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी इस सदाबहार एक्ट्रेस की जिंदगी की कहानी. हिमानी ने ना सिर्फ फिल्मों बल्कि कई टीवी शोज में भी काम किया है. हिमानी ने ‘कोयला’ (1997), ‘परदेस’ (1997), ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ (1995), ‘अंजाम’ (1994), ‘कुछ कुछ होता है’ (1998) और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्मों में शानदार काम किया.

1982 में की थी करियर की शुरुआत

हिमानी का जन्म उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक गढ़वाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था. उनके पिता हरिदत्त भट्ट शैलेश एक हिंदी शिक्षक थे और मां शैल भट्ट एक हाउसमेकर थीं. हिमानी का एक भाई हिमांशु भी है. हिमानी के पिता खुद साहित्य से जुड़े थे इसलिए बेटी को भी कला में काफी दिलचस्पी थी. वो बचपन में स्कूल में कई तरह के नाटकों में हिस्सा लेती रहती थीं. उन्होंने डीएवी कॉलेज देहरादून से ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया और साथ ही थिएटर में भी एक करियर शुरू किया. साल 1982 में हिमानी ने एक्टिंग को अपना करियर चुनते हुए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में एडमिशन लिया और सपोर्टिंग एक्टर की तरह काम करने लगीं.

अब कहां हैं हिमानी शिवपुरी?

हिमानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में ‘अब आएगा मजा’ से की थी. उसके बाद हिमानी ने 1989 में टीवी फिल्म ‘इन व्हॉट एनी गिव्स इट देज़ वन्स’ में शाहरुख खान के साथ काम किया. हिमानी ने कई तरह की आर्ट फिल्मों में भी काम किया है. उन्हें सबसे बड़ा कमर्शियल ब्रेक मिला सूरज आर. बड़जात्या की ‘हम आपके हैं कौन..’ से जो साल 1994 में आई थी. उन्होंने फिल्म में रजिया बेगम का किरदार निभाया था. हिमानी ने टीवी में भी काफी काम किया. उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की’ , ‘क्योंकि क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘चांदनी’, ‘डॉलर बहू’, ‘जोश’, ‘एक लड़की अंजानी सी’ और ‘घर एक सपना’ जैसे शोज में काम किया. फिलहाल हिमानी टीवी शो ‘हप्पू की उल्टन पल्टन’ में काम कर रही हैं।

himani-shivpuri-news (1)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Oct 2024 By दैनिक जागरण

40 साल पहले डेब्यू, शाहरुख-सलमान संग किया काम, अब किस हाल में हैं ये एक्ट्रेस

Bollywood news

हिंदी सिनेमा में जितनी फेमस धर्मा प्रोडक्शन की फिल्में हैं उतनी ही फेमस हैं इन फिल्मों में काम करने वाले एक्टर और एक्ट्रेस. ना सिर्फ लीड किरदार बल्कि कई साइड केरेक्टर्स ने भी इन फिल्मों को काफी खास बनाया हैं और लोग आज भी इन एक्टर-एक्ट्रेस को उनके इन किरदारों के लिए याद करते हैं. ऐसी ही एक अदाकारा हैं हिमानी शिवपुरी. यूं तो हिमानी ने हिंदी फिल्मों में कई सारे रोल निभाए लेकिन उनको सबसे ज्यादा पहचान डीडीएलजे में काजोल की बुआ और कुछ-कुछ होता है में काजोल की रिफद बी के किरदार से मिली.

आज हिमानी शिवपुरी का जन्मदिन है. उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं सलमान-शाहरुख के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी इस सदाबहार एक्ट्रेस की जिंदगी की कहानी. हिमानी ने ना सिर्फ फिल्मों बल्कि कई टीवी शोज में भी काम किया है. हिमानी ने ‘कोयला’ (1997), ‘परदेस’ (1997), ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ (1995), ‘अंजाम’ (1994), ‘कुछ कुछ होता है’ (1998) और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्मों में शानदार काम किया.

1982 में की थी करियर की शुरुआत

हिमानी का जन्म उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक गढ़वाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था. उनके पिता हरिदत्त भट्ट शैलेश एक हिंदी शिक्षक थे और मां शैल भट्ट एक हाउसमेकर थीं. हिमानी का एक भाई हिमांशु भी है. हिमानी के पिता खुद साहित्य से जुड़े थे इसलिए बेटी को भी कला में काफी दिलचस्पी थी. वो बचपन में स्कूल में कई तरह के नाटकों में हिस्सा लेती रहती थीं. उन्होंने डीएवी कॉलेज देहरादून से ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया और साथ ही थिएटर में भी एक करियर शुरू किया. साल 1982 में हिमानी ने एक्टिंग को अपना करियर चुनते हुए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में एडमिशन लिया और सपोर्टिंग एक्टर की तरह काम करने लगीं.

अब कहां हैं हिमानी शिवपुरी?

हिमानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में ‘अब आएगा मजा’ से की थी. उसके बाद हिमानी ने 1989 में टीवी फिल्म ‘इन व्हॉट एनी गिव्स इट देज़ वन्स’ में शाहरुख खान के साथ काम किया. हिमानी ने कई तरह की आर्ट फिल्मों में भी काम किया है. उन्हें सबसे बड़ा कमर्शियल ब्रेक मिला सूरज आर. बड़जात्या की ‘हम आपके हैं कौन..’ से जो साल 1994 में आई थी. उन्होंने फिल्म में रजिया बेगम का किरदार निभाया था. हिमानी ने टीवी में भी काफी काम किया. उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की’ , ‘क्योंकि क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘चांदनी’, ‘डॉलर बहू’, ‘जोश’, ‘एक लड़की अंजानी सी’ और ‘घर एक सपना’ जैसे शोज में काम किया. फिलहाल हिमानी टीवी शो ‘हप्पू की उल्टन पल्टन’ में काम कर रही हैं।

himani-shivpuri-news (1)

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/she-debuted-40-years-ago-worked-with-shahrukh-salman-how-is/article-1887

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.