शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपए ठगी का आरोप, वकील ने कहा—“पुराना सिविल केस, NCLT ने निपटा दिया”

Bollywood NEWS

मुंबई में एक बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति, बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। मामला अब बंद हो चुकी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़ा है।

 दीपक कोठारी का दावा है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने व्यवसाय बढ़ाने के लिए कपल को कुल 60.48 करोड़ रुपए दिए, लेकिन यह राशि कथित तौर पर निजी खर्चों में खर्च कर दी गई

कंपनी में शिल्पा की हिस्सेदारी 87% थी
दीपक के अनुसार उनकी मुलाकात 2015 में एजेंट राजेश आर्या के जरिए शिल्पा और कुंद्रा से हुई। उस समय दोनों बेस्ट डील टीवी के डायरेक्टर थे। एक मीटिंग में तय हुआ कि दीपक उनकी कंपनी को लोन देंगे। 75 करोड़ रुपए के लोन पर 12% सालाना ब्याज तय हुआ।

दीपक के अनुसार शिल्पा और कुंद्रा ने लोन को इन्वेस्टमेंट के रूप में दिखाने की बात कही और हर महीने रिटर्न देने का आश्वासन दिया। अप्रैल 2015 में पहली 31.95 करोड़ रुपए की पेमेंट हुई, और जुलाई 2015 से मार्च 2016 के बीच 28.54 करोड़ रुपए और ट्रांसफर किए गए। कुल मिलाकर 60.48 करोड़ रुपए दिए गए, साथ ही 3.19 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी के रूप में चुकाए।

शिल्पा ने अप्रैल 2016 में पर्सनल गारंटी दी थी, लेकिन सितंबर 2016 में उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद शिल्पा की कंपनी पर 1.28 करोड़ रुपए का कर्ज न चुकाने का मामला सामने आया।

FIR EOW को सौंपी गई
पहले मामला जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत दर्ज हुआ। चूंकि राशि 10 करोड़ से ज्यादा थी, इसलिए जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंपी गई।

राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी के वकील का बयान
वहीं, कपल के वकील एडवोकेट प्रशांत पाटिल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह पुराना सिविल मामला है, जिसे NCLT मुंबई ने 4 अक्टूबर 2024 को निपटा दिया था। उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह इक्विटी निवेश था और कंपनी पर पहले ही परिसमापन (liquidation) का आदेश जारी किया गया था।

वकील ने आगे कहा कि उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट ने पिछले एक साल में कई बार पुलिस को सभी दस्तावेज़ और सबूत पेश किए हैं। यह मामला निराधार और दुर्भावनापूर्ण है और कपल की छवि खराब करने के इरादे से फैलाया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Aug 2025 By दैनिक जागरण

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपए ठगी का आरोप, वकील ने कहा—“पुराना सिविल केस, NCLT ने निपटा दिया”

Bollywood NEWS

 दीपक कोठारी का दावा है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने व्यवसाय बढ़ाने के लिए कपल को कुल 60.48 करोड़ रुपए दिए, लेकिन यह राशि कथित तौर पर निजी खर्चों में खर्च कर दी गई

कंपनी में शिल्पा की हिस्सेदारी 87% थी
दीपक के अनुसार उनकी मुलाकात 2015 में एजेंट राजेश आर्या के जरिए शिल्पा और कुंद्रा से हुई। उस समय दोनों बेस्ट डील टीवी के डायरेक्टर थे। एक मीटिंग में तय हुआ कि दीपक उनकी कंपनी को लोन देंगे। 75 करोड़ रुपए के लोन पर 12% सालाना ब्याज तय हुआ।

दीपक के अनुसार शिल्पा और कुंद्रा ने लोन को इन्वेस्टमेंट के रूप में दिखाने की बात कही और हर महीने रिटर्न देने का आश्वासन दिया। अप्रैल 2015 में पहली 31.95 करोड़ रुपए की पेमेंट हुई, और जुलाई 2015 से मार्च 2016 के बीच 28.54 करोड़ रुपए और ट्रांसफर किए गए। कुल मिलाकर 60.48 करोड़ रुपए दिए गए, साथ ही 3.19 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी के रूप में चुकाए।

शिल्पा ने अप्रैल 2016 में पर्सनल गारंटी दी थी, लेकिन सितंबर 2016 में उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद शिल्पा की कंपनी पर 1.28 करोड़ रुपए का कर्ज न चुकाने का मामला सामने आया।

FIR EOW को सौंपी गई
पहले मामला जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत दर्ज हुआ। चूंकि राशि 10 करोड़ से ज्यादा थी, इसलिए जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंपी गई।

राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी के वकील का बयान
वहीं, कपल के वकील एडवोकेट प्रशांत पाटिल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह पुराना सिविल मामला है, जिसे NCLT मुंबई ने 4 अक्टूबर 2024 को निपटा दिया था। उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह इक्विटी निवेश था और कंपनी पर पहले ही परिसमापन (liquidation) का आदेश जारी किया गया था।

वकील ने आगे कहा कि उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट ने पिछले एक साल में कई बार पुलिस को सभी दस्तावेज़ और सबूत पेश किए हैं। यह मामला निराधार और दुर्भावनापूर्ण है और कपल की छवि खराब करने के इरादे से फैलाया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/shilpa-shetty-raj-kundra-accused-of-cheating-rs-60-crore/article-30568

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.