कमल हासन के बयान पर जारी विवाद: ‘ठग लाइफ’ का विरोध, शिव राजकुमार ने जताई कन्नड़ के लिए जान देने की बात

Bollywod

फिल्म अभिनेता कमल हासन के कन्नड़ भाषा को लेकर दिए गए बयान ने विवादों को हवा दे दी है। उन्होंने कहा था कि कन्नड़ भाषा तमिल से निकली है, जिसके बाद कन्नड़ भाषा प्रेमी संगठनों ने उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ के खिलाफ बेंगलुरु में प्रदर्शन शुरू कर दिया है और फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं दिखाने की मांग कर रहे हैं।

शिव राजकुमार का कन्नड़ भाषा के प्रति अटूट प्रेम

इस विवाद के बीच, कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार ने अपनी मातृभाषा के प्रति गहरी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने साफ कहा, "कन्नड़ मेरी पहली भाषा है और मैं इसके लिए अपनी जान भी दे सकता हूं। कर्नाटक के किसी भी मुद्दे पर सबसे पहले मैं ही सामने आता हूं।" शिव राजकुमार का यह बयान कन्नड़ प्रेमियों के लिए सहारा बन गया है।

कमल हासन ने माफी से किया इंकार

कमल हासन ने शुक्रवार को अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा कि यदि उनका बयान सही है तो वे माफी नहीं मांगेंगे। हासन ने कहा, "भारत लोकतंत्र है, मैं कानून पर विश्वास करता हूं। धमकियां मिली हैं, लेकिन गलत होने पर माफी मांगूंगा।" उनके इस रवैये से विवाद और तेज हो गया है।

कर्नाटक फिल्म चैंबर का फिल्म रिलीज पर बैन

कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) ने ‘ठग लाइफ’ की रिलीज पर रोक लगा दी है। अध्यक्ष एम नरसिम्हालु ने कहा है कि कमल हासन को माफी मांगनी होगी तभी फिल्म रिलीज होगी।

कन्नड़ समर्थकों का प्रदर्शन और गिरफ्तारी

बेंगलुरु में कन्नड़ समर्थकों ने हासन के पोस्टर जलाए, जिसके बाद पुलिस ने नम्मा करुणाडा युवा सेना के अध्यक्ष रविकुमार पवित्र को गिरफ्तार किया है।

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि कमल हासन को कन्नड़ भाषा का इतिहास नहीं पता। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने भी कमल के बयान की निंदा की और इसे असभ्य बताया। उन्होंने कहा कि कमल हासन ने कन्नड़ भाषा का अपमान किया है।

कमल हासन का जवाब

कमल हासन ने कहा कि उन्होंने इतिहासकारों से कन्नड़ भाषा के इतिहास के बारे में सीखा है और उनका बयान प्यार में दिया गया था। उन्होंने राजनेताओं को भाषा विवादों से दूर रहने की सलाह दी।

ट्राई लैंग्वेज पॉलिसी पर पुराना विवाद

यह विवाद तब और बढ़ गया है जब तमिलनाडु और केंद्र सरकार के बीच ट्राई लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर खींचतान जारी है। तमिलनाडु में हिंदी भाषा के विरोध के चलते यह मुद्दा और संवेदनशील हो गया है। कमल हासन ने पहले भी तमिल भाषा की अहमियत को लेकर कहा था कि इसके लिए लोग जान तक गंवा चुके हैं, इसलिए भाषा से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कमल हासन के बयान पर जारी विवाद: ‘ठग लाइफ’ का विरोध, शिव राजकुमार ने जताई कन्नड़ के लिए जान देने की बात

Bollywod

शिव राजकुमार का कन्नड़ भाषा के प्रति अटूट प्रेम

इस विवाद के बीच, कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार ने अपनी मातृभाषा के प्रति गहरी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने साफ कहा, "कन्नड़ मेरी पहली भाषा है और मैं इसके लिए अपनी जान भी दे सकता हूं। कर्नाटक के किसी भी मुद्दे पर सबसे पहले मैं ही सामने आता हूं।" शिव राजकुमार का यह बयान कन्नड़ प्रेमियों के लिए सहारा बन गया है।

कमल हासन ने माफी से किया इंकार

कमल हासन ने शुक्रवार को अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा कि यदि उनका बयान सही है तो वे माफी नहीं मांगेंगे। हासन ने कहा, "भारत लोकतंत्र है, मैं कानून पर विश्वास करता हूं। धमकियां मिली हैं, लेकिन गलत होने पर माफी मांगूंगा।" उनके इस रवैये से विवाद और तेज हो गया है।

कर्नाटक फिल्म चैंबर का फिल्म रिलीज पर बैन

कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) ने ‘ठग लाइफ’ की रिलीज पर रोक लगा दी है। अध्यक्ष एम नरसिम्हालु ने कहा है कि कमल हासन को माफी मांगनी होगी तभी फिल्म रिलीज होगी।

कन्नड़ समर्थकों का प्रदर्शन और गिरफ्तारी

बेंगलुरु में कन्नड़ समर्थकों ने हासन के पोस्टर जलाए, जिसके बाद पुलिस ने नम्मा करुणाडा युवा सेना के अध्यक्ष रविकुमार पवित्र को गिरफ्तार किया है।

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि कमल हासन को कन्नड़ भाषा का इतिहास नहीं पता। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने भी कमल के बयान की निंदा की और इसे असभ्य बताया। उन्होंने कहा कि कमल हासन ने कन्नड़ भाषा का अपमान किया है।

कमल हासन का जवाब

कमल हासन ने कहा कि उन्होंने इतिहासकारों से कन्नड़ भाषा के इतिहास के बारे में सीखा है और उनका बयान प्यार में दिया गया था। उन्होंने राजनेताओं को भाषा विवादों से दूर रहने की सलाह दी।

ट्राई लैंग्वेज पॉलिसी पर पुराना विवाद

यह विवाद तब और बढ़ गया है जब तमिलनाडु और केंद्र सरकार के बीच ट्राई लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर खींचतान जारी है। तमिलनाडु में हिंदी भाषा के विरोध के चलते यह मुद्दा और संवेदनशील हो गया है। कमल हासन ने पहले भी तमिल भाषा की अहमियत को लेकर कहा था कि इसके लिए लोग जान तक गंवा चुके हैं, इसलिए भाषा से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/shiv-rajkumar-expressed-the-matter-of-killing-kannada-against-the/article-22875

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.