दीपिका कक्कड़ की तबीयत में सुधार, ICU से नॉर्मल रूम में शिफ्ट हुईं; शोएब बोले- अब पहले से बेहतर हैं

Bollywod

टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की तबीयत को लेकर उनके फैंस लगातार चिंतित थे, खासकर तब से जब उनके लिवर में टेनिस बॉल साइज का ट्यूमर मिलने की जानकारी सामने आई थी। यह ट्यूमर सेकेंड स्टेज का कैंसर बताया गया था, जिसे लेकर हाल ही में उनकी 14 घंटे लंबी सर्जरी की गई। अब उनके पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने एक नया व्लॉग जारी कर एक्ट्रेस की ताजा हेल्थ अपडेट दी है।

शोएब ने बताया कि दीपिका अब ICU से बाहर आ चुकी हैं और उन्हें नॉर्मल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा, "सर्जरी के पहले दिन के मुकाबले दीपिका अब काफी बेहतर हैं। वह चल-फिर भी रही हैं और नॉर्मल डाइट पर आ गई हैं। अगर रिकवरी इसी रफ्तार से होती रही, तो जल्दी ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।"

शोएब ने यह भी साझा किया कि सर्जरी के दौरान वह और उनका परिवार बहुत घबरा गया था, क्योंकि इतनी लंबी सर्जरी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी। फैंस के प्यार और दुआओं के लिए उन्होंने धन्यवाद भी कहा।

दीपिका की यह सर्जरी उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका रही, लेकिन अब रिकवरी की खबर ने सभी को राहत दी है। दीपिका, जो सीरियल ससुराल सिमर का से घर-घर में मशहूर हुई थीं, लंबे समय से एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया और यूट्यूब के ज़रिए अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहती हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By दैनिक जागरण

दीपिका कक्कड़ की तबीयत में सुधार, ICU से नॉर्मल रूम में शिफ्ट हुईं; शोएब बोले- अब पहले से बेहतर हैं

Bollywod

शोएब ने बताया कि दीपिका अब ICU से बाहर आ चुकी हैं और उन्हें नॉर्मल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा, "सर्जरी के पहले दिन के मुकाबले दीपिका अब काफी बेहतर हैं। वह चल-फिर भी रही हैं और नॉर्मल डाइट पर आ गई हैं। अगर रिकवरी इसी रफ्तार से होती रही, तो जल्दी ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।"

शोएब ने यह भी साझा किया कि सर्जरी के दौरान वह और उनका परिवार बहुत घबरा गया था, क्योंकि इतनी लंबी सर्जरी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी। फैंस के प्यार और दुआओं के लिए उन्होंने धन्यवाद भी कहा।

दीपिका की यह सर्जरी उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका रही, लेकिन अब रिकवरी की खबर ने सभी को राहत दी है। दीपिका, जो सीरियल ससुराल सिमर का से घर-घर में मशहूर हुई थीं, लंबे समय से एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया और यूट्यूब के ज़रिए अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहती हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/shoaib-shifted-to-the-normal-room-from-icu-to-improve/article-23443

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.