- Hindi News
- बालीवुड
- निधन के बाद शोभिता शिवन्ना का आखिरी पोस्ट वायरल, 'बेवफाई' से जुड़ा है गाना, सदमे में करीबी
निधन के बाद शोभिता शिवन्ना का आखिरी पोस्ट वायरल, 'बेवफाई' से जुड़ा है गाना, सदमे में करीबी
Bollywood NEWS
शोभिता शिवन्ना के निधन से उनके करीबी और फैंस काफी दुखी हैं. एक्ट्रेस की शादी को 2 साल हुए थे. वे आंखों में कई सपने लिए हैदराबाद आई थीं, लेकिन अचानक उनके निधन की खबर ने फैंस और करीबियों को सदमे में डाल दिया है. इस बीच, एक्ट्रेस का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें बेवफाई से जुड़े एक मशहूर गाने का जिक्र है.
मशहूर कन्नड़ एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना का निधन हो गया है. वे शादी के बाद हैदराबाद में रह रही थीं. वे टेलीविजन और फिल्मों में काम कर रही थीं. एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना ने रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाजों से आलीशान तरीके से करीब 2 साल पहले शादी की थी.
न्यूज18 कन्नड़ में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, एक्ट्रेस के पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. कर्नाटक में उनके परिवार के सदस्य हैदराबाद स्थित शोभिता के घर पहुंच रहे हैं. एक्ट्रेस के निधन की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है. पुलिस तमाम एंगल से मामले की जांच कर रही है. इस बीच, एक्ट्रेस का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें बेवफाई के गाने का जिक्र है.
एक्ट्रेस का आखिरी पोस्ट खींच रहा ध्यान
शोभिता शिवन्ना का आखिरी पोस्ट किसी सिंगर का है जो हिंदी का मशहूर गाना ‘इंतहा हो गई इंतजार की’ गाते हुए नजर आ रहा है. लोग कमेंट करके सवाल कर रहे हैं कि क्या यह सच है कि उन्होंने खुदकुशी कर ली है? लोग दुखी होकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. एक्ट्रेस ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया था. दर्शक उन्हें ‘अटेम्प्ट टू मर्डर’ और ‘जैकपॉट’ जैसी फिल्मों से जानते थे.
शादी के बाद हैदराबाद में रह रही थीं शोभिता शिवन्ना
एक्ट्रेस ने ‘मीनाक्षी मुंदश’ सीरियल में भी काम किया था. उन्होंने ‘कुक्कू’, ‘गालीपाटा’ जैसे सीरियल में भी काम किया था. वे पिछली बार फिल्म ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ में नजर आई थीं. वे दो साल पहले शादी करके हैदराबाद में बस गई थीं. एक्ट्रेस की आत्महत्या की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है. बताया जा रहा है कि उन्होंने बीती रात आत्महत्या की थी. एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना की मौत का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. शोभिता शिवन्ना की मौत की खबर से फैंस सदमे में हैं. एक्ट्रेस की उम्र सिर्फ 30 साल थी.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए