श्रद्धा मिश्रा बनीं सुरों की जादूगर, जीता 'सा रे गा मा पा', घर ले गईं इतनी बड़ी रकम

Bollywood NEWS

सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' को अपने इस सीजन का विजेता मिल गया है। श्रद्धा मिश्रा ने बाजी मारी है और शो की विनर बन गई हैं। कौन हैं श्रद्धा मिश्रा और उन्होंने जीत के बाद कितनी धनराशि जीती आपको बताते हैं।

सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' का बीती रात ग्रैंड फिनाले धूमधाम से संपन्न हो गया। संगीत और जोश से भरे ग्रैंड फिनाले में रियलिटी शो को अपना विजेता मिल गया है। श्रद्धा मिश्रा 'सा रे गा मा पा' के नए सीजन की विजेता बनकर उभरी हैं। मुंबई की इस गायिका ने महीनों की कड़ी मेहनत, समर्पण और शानदार प्रदर्शन के बाद प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती है। श्रद्धा ने अपनी गायकी से जजों और दर्शकों दोनों का दिल जीत लिया। फाइनलिस्ट के तौर पर सुभाश्री देबनाथ और उज्ज्वल मोतीराम भी नजर आए थे। फिलहाल दोनों शो जीतने में विफल रहे। सुभाश्री देबनाथ दूसरे स्थान पर रहीं और उज्ज्वल मोतीराम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कैसा रहा श्रद्धा का अनुभव

शो में श्रद्धा मिश्रा की यात्रा शानदार रही। वो निरंतर शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहीं। अपनी जीत पर श्रद्धा ने कहा, 'यह मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है। सा रे गा मा पा पर मेरी यात्रा मेरे गुरुओं के निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के कारण एक परिवर्तनकारी सीखने का अनुभव रही है। सचिन-जिगर द्वारा रचित मेरा पहला ओजी सिंगल 'धोखेबाजी' रिकॉर्ड करना एक मील का पत्थर था और मैं इसे मिले प्यार से अभिभूत हूं। मैं यादों का खजाना लेकर जा रही हूं और नए जोश के साथ अपने गायन करियर की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं। इस यात्रा को इतना खूबसूरत बनाने वाले सभी लोगों का शुक्रिया।'

जीती इतनी रकम

ग्रैंड फिनाले में श्रद्धा, उज्ज्वल मोतीराम गजभर, सुभाश्री देबनाथ, बिदिशा हतिमुरिया, पार्वती मीनाक्षी और महर्षि सनत पांड्या सहित शीर्ष छह फाइनलिस्टों ने दमदार प्रदर्शन किया। श्रद्धा अपनी दमदार परफॉर्मेंस के दम पर जीतने में कामयाब रही रहीं। इस शो ने उन्हें अलग पहचान दी है और इससे उनके करियर को संवारने में मदद मिलेगी। सा रे गा मा पा के ग्रैंड फिनाले की शाम में शो के मेंटर्स- सचिन-जिगर, सचेत-परंपरा और गुरु रंधावा के साथ-साथ दिग्गज गायक उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस जीत के साथ श्रद्धा मिश्रा ने न केवल लाखों लोगों के दिलों में अपना नाम दर्ज कराया है, बल्कि एक शानदार संगीत करियर की ओर अपना पहला कदम भी बढ़ाया है। आगरा की रहने वाली 24 वर्षीय श्रद्धा ने ट्रॉफी और 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि अपने नाम की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jan 2025 By दैनिक जागरण

श्रद्धा मिश्रा बनीं सुरों की जादूगर, जीता 'सा रे गा मा पा', घर ले गईं इतनी बड़ी रकम

Bollywood NEWS

सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' का बीती रात ग्रैंड फिनाले धूमधाम से संपन्न हो गया। संगीत और जोश से भरे ग्रैंड फिनाले में रियलिटी शो को अपना विजेता मिल गया है। श्रद्धा मिश्रा 'सा रे गा मा पा' के नए सीजन की विजेता बनकर उभरी हैं। मुंबई की इस गायिका ने महीनों की कड़ी मेहनत, समर्पण और शानदार प्रदर्शन के बाद प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती है। श्रद्धा ने अपनी गायकी से जजों और दर्शकों दोनों का दिल जीत लिया। फाइनलिस्ट के तौर पर सुभाश्री देबनाथ और उज्ज्वल मोतीराम भी नजर आए थे। फिलहाल दोनों शो जीतने में विफल रहे। सुभाश्री देबनाथ दूसरे स्थान पर रहीं और उज्ज्वल मोतीराम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कैसा रहा श्रद्धा का अनुभव

शो में श्रद्धा मिश्रा की यात्रा शानदार रही। वो निरंतर शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहीं। अपनी जीत पर श्रद्धा ने कहा, 'यह मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है। सा रे गा मा पा पर मेरी यात्रा मेरे गुरुओं के निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के कारण एक परिवर्तनकारी सीखने का अनुभव रही है। सचिन-जिगर द्वारा रचित मेरा पहला ओजी सिंगल 'धोखेबाजी' रिकॉर्ड करना एक मील का पत्थर था और मैं इसे मिले प्यार से अभिभूत हूं। मैं यादों का खजाना लेकर जा रही हूं और नए जोश के साथ अपने गायन करियर की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं। इस यात्रा को इतना खूबसूरत बनाने वाले सभी लोगों का शुक्रिया।'

जीती इतनी रकम

ग्रैंड फिनाले में श्रद्धा, उज्ज्वल मोतीराम गजभर, सुभाश्री देबनाथ, बिदिशा हतिमुरिया, पार्वती मीनाक्षी और महर्षि सनत पांड्या सहित शीर्ष छह फाइनलिस्टों ने दमदार प्रदर्शन किया। श्रद्धा अपनी दमदार परफॉर्मेंस के दम पर जीतने में कामयाब रही रहीं। इस शो ने उन्हें अलग पहचान दी है और इससे उनके करियर को संवारने में मदद मिलेगी। सा रे गा मा पा के ग्रैंड फिनाले की शाम में शो के मेंटर्स- सचिन-जिगर, सचेत-परंपरा और गुरु रंधावा के साथ-साथ दिग्गज गायक उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस जीत के साथ श्रद्धा मिश्रा ने न केवल लाखों लोगों के दिलों में अपना नाम दर्ज कराया है, बल्कि एक शानदार संगीत करियर की ओर अपना पहला कदम भी बढ़ाया है। आगरा की रहने वाली 24 वर्षीय श्रद्धा ने ट्रॉफी और 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि अपने नाम की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/shraddha-mishra-became-the-magician-of-tunes-in-jeeta-sa/article-8026

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.