- Hindi News
- बालीवुड
- सिद्धार्थ-जाह्नवी की 'परम सुंदरी' 29 अगस्त को होगी रिलीज़, गाना 'परदेसिया' बना फैंस की धड़कन
सिद्धार्थ-जाह्नवी की 'परम सुंदरी' 29 अगस्त को होगी रिलीज़, गाना 'परदेसिया' बना फैंस की धड़कन
Bollywood
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘परम सुंदरी’ अब 29 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।
लंबे समय से फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। साथ ही, मेकर्स ने फैंस को एक और सरप्राइज़ देते हुए फिल्म का पहला गाना 'परदेसिया' भी रिलीज कर दिया है, जो चंद घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
मोशन पोस्टर से गाने तक — डबल धमाका
मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज़ डेट के साथ एक शानदार मोशन पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें सिद्धार्थ और जाह्नवी की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। वहीं, “परदेसिया” गाने में दोनों कलाकारों की तकरार, मोहब्बत और मस्ती को खूबसूरती से दिखाया गया है।
‘परदेसिया’ में दिखा रोमांस और ताजगी का नया तड़का
इस ताजातरीन गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की कैमिस्ट्री फैंस को खूब भा रही है। जान्हवी का साउथ इंडियन अवतार और सिद्धार्थ का चार्मिंग अंदाज़ दोनों ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। गाने को अपनी आवाज़ दी है सोनू निगम और कृष्णकली साहा ने, जबकि संगीत दिया है हिट म्यूज़िक डायरेक्टर जोड़ी सचिन-जिगर ने। बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने, जो एक बार फिर अपने लिरिकल जादू से दिल जीत रहे हैं।
क्यों बदली गई रिलीज़ डेट?
मेकर्स ने 'परम सुंदरी' की रिलीज़ डेट को पहले तय समय से आगे बढ़ा दिया है। इसकी एक वजह मानी जा रही है हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘सैयारा’ की बड़ी सफलता। क्लैश से बचने और दर्शकों का ध्यान पूरी तरह खींचने के लिए अब ये फिल्म 29 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज़ की जाएगी।
जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें:
-
निर्देशन: तुषार जलोटा
-
निर्माता: दिनेश विजान, मैडॉक फिल्म्स
-
मुख्य कलाकार: सिद्धार्थ मल्होत्रा, जान्हवी कपूर
-
जॉनर: रोमांटिक-कॉमेडी
-
म्यूज़िक: सचिन-जिगर
-
पहला गाना: परदेसिया (रिलीज़ – 30 जुलाई)
फैंस की प्रतिक्रियाएं
गाने और पोस्टर के लॉन्च के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया जबरदस्त रही। एक यूज़र ने लिखा, "जान्हवी और सिद्धार्थ की जोड़ी सुपरहिट लग रही है, Can't wait for 29th August!" वहीं, कई फैंस “परदेसिया” को इस साल का "रियल लव एंथम" बता रहे हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए