'सन ऑफ सरदार' के डायरेक्टर अश्विनी धीर के जवान बेटे की कार एक्सीडेंट में मौत, नशे में धुत दोस्त चला रहा था गाड़ी

Bollywood NEWS

लापता गंज से लेकर चिड़िया घर के प्रोड्यूसर और सन ऑफ सरदार जैसे फिल्म के डायरेक्टर अश्विनी धीर के जवान बेटे की मौत हो गई है. कार एक्सीडेंट में 18 साल के जलज धीर ने जान गंवा दी. चलिए बताते हैं आखिर क्या मामला है.

बॉलीवुड जगत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां फेमस डायरेक्टर के जवान बेटे की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है. 'फ्री प्रेस जरनल' की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 नवंबर को अश्विनी धीर के 18 साल के बेटे का कार दुर्घटना में निधन हो गया है. ये घटना मुंबई के विले पार्ले के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की है. जब ये हादसा हुआ तो अश्विनी धीर गोवा में IFFI में अपनी आने वाली फिल्म 'हिसाब बराबर' के प्रीमियर के लिए गए हुए थे.

'सन ऑफ सरदार' सुपरहिट फिल्म बनाने वाले अश्विनी धीर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उन्होंने अपना 18 साल का जवान बेटा खो दिया है. डायरेक्टर के बेटे का नाम जलज धीर था. वह अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने निकले थे लेकिन परिवार ने कभी नहीं सोचा था कि बेटा फिर कभी लौटकर ही नहीं आएगा.

डायरेक्टर के बेटे की मौत
रिपोर्ट के मुताबिक, अश्विनी धीर के बेट जलज धीर अपने 18 साल के तीन दोस्त साहिल, सार्थ और जेडन के साथ ड्राइव पर निकले थे. साहिल उस वक्त गाड़ी चला रहे थे. बताया गया कि उन्होंने शराब पी हुई थी. ऐसे में उन्होंने बेकाबू होकर गाड़ी चलाई और सहारा स्टार होटल के पास उनकी गाड़ी डिवाइडर से क्रैश हो गई.

दो बच गए दो की गई जान
इस एक्सीडेंट में साहिल और जेडन की जान तो बच गई है लेकिन जलज और सार्थ अब इस दुनिया में नहीं है. दोनों गाड़ी के पिछली सीट पर बैठे थे. उन्हें गंभीर चोटें आई थी. जब तक वह हॉस्पिटल पहुंचते उन्होंने दम तोड़ दिया था.

ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला
ये रिपोर्ट दावा करती है कि तीनों दोस्त 22 नंवबर को करीब 11 बजे जलज के घर गए थे. फिर 23 नवंबर की तड़के 3.30 बजे उन्होंने ड्राइव पर जाने का फैसला लिया. शुरुआत में जेडन गाड़ी चला रहे थे और फिर साहिल ड्राइविंग सीट पर आ गए. दोस्तों ने साहिल के दोस्त पर शराब भी पी थी. साहिल ने बताया कि वह 120-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रहे थे. बताया तो ये भी जा रहा है कि साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है.

कौन हैं अश्विनी धीर
अश्विनी धीर टीवी से लेकर हिंदी सिनेमा में काम कर चुके हैं. उन्होंने साल 2008 में आई वन टू थ्री, अतिथि तुम कब जाओगे से लेकर सन ऑफ सरदार जैसी फिल्में बनाई है. उन्होंने साल 2017 में गेस्ट इन लंदन का भी डायरेक्टशन किया था. इतना ही नहीं, अश्विनी धीर ने लापतागंज, चिड़िया घर, नीली छरी वाले से लेकर कई सुपरहिट सीरियल को प्रोड्यूस भी कर चुके हैं

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Nov 2024 By दैनिक जागरण

'सन ऑफ सरदार' के डायरेक्टर अश्विनी धीर के जवान बेटे की कार एक्सीडेंट में मौत, नशे में धुत दोस्त चला रहा था गाड़ी

Bollywood NEWS

बॉलीवुड जगत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां फेमस डायरेक्टर के जवान बेटे की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है. 'फ्री प्रेस जरनल' की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 नवंबर को अश्विनी धीर के 18 साल के बेटे का कार दुर्घटना में निधन हो गया है. ये घटना मुंबई के विले पार्ले के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की है. जब ये हादसा हुआ तो अश्विनी धीर गोवा में IFFI में अपनी आने वाली फिल्म 'हिसाब बराबर' के प्रीमियर के लिए गए हुए थे.

'सन ऑफ सरदार' सुपरहिट फिल्म बनाने वाले अश्विनी धीर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उन्होंने अपना 18 साल का जवान बेटा खो दिया है. डायरेक्टर के बेटे का नाम जलज धीर था. वह अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने निकले थे लेकिन परिवार ने कभी नहीं सोचा था कि बेटा फिर कभी लौटकर ही नहीं आएगा.

डायरेक्टर के बेटे की मौत
रिपोर्ट के मुताबिक, अश्विनी धीर के बेट जलज धीर अपने 18 साल के तीन दोस्त साहिल, सार्थ और जेडन के साथ ड्राइव पर निकले थे. साहिल उस वक्त गाड़ी चला रहे थे. बताया गया कि उन्होंने शराब पी हुई थी. ऐसे में उन्होंने बेकाबू होकर गाड़ी चलाई और सहारा स्टार होटल के पास उनकी गाड़ी डिवाइडर से क्रैश हो गई.

दो बच गए दो की गई जान
इस एक्सीडेंट में साहिल और जेडन की जान तो बच गई है लेकिन जलज और सार्थ अब इस दुनिया में नहीं है. दोनों गाड़ी के पिछली सीट पर बैठे थे. उन्हें गंभीर चोटें आई थी. जब तक वह हॉस्पिटल पहुंचते उन्होंने दम तोड़ दिया था.

ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला
ये रिपोर्ट दावा करती है कि तीनों दोस्त 22 नंवबर को करीब 11 बजे जलज के घर गए थे. फिर 23 नवंबर की तड़के 3.30 बजे उन्होंने ड्राइव पर जाने का फैसला लिया. शुरुआत में जेडन गाड़ी चला रहे थे और फिर साहिल ड्राइविंग सीट पर आ गए. दोस्तों ने साहिल के दोस्त पर शराब भी पी थी. साहिल ने बताया कि वह 120-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रहे थे. बताया तो ये भी जा रहा है कि साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है.

कौन हैं अश्विनी धीर
अश्विनी धीर टीवी से लेकर हिंदी सिनेमा में काम कर चुके हैं. उन्होंने साल 2008 में आई वन टू थ्री, अतिथि तुम कब जाओगे से लेकर सन ऑफ सरदार जैसी फिल्में बनाई है. उन्होंने साल 2017 में गेस्ट इन लंदन का भी डायरेक्टशन किया था. इतना ही नहीं, अश्विनी धीर ने लापतागंज, चिड़िया घर, नीली छरी वाले से लेकर कई सुपरहिट सीरियल को प्रोड्यूस भी कर चुके हैं

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/son-of-sardar-director-ashwini-dheers-young-son-died-in/article-4284

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.