- Hindi News
- बालीवुड
- सोनाक्षी सिन्हा का गुस्सा: बिना इजाजत फोटो इस्तेमाल करने पर ब्रांड्स को दी चेतावनी
सोनाक्षी सिन्हा का गुस्सा: बिना इजाजत फोटो इस्तेमाल करने पर ब्रांड्स को दी चेतावनी
Bollywood
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में उन ब्रांड्स को सख्त संदेश दिया है, जो बिना अनुमति उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल अपनी वेबसाइट्स पर कर रहे हैं।
एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा कि या तो उनकी तस्वीरें तुरंत हटाई जाएं या फिर उन्हें इसके लिए भुगतान किया जाए, वरना वे कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगी।
सोनाक्षी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट लिखते हुए नाराजगी जताई—
“मैंने देखा कि मेरी तस्वीरें कई ब्रांड वेबसाइट्स पर बिना मेरी इजाजत इस्तेमाल की जा रही हैं। जब हम किसी ब्रांड का आउटफिट या ज्वेलरी पहनते हैं, तो उन्हें पूरा क्रेडिट दिया जाता है। लेकिन उन्हीं तस्वीरों को ऑफिशियल वेबसाइट पर दिखाना बिल्कुल गलत है।”
एक्ट्रेस ने आगे लिखा—
“मेरी तस्वीरें अभी हटाइए, इससे पहले कि मुझे सार्वजनिक तौर पर सख्त कदम उठाना पड़े। या फिर मुझे बताइए कि बिल कहां भेजूं।”
सोनाक्षी की इस पोस्ट को कई सेलेब्स ने सपोर्ट किया। एक्ट्रेस तब्बू ने भी इसे री-पोस्ट कर लिखा—
“शुक्रिया सोनाक्षी, मेरी भी यही राय है।”
सोनाक्षी ने तब्बू को जवाब दिया—
“मुझे पता था कि मैं अकेली नहीं हूं जो ऐसा सोचती हूं।”
करियर अपडेट
सोनाक्षी हाल ही में जुलाई 2025 में रिलीज हुई फिल्म निकिता रॉय में नज़र आईं। इस मिस्ट्री-हॉरर फिल्म में उनके साथ परेश रावल और अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिकाओं में थे।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए