- Hindi News
- बालीवुड
- माथे पर तिलक, गले में रुद्राक्ष की माला पहन सोनाली चौहान ने संगम में लगाई डुबकी, एकता कपूर भी पहुंची...
माथे पर तिलक, गले में रुद्राक्ष की माला पहन सोनाली चौहान ने संगम में लगाई डुबकी, एकता कपूर भी पहुंचीं महाकुंभ
Bollywood NEWS
यूपी के प्रयागराज में जारी महाकुंभ में कई सितारे पहुंच चुके हैं और संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। इस लिस्ट में अब एकता कपूर और सोनल चौहान का नाम भी जुड़ गया है। इन्होंने सोशल मीडिया पर अपने महाकुंभ दर्शन की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ जारी है, जहां आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों-करोड़ों लोगों की भीड़ वहां पहुंच रही है और संगम में स्नान कर रही है। हाल ये है कि पूरा शहर ट्रैफिक जाम की स्थिति से गुजर रहा है। खैर, देश की जानी-मानी हस्तियों ने भी आस्था की डुबकी लगाई है। इस लिस्ट में एकता कपूर और एक्ट्रेस सोनल चौहान का नाम भी शामिल हो गया है।
Sonal Chauhan ने इंस्टाग्राम पर महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। वो घाट पर बैठकर महादेव की भक्ति में तल्लीन नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'त्रिवेणीं माधवं सोमं भरद्वाजं च वासुकिम्। वन्देऽक्षयवटं शेषं प्रयागं तीर्थनायकम्।।'
सोनल चौहान का पोस्ट
माथे पर तिलक और गले में रुद्राक्ष
पीले रंग का सलवार-सूट पहने सोनल चौहान ने पहले मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद संगम में डुबकी लगाई। माथे पर तिलक और गले में रुद्राक्ष पहने एक्ट्रेस की फोटोज वायरल हो रही हैं।
एकता कपूर ने शेयर किया वीडियो
उधर, एकता कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी पूरी महाकुंभ की जर्नी की झलक है। वो अपनी टीम के साथ प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने नाव पर सवारी की और गंगा की खूबसूरती का लुत्फ उठाया। इसके बाद संगम में आस्था की डुबकी भी लगाई। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- महाकुंभ।
इन सेलेब्स ने संगम में लगाई डुबकी
बता दें कि अब तक राजकुमार राव, पत्रलेखा, नीना गुप्ता, संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, क्रिस मार्टिन, डकोटा जॉनसन, पूनम पांडे और मिलिंद सोमन सहित कई सेलेब्स महाकुंभ आ चुके हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी संगम में डुबकी लगा चुके हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए