साउथ एक्टर ने सरेआम फैन संग की बदसलूकी, फोन छीन सुनाई खरी-खोटी, हुए ट्रोल

Bollywood NEWS

साउथ के मशहूर एक्टर उन्नी मुकुंदन जो इन दिनों अपनी मलयालम फिल्म 'मार्को' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी अपकमिंग मूवी 'गेट-सेट बेबी' के प्रमोशन के दौरान एक फैन पर अपना आपा खो बैठे।

सुपरहिट मलयालम फिल्म 'मार्को' से दुनिया भर में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर उन्नी मुकुंदन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग और प्रोमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने है, जिसके बाद से उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। यह वीडियो एक्टर की अपकमिंग मूवी 'गेट-सेट बेबी' के प्रमोशन के दौरान की है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्नी मुकुंदन को अपने एक फैन के साथ बदसलूकी करते देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में वे एक लड़के का फोन छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं जो उन्हें रिकॉर्ड करते हुए उनके पास आ जाता है। इस हरकत पर उन्नी अपना आपा खो देते हैं।

साउथ एक्टर ने फैन संग की बदसलूकी

उन्नी मुकुंदन का वीडियो अब पूरे इंटरनेट पर छा गया है। मुकुंदन को अपनी फिल्म 'गेट-सेट बेबी' के प्रचार के लिए एक थिएटर के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है, जिस दौरान एक प्रशंसक एक्टर के करीब आ जाता है और अपने मोबाइल फोन से उन्हें रिकॉर्ड करते नजर आता है। पहले तो साउथ एक्टर ने फैन की इस हरकत को अनदेखा करने की कोशिश की, लेकिन वो वहां से तस से मस न हुआ और तभी एक्टर को गुस्सा आ गया। इसके बाद वह अचानक प्रशंसक का फोन छीनकर अपनी जेब में रख लेते हैं और उसे गुस्से में डांटते हुए चले जाते हैं। प्रशंसक को लगा कि उन्नी मुकुंदन मजाक कर रहे हैं और वह उनका पीछा करता रहा, लेकिन जब 'मार्को' फेम ने उसे घूरकर देखा तो उसकी मुस्कान फीकी पड़ गई और उसे एहसास हुआ कि एक्टर वाकई गुस्से में है।

उन्नी मुकुंदन इस फिल्म से बने सुपरस्टार

पैन इंडिया सुपरस्टार उन्नी मुकुंदन की पिछली फिल्म 'मार्को' ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और मलयालम इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। यह 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे 'भारत की सबसे हिंसक फिल्म' का टैग मिल गया, जिसमें खून-खराबा और एक्शन इतना दर्दनाक था कि लोग देख कर उल्टी करने लगे थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Feb 2025 By दैनिक जागरण

साउथ एक्टर ने सरेआम फैन संग की बदसलूकी, फोन छीन सुनाई खरी-खोटी, हुए ट्रोल

Bollywood NEWS

सुपरहिट मलयालम फिल्म 'मार्को' से दुनिया भर में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर उन्नी मुकुंदन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग और प्रोमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने है, जिसके बाद से उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। यह वीडियो एक्टर की अपकमिंग मूवी 'गेट-सेट बेबी' के प्रमोशन के दौरान की है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्नी मुकुंदन को अपने एक फैन के साथ बदसलूकी करते देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में वे एक लड़के का फोन छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं जो उन्हें रिकॉर्ड करते हुए उनके पास आ जाता है। इस हरकत पर उन्नी अपना आपा खो देते हैं।

साउथ एक्टर ने फैन संग की बदसलूकी

उन्नी मुकुंदन का वीडियो अब पूरे इंटरनेट पर छा गया है। मुकुंदन को अपनी फिल्म 'गेट-सेट बेबी' के प्रचार के लिए एक थिएटर के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है, जिस दौरान एक प्रशंसक एक्टर के करीब आ जाता है और अपने मोबाइल फोन से उन्हें रिकॉर्ड करते नजर आता है। पहले तो साउथ एक्टर ने फैन की इस हरकत को अनदेखा करने की कोशिश की, लेकिन वो वहां से तस से मस न हुआ और तभी एक्टर को गुस्सा आ गया। इसके बाद वह अचानक प्रशंसक का फोन छीनकर अपनी जेब में रख लेते हैं और उसे गुस्से में डांटते हुए चले जाते हैं। प्रशंसक को लगा कि उन्नी मुकुंदन मजाक कर रहे हैं और वह उनका पीछा करता रहा, लेकिन जब 'मार्को' फेम ने उसे घूरकर देखा तो उसकी मुस्कान फीकी पड़ गई और उसे एहसास हुआ कि एक्टर वाकई गुस्से में है।

उन्नी मुकुंदन इस फिल्म से बने सुपरस्टार

पैन इंडिया सुपरस्टार उन्नी मुकुंदन की पिछली फिल्म 'मार्को' ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और मलयालम इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। यह 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे 'भारत की सबसे हिंसक फिल्म' का टैग मिल गया, जिसमें खून-खराबा और एक्शन इतना दर्दनाक था कि लोग देख कर उल्टी करने लगे थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/south-actor-publicly-heard-the-misconduct-phone-of-fan/article-11396

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.