श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी: बोनी कपूर ने शेयर की 35 साल पुरानी यादें

Bollywood NEWS

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी आज अपनी बर्थ एनिवर्सरी मना रही होतीं। अगर वह आज जीवित होतीं, तो अपना 62वां जन्मदिन मनातीं।

इस खास अवसर पर उनके पति बोनी कपूर ने 1990 में चेन्नई में आयोजित श्रीदेवी के 26वें जन्मदिन की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए एक मजेदार किस्सा याद किया।

बोनी कपूर ने लिखा कि उन्होंने श्रीदेवी को उनके 27वें जन्मदिन की बधाई दी थी, लेकिन उन्हें यह बताते हुए लगा कि वो उन्हें यंग महसूस करवा रहे हैं। श्रीदेवी को लगा कि बोनी उन्हें छेड़ रहे हैं, जिससे उन्होंने उन्हें डांटा। बोनी कपूर ने साथ ही ‘इंग्लिश विंग्लिश’ फिल्म की तस्वीर भी साझा की और लिखा, “आज तुम 62 की हो, लेकिन हमेशा 26 जैसी लगती हो। जन्मदिन मुबारक हो।”

इस अवसर पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी श्रीदेवी को याद किया और लिखा, “हमेशा हमारे दिलों में।”

श्रीदेवी का करियर और उपलब्धियां:
श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के मीनमपट्टी गांव में हुआ। महज चार साल की उम्र में उन्होंने तमिल फिल्मों में अभिनय शुरू किया। हिंदी सिनेमा में उनके करियर की शुरुआत 1979 में फिल्म ‘सोलहवां सावन’ से हुई, जबकि 1983 में ‘हिम्मतवाला’ के साथ उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।

श्रीदेवी ने लगभग 300 फिल्मों में काम किया, जिनमें 63 हिंदी, 62 तेलुगु, 58 तमिल और 21 मलयालम फिल्में शामिल हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने ‘चालबाज’ और ‘लम्हे’ जैसी फिल्मों के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस पुरस्कार भी जीते।

‘नगीना’, ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘चालबाज’ जैसी फिल्मों में उन्होंने हर बार अलग अंदाज पेश किया। 80 और 90 के दशक में वह पहली ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्हें फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए की फीस मिली। इस वजह से उन्हें बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार का दर्जा मिला।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Aug 2025 By दैनिक जागरण

श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी: बोनी कपूर ने शेयर की 35 साल पुरानी यादें

Bollywood NEWS

इस खास अवसर पर उनके पति बोनी कपूर ने 1990 में चेन्नई में आयोजित श्रीदेवी के 26वें जन्मदिन की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए एक मजेदार किस्सा याद किया।

बोनी कपूर ने लिखा कि उन्होंने श्रीदेवी को उनके 27वें जन्मदिन की बधाई दी थी, लेकिन उन्हें यह बताते हुए लगा कि वो उन्हें यंग महसूस करवा रहे हैं। श्रीदेवी को लगा कि बोनी उन्हें छेड़ रहे हैं, जिससे उन्होंने उन्हें डांटा। बोनी कपूर ने साथ ही ‘इंग्लिश विंग्लिश’ फिल्म की तस्वीर भी साझा की और लिखा, “आज तुम 62 की हो, लेकिन हमेशा 26 जैसी लगती हो। जन्मदिन मुबारक हो।”

इस अवसर पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी श्रीदेवी को याद किया और लिखा, “हमेशा हमारे दिलों में।”

श्रीदेवी का करियर और उपलब्धियां:
श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के मीनमपट्टी गांव में हुआ। महज चार साल की उम्र में उन्होंने तमिल फिल्मों में अभिनय शुरू किया। हिंदी सिनेमा में उनके करियर की शुरुआत 1979 में फिल्म ‘सोलहवां सावन’ से हुई, जबकि 1983 में ‘हिम्मतवाला’ के साथ उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।

श्रीदेवी ने लगभग 300 फिल्मों में काम किया, जिनमें 63 हिंदी, 62 तेलुगु, 58 तमिल और 21 मलयालम फिल्में शामिल हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने ‘चालबाज’ और ‘लम्हे’ जैसी फिल्मों के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस पुरस्कार भी जीते।

‘नगीना’, ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘चालबाज’ जैसी फिल्मों में उन्होंने हर बार अलग अंदाज पेश किया। 80 और 90 के दशक में वह पहली ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्हें फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए की फीस मिली। इस वजह से उन्हें बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार का दर्जा मिला।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/sridevis-birth-anniversary-boney-kapoor-shared-35-year-old-memories/article-30502

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.