वैलेनटाइन डे पर शादी के बंधन में बधे स्टारकिड एक्टर, 'लॉर्ड बॉबी' ने खास अंदाज में दी बधाई, खुद शेयर कीं फोटो

Bollywood NEWS

बॉलीवुड एक्टर और स्टारकिड प्रतीक बब्बर वेलेनटाइन के दिन शादी के बंधन में बंध गए हैं। प्रतीक ने शुक्रवार को मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में पूजा बनर्जी के साथ शादी रचा ली है। प्रतीक ने इसकी तस्वीरें शेयर की हैं।

बॉलीवुड के स्टारकिड और एक्टर प्रतीक बब्बर ने वेलेनटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड पूजा बनर्जी से शादी रचा ली है। प्रतीक और पूजा लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और शादी की तैयारी कर रहे थे। आज वेलेनटाइन्स डे पर प्रतीक बब्बर ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैन्स को ये जानकारी दी है। शादी की इन तस्वीरों पर बधाइयों का सिलसिला कमेंट सेक्शन में शुरू हो गया है। बॉबी देओल समेत तमाम बॉलीवुड सितारों ने प्रतीक को जिंदगी की नई शुरुआत के लिए बधाई दी है। फैन्स ने भी उन्हें शादी के इस शुभ अवसर पर बधाइयां भेजी हैं। प्रतीक ने मुंबई के बांद्रा में दिवंगत मां स्मिता पाटिल के घर पर आयोजित एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली।

इस मौके पर उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल रहे। प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर मुंबई में अपने खूबसूरत विवाह समारोह की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। पहली तस्वीर में जोड़े को अपने बड़े दिन पर हाथ पकड़कर दिखाया गया है। इस बीच अगली फोटो में प्रतीक अपनी दुल्हन के गले में मंगल सूत्र बांधते नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में वे एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं, जबकि एक तस्वीर में प्रतीक भावुक होते नजर आ रहे हैं। प्यारी तस्वीरें साझा करते हुए जोड़े ने एक संयुक्त पोस्ट साझा किया जिसमें कैप्शन लिखा था, 'मैं तुमसे हर जीवन में शादी करूंगा।' 

4 साल से डेट कर रहे थे प्रतीक और पूजा

साढ़े चार साल के साथ के बाद अभिनेता प्रतीक और प्रिया बनर्जी ने शादी की है। इससे पहले दोनों 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे। प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने दो साल पहले वैलेंटाइन डे 2023 पर अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम ऑफिशियल किया था। अब ठीक दो साल बाद उन्होंने शादी कर ली है। दूल्हा और दुल्हन ने अपने बड़े दिन के लिए डिजाइनर तरूण ताहिलियानी के हाथी दांत के परिधान को चुना।

बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर के बेटे हैं प्रतीक बब्बर

बॉलीवुड के एक्टर और राजनेता राज बब्बर और दिवंगत स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। हालांकि प्रतीक की ये दूसरी शादी है। इससे पहले भी एक बार प्रतीक शादी कर चुके हैं जो ज्यादा लंबी नहीं चली और तलाक ले लिया। प्रतीक की पहली शादी सान्या सागर से हुई थी। शादी के ठीक एक साल बाद दोनों अलग हो गए और जनवरी 2023 में आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Feb 2025 By दैनिक जागरण

वैलेनटाइन डे पर शादी के बंधन में बधे स्टारकिड एक्टर, 'लॉर्ड बॉबी' ने खास अंदाज में दी बधाई, खुद शेयर कीं फोटो

Bollywood NEWS

बॉलीवुड के स्टारकिड और एक्टर प्रतीक बब्बर ने वेलेनटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड पूजा बनर्जी से शादी रचा ली है। प्रतीक और पूजा लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और शादी की तैयारी कर रहे थे। आज वेलेनटाइन्स डे पर प्रतीक बब्बर ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैन्स को ये जानकारी दी है। शादी की इन तस्वीरों पर बधाइयों का सिलसिला कमेंट सेक्शन में शुरू हो गया है। बॉबी देओल समेत तमाम बॉलीवुड सितारों ने प्रतीक को जिंदगी की नई शुरुआत के लिए बधाई दी है। फैन्स ने भी उन्हें शादी के इस शुभ अवसर पर बधाइयां भेजी हैं। प्रतीक ने मुंबई के बांद्रा में दिवंगत मां स्मिता पाटिल के घर पर आयोजित एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली।

इस मौके पर उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल रहे। प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर मुंबई में अपने खूबसूरत विवाह समारोह की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। पहली तस्वीर में जोड़े को अपने बड़े दिन पर हाथ पकड़कर दिखाया गया है। इस बीच अगली फोटो में प्रतीक अपनी दुल्हन के गले में मंगल सूत्र बांधते नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में वे एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं, जबकि एक तस्वीर में प्रतीक भावुक होते नजर आ रहे हैं। प्यारी तस्वीरें साझा करते हुए जोड़े ने एक संयुक्त पोस्ट साझा किया जिसमें कैप्शन लिखा था, 'मैं तुमसे हर जीवन में शादी करूंगा।' 

4 साल से डेट कर रहे थे प्रतीक और पूजा

साढ़े चार साल के साथ के बाद अभिनेता प्रतीक और प्रिया बनर्जी ने शादी की है। इससे पहले दोनों 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे। प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने दो साल पहले वैलेंटाइन डे 2023 पर अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम ऑफिशियल किया था। अब ठीक दो साल बाद उन्होंने शादी कर ली है। दूल्हा और दुल्हन ने अपने बड़े दिन के लिए डिजाइनर तरूण ताहिलियानी के हाथी दांत के परिधान को चुना।

बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर के बेटे हैं प्रतीक बब्बर

बॉलीवुड के एक्टर और राजनेता राज बब्बर और दिवंगत स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। हालांकि प्रतीक की ये दूसरी शादी है। इससे पहले भी एक बार प्रतीक शादी कर चुके हैं जो ज्यादा लंबी नहीं चली और तलाक ले लिया। प्रतीक की पहली शादी सान्या सागर से हुई थी। शादी के ठीक एक साल बाद दोनों अलग हो गए और जनवरी 2023 में आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/starkid-actor-lord-bobby-shared-the-photo-himself-in-a/article-10249

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.