गोविंदा का ज़िक्र सुनते ही सुनीता का बदला हाव-भाव, वीडियो हुआ वायरल

Bollywood NEWS

बॉम्बे फैशन वीक 2025 में एक अनोखा पल उस वक्त कैमरे में कैद हो गया, जब बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन के साथ रैंप पर उतरीं। इवेंट में मां-बेटे की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इस बीच ऐसा कुछ हुआ, जिसने सभी का ध्यान खींचा और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दरअसल, रैंप वॉक के बाद जब मीडिया ने सुनीता से बातचीत की, तो वे काफी खुश और फ्रेंडली मूड में नजर आ रही थीं। सवाल-जवाब का सिलसिला चल ही रहा था कि तभी एक फोटोग्राफर ने पूछ लिया, "मैम, सर कैसे हैं?" यानी गोविंदा का हालचाल पूछ लिया। इस सवाल के बाद सुनीता का चेहरा एकदम बदल गया। पहले तो उन्होंने सवाल को इग्नोर किया, लेकिन फिर सबको चुप रहने का इशारा कर, बिना कुछ कहे वहां से उठकर चली गईं।

उनका यह अचानक बदलता एक्सप्रेशन और रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और अब यह क्लिप इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

तलाक की अफवाहें और अब बढ़ता सस्पेंस

पिछले कुछ समय से गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्तों में अनबन की खबरें आती रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं और सुनीता द्वारा तलाक की अर्जी दाखिल करने की बात भी सामने आई थी। हालांकि उस वक्त उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया था।

लेकिन अब फैशन वीक में गोविंदा का नाम सुनते ही उनका असहज होना और बातचीत बीच में छोड़कर चले जाना, इन खबरों को दोबारा हवा देने लगा है। फैन्स और मीडिया के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि क्या सच में दोनों के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा?

क्या कहती है पब्लिक?

वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपने-अपने कयास लगा रहे हैं। कोई इसे "पर्सनल स्पेस का मामला" बता रहा है, तो कुछ लोग इसे रिश्ते में दरार का संकेत मान रहे हैं। हालांकि, अब तक इस पर सुनीता या गोविंदा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

📌 नोट: यह स्टोरी एक सोशल मीडिया वायरल वीडियो और सार्वजनिक इवेंट पर आधारित है। इससे जुड़े आधिकारिक पक्ष सामने आने पर खबर अपडेट की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Apr 2025 By दैनिक जागरण

गोविंदा का ज़िक्र सुनते ही सुनीता का बदला हाव-भाव, वीडियो हुआ वायरल

Bollywood NEWS

दरअसल, रैंप वॉक के बाद जब मीडिया ने सुनीता से बातचीत की, तो वे काफी खुश और फ्रेंडली मूड में नजर आ रही थीं। सवाल-जवाब का सिलसिला चल ही रहा था कि तभी एक फोटोग्राफर ने पूछ लिया, "मैम, सर कैसे हैं?" यानी गोविंदा का हालचाल पूछ लिया। इस सवाल के बाद सुनीता का चेहरा एकदम बदल गया। पहले तो उन्होंने सवाल को इग्नोर किया, लेकिन फिर सबको चुप रहने का इशारा कर, बिना कुछ कहे वहां से उठकर चली गईं।

उनका यह अचानक बदलता एक्सप्रेशन और रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और अब यह क्लिप इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

तलाक की अफवाहें और अब बढ़ता सस्पेंस

पिछले कुछ समय से गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्तों में अनबन की खबरें आती रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं और सुनीता द्वारा तलाक की अर्जी दाखिल करने की बात भी सामने आई थी। हालांकि उस वक्त उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया था।

लेकिन अब फैशन वीक में गोविंदा का नाम सुनते ही उनका असहज होना और बातचीत बीच में छोड़कर चले जाना, इन खबरों को दोबारा हवा देने लगा है। फैन्स और मीडिया के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि क्या सच में दोनों के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा?

क्या कहती है पब्लिक?

वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपने-अपने कयास लगा रहे हैं। कोई इसे "पर्सनल स्पेस का मामला" बता रहा है, तो कुछ लोग इसे रिश्ते में दरार का संकेत मान रहे हैं। हालांकि, अब तक इस पर सुनीता या गोविंदा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

📌 नोट: यह स्टोरी एक सोशल मीडिया वायरल वीडियो और सार्वजनिक इवेंट पर आधारित है। इससे जुड़े आधिकारिक पक्ष सामने आने पर खबर अपडेट की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/sunitas-revenge-video-went-viral-as-soon-as-she-heard/article-17718

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.