तनुश्री दत्ता की भावुक अपील: "मुझे मेरे ही घर में प्रताड़ित किया जा रहा है, मदद कीजिए इससे पहले कि देर हो जाए"

Bollywod

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर भावुक अपील के साथ सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं।

वीडियो में तनुश्री ने आरोप लगाया कि उन्हें उनके ही घर में मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, और बीते चार-पांच सालों से यह सिलसिला लगातार जारी है।

तनुश्री ने बताया कि उन्होंने इस मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर पुलिस को कॉल किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें थाने आकर शिकायत दर्ज करने को कहा। वीडियो में उन्होंने कहा, “मुझे मेरे ही घर में हैरेस किया जा रहा है। मैंने पुलिस को बुलाया, लेकिन उन्होंने कहा कि शिकायत के लिए थाने जाना होगा। मैं फिलहाल बहुत बीमार हूं और मानसिक रूप से टूट चुकी हूं।”

वीडियो में तनुश्री ने यह भी बताया कि वह घर पर अकेली हैं, नौकरानी रखने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि उनके साथ पहले खराब अनुभव हो चुके हैं। “मुझे पूरा काम खुद करना पड़ता है, घर अस्त-व्यस्त पड़ा है। मेरे दरवाजे के बाहर लोग आकर कुछ न कुछ करते हैं, मैं बहुत डर गई हूं,” कहकर वह रोने लगीं।

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, “2018 से यह सब झेल रही हूं। आज तंग आकर पुलिस को कॉल किया। कृपया कोई मेरी मदद करे, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।”

तनुश्री ने एक और वीडियो साझा किया जिसमें तेज आवाजें सुनाई दे रही हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके घर के ऊपर और दरवाजे के पास अक्सर तेज आवाजें सुनाई देती हैं, जिससे उन्हें मानसिक रूप से बहुत परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा, “मैं बिल्डिंग मैनेजमेंट से थक चुकी हूं। अब बस मंत्र सुनकर खुद को संभालने की कोशिश करती हूं।”

उन्होंने यह भी बताया कि लंबे समय से तनाव और चिंता की वजह से उन्हें क्रोनिक फटीग सिंड्रोम हो गया है, और अब वह गंभीर रूप से बीमार महसूस कर रही हैं।

गौरतलब है कि 2018 में तनुश्री ने नाना पाटेकर पर मीटू अभियान के तहत यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, लेकिन कोर्ट ने बाद में नाना के पक्ष में फैसला सुनाया। अब एक बार फिर तनुश्री अपने हालात को लेकर लोगों और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

तनुश्री दत्ता की भावुक अपील: "मुझे मेरे ही घर में प्रताड़ित किया जा रहा है, मदद कीजिए इससे पहले कि देर हो जाए"

Bollywod

वीडियो में तनुश्री ने आरोप लगाया कि उन्हें उनके ही घर में मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, और बीते चार-पांच सालों से यह सिलसिला लगातार जारी है।

तनुश्री ने बताया कि उन्होंने इस मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर पुलिस को कॉल किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें थाने आकर शिकायत दर्ज करने को कहा। वीडियो में उन्होंने कहा, “मुझे मेरे ही घर में हैरेस किया जा रहा है। मैंने पुलिस को बुलाया, लेकिन उन्होंने कहा कि शिकायत के लिए थाने जाना होगा। मैं फिलहाल बहुत बीमार हूं और मानसिक रूप से टूट चुकी हूं।”

वीडियो में तनुश्री ने यह भी बताया कि वह घर पर अकेली हैं, नौकरानी रखने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि उनके साथ पहले खराब अनुभव हो चुके हैं। “मुझे पूरा काम खुद करना पड़ता है, घर अस्त-व्यस्त पड़ा है। मेरे दरवाजे के बाहर लोग आकर कुछ न कुछ करते हैं, मैं बहुत डर गई हूं,” कहकर वह रोने लगीं।

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, “2018 से यह सब झेल रही हूं। आज तंग आकर पुलिस को कॉल किया। कृपया कोई मेरी मदद करे, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।”

तनुश्री ने एक और वीडियो साझा किया जिसमें तेज आवाजें सुनाई दे रही हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके घर के ऊपर और दरवाजे के पास अक्सर तेज आवाजें सुनाई देती हैं, जिससे उन्हें मानसिक रूप से बहुत परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा, “मैं बिल्डिंग मैनेजमेंट से थक चुकी हूं। अब बस मंत्र सुनकर खुद को संभालने की कोशिश करती हूं।”

उन्होंने यह भी बताया कि लंबे समय से तनाव और चिंता की वजह से उन्हें क्रोनिक फटीग सिंड्रोम हो गया है, और अब वह गंभीर रूप से बीमार महसूस कर रही हैं।

गौरतलब है कि 2018 में तनुश्री ने नाना पाटेकर पर मीटू अभियान के तहत यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, लेकिन कोर्ट ने बाद में नाना के पक्ष में फैसला सुनाया। अब एक बार फिर तनुश्री अपने हालात को लेकर लोगों और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/tanushree-duttas-emotional-appeal-is-being-tortured-in-my-own/article-28515

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.